एक्सप्लोरर

राहुल गांधी पर बीजेपी का हमला, संबित पात्रा बोले- दूसरे के कंधे पर बंदूक चलाना उनकी आदत

संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि देश में जब भी भ्रम की, झूठ की राजनीति होती है, तो राहुल गांधी जी का हाथ होता ही है.

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के एक ट्वीट को लेकर विवाद हो गया है. बीजेपी का कहना है कि मुजफ्फरनगर में किसान पंचायत को लेकर राहुल गांधी ने जो ट्वीट किया उसमें उन्होंने पुरानी तस्वीर का इस्तेमाल किया. बीजेपी का आरोप है कि तस्वीर के जरिए ये बताने की कोशिश की गई कि किसान महापंचायत में कितनी भीड़ है. 

राहुल गांधी ने तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा था, "डटा है, निडर है, इधर है, भारत का भाग्यविधाता. हालांकि अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने मुजफ्फरनगर में किसान पंचायत का जिक्र नहीं किया था.''

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी पर हमला बोला. पात्रा ने कहा, ''अपने संगठन को आगे नहीं बढ़ाना, अपने संगठन को अध्यक्ष विहीन रखना, परिश्रम नहीं करना और दूसरे के कंधों पर बंदूक रखकर चलाने का प्रयास करना राहुल गांधी जी की आदत बन चुका है.''

उन्होंने कहा, ''देश में जब भी भ्रम की, झूठ की राजनीति होती है, तो राहुल गांधी जी का हाथ होता ही है. आज राहुल गांधी जी ने किसान आंदोलन की पुरानी तस्वीर को ट्वीट कर उसे वर्तमान का फोटो बताया है.''

पात्रा ने कहा, ''राहुल गांधी भली-भांती जानते हैं कि कांग्रेस अध्यक्षविहीन है, इसलिए कांग्रेस जमीन पर किसी भी विषय को उठाने के लिए असमर्थ है. इसलिए ये झूठे फोटो के माध्यम से राजनीति करने की कोशिश करते हैं.'' 

बीजेपी प्रवक्ता अमिल मालवीय ने भी राहुल गांधी के ट्वीट के लिए उनको निशाने पर लिया. मालवीय ने लिखा, ''महापंचायत की सफलता दिखाने के लिए राहुल गांधी को पुरानी तस्वीर का सहारा लेना पड़ा, ये दिखाता है कि किस तरह से किसानों की पंचायत में भारी भीड़ का दुष्प्रचार किया गयाा. जिस तरह से धार्मिक नारे लगे उससे साबित होता है कि इनका असली मकसद क्या है.'

इससे पहले रविवार को मुज़फ़्फ़रनगर में किसान महापंचायत के दौरान राकेश टिकैत ने भारत सरकार की तुलना तालिबान से की थी. टिकैत ने कहा कि अफगानिस्तान में खुलेआम तालिबान है, जबकि देश में पर्दे के पीछे तालिबान है. बीजेपी ने इस पर कड़ी प्रतिकिया दी थी और इसे मानसिक दिवालियापन बताया.

ये भी पढ़ें-
तालिबान ने अफगानिस्तान के पंजशीर प्रांत में भी कब्जे का किया दावा, 21 दिन पहले काबुल पर जमाया था कब्जा

फिर सामने आया तालिबान का क्रूर चेहरा, यूनिवर्सिटीज में पढ़ने वाली लड़कियों के लिए बनाए यह नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget