एक्सप्लोरर

तालिबान ने अफगानिस्तान के पंजशीर प्रांत में भी कब्जे का किया दावा, 21 दिन पहले काबुल पर जमाया था कब्जा

पंजशीर में तालिबान को कड़ी टक्कर दे रहे नेशनल रेजिस्टेंस फ्रंट का कमांडर और NRF के प्रवक्ता फहीम दश्ती की तालिबान से जंग में मौत हो गई है. साथ ही पंजशीर के जनरल अब्दुल वदोद जारा की भी मौत हो गई.

काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर कब्जा करने के 21 दिन बाद अब तालिबान ने पंजशीर प्रांत को भी जीतने का दावा किया है. अफगानिस्तान के इस्लामी अमीरात के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने ये दावा किया है. अभी तक पंजशीर में नेशल रेजिस्टेंस फ्रंट के नेता अहमद मसूद का कब्जा था. पंजशीर को लेकर तालिबान और नेशल रेजिस्टेंस फ्रंट के बीच काफी समय तक जंग चली, जिसमें दोनों तरफ से सैकड़ों लोग मारे गए. 

प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा, "पंजशीर प्रांत पूरी तरह से जीत लिया गया है. सर्वशक्तिमान ईश्वर की मदद से पंजशीर प्रांत पूरी तरह से जीत लिया गया और इस्लामी अमीरात के नियंत्रण में आ गया. पंजशीर में, कई विद्रोही गिरोह के सदस्यों को पीटा गया, बाकी भाग गए. हम पंजशीर के माननीय लोगों को पूरा आश्वासन देते हैं कि उनके साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा, वे सभी हमारे भाई हैं और हम एक देश और एक समान लक्ष्य की सेवा करेंगे. इस हालिया जीत और प्रयासों से, हमारा देश पूरी तरह से युद्ध के भंवर से बाहर आ गया है. हमारे लोग स्वतंत्रता और समृद्धि के माहौल में एक शांतिपूर्ण और खुशहाल जीवन जी सकेंगे."

इससे पहले पंजशीर घाटी में तालिबान के खिलाफ जोरदार लड़ाई लड़ रहे अफगान प्रतिरोध समूह के नेता ने कहा था कि वह शांति वार्ता में शामिल होने के लिए तैयार हैं. अहमद मसूद ने कहा कि वह उस योजना का समर्थन करते हैं, जिसे धार्मिक मौलवियों ने बातचीत के लिए सामने रखा है. उन्होंने साथ ही तालिबान से अपने हमले को समाप्त करने का आह्वान किया.

तालिबान से जंग में NRF के प्रवक्ता फहीम दश्ती मारे गए
पंजशीर में तालिबान को कड़ी टक्कर दे रहे नेशनल रेजिस्टेंस फ्रंट का कमांडर और NRF के प्रवक्ता फहीम दश्ती की तालिबान से जंग में मौत हो गई है. इस बात की जानकारी खुद NRF को तरफ से औपचारिक तौर पर दी गई. फहीम दश्ती के साथ ही पंजशीर के एक और ताकतवर जनरल अब्दुल वदोद जारा की भी मौत हो गई. 

फहीम दश्ती को NRF नेता अहमद मसूद का बेहद भरोसेमंद और करीबी था. यही नहीं, वो अहमद मसूद के पिता अहमद शाह मसूद का भी करीबी था और 9/11 हमले से दो दिन पहले जिस आतंकी हमले में अहमद शाह मसूद मारा गए थे, फहीम दश्ती उस वक़्त वहीं मौजूद था और उस हमले में वो 90 फीसदी जल गया था. फहीम दश्ती की मौत NRF के लिए बहुत बड़ा झटका है.

ये भी पढ़ें-
NRF लीडर अहमद मसूद ने फिर की तालिबान से बातचीत की पेशकश, कहा- हम शांतिपूर्ण तरीके से विवाद के हल के लिए तैयार

राकेश टिकैत ने तालिबान से की केंद्र सरकार की तुलना, पीएम और सीएम को बताया बाहरी, बीजेपी ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने ईरान संग समझौते की तारीख का किया ऐलान, फिर भी मौन साधे बैठा तेहरान, क्या आज हो पाएगी डील?
ट्रंप ने ईरान संग समझौते की तारीख का किया ऐलान, फिर भी मौन बैठा तेहरान, क्या आज हो पाएगी डील?
‘ये देशद्रोह की शुरुआत...’, PoK में प्रदर्शनकारियों को ख्वाजा आसिफ की धमकी, जानें कुरान का हवाला देकर क्या कहा?
‘ये देशद्रोह की शुरुआत...’, PoK में प्रदर्शनकारियों को ख्वाजा आसिफ की धमकी, जानें कुरान का हवाला देकर क्या कहा?
Russia Shadow Fleet: पुतिन को बड़ा झटका! ब्रिटेन ने रूसी तेल टैंकर पर किया कब्जा, मचा हड़कंप
पुतिन को बड़ा झटका! ब्रिटेन ने रूसी तेल टैंकर पर किया कब्जा, मचा हड़कंप
इजरायल अटैक से क्या अब भी अधर में डील? नाराज डोनाल्ड ट्रंप ने दे दिया बेंजामिन को अल्टीमेटम
इजरायल अटैक से क्या अब भी अधर में डील? नाराज डोनाल्ड ट्रंप ने दे दिया बेंजामिन को अल्टीमेटम

वीडियोज

Sansani: सपना का फैमिली संग्राम !| Crime News | Sapna Chaudhary
US-Iran Deal | Seedha Sawal: US की गुंडागर्दी...भारत की चुप्पी पर छिड़ी तगड़ी बहस! | Donald Trump
Bengal TMC Crisis | Mamata Banerjee: TMC के 20 बाग़ियों का NDA मिलन! | Sudip | Sayoni Ghosh
Morena Rail Accident: दूसरे ट्रैक पर खड़े यात्रियों को ट्रेन ने कुचला, वीडियो सामने आया | Accident
PoK Violence: जन्नत क्यों हुई लहूलुहान,जवाब दो पाकिस्तान! | POK Protest | Pakistan | Asim Munir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IND-W vs PAK-W T20: पाकिस्तान ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ बनाया सबसे बड़ा स्कोर; ओपनर्स ने किया कमाल
पाकिस्तान ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ बनाया सबसे बड़ा स्कोर; ओपनर्स ने किया कमाल
एयर इंडिया क्रैशः ‘रनवे पर ही निकल आई थी इमरजेंसी पावर डिवाइस’- जांच पर उठे नए सवाल; FIP ने मांगा जवाब
एयर इंडिया क्रैशः ‘रनवे पर ही निकल आई थी इमरजेंसी पावर डिवाइस’- जांच पर उठे नए सवाल; FIP ने मांगा जवाब
महाराष्ट्र के पंढरपुर में दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन कुएं में गिरी, 8 लोगों की मौत
महाराष्ट्र के पंढरपुर में दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन कुएं में गिरी, 8 लोगों की मौत
Sunday BO: 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला 1 पर 1 फ्री टिकट का फायदा, 'पेद्दी' का बजा डंका, जानें संडे कलेक्शन
'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला 1 पर 1 फ्री टिकट का फायदा, 'पेद्दी' का बजा डंका, जानें संडे कलेक्शन
बेरूत में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली एयरस्ट्राइक में 3 लोगों की मौत, 15 घायल, ईरान भड़का
बेरूत में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली एयरस्ट्राइक में 3 लोगों की मौत, 15 घायल, ईरान भड़का
ममता बनर्जी-TMC से नहीं, वोटर्स से धोखा... विधायक कुणाल घोष का बागियों पर बड़ा हमला
ममता बनर्जी-TMC से नहीं, वोटर्स से धोखा... विधायक कुणाल घोष का बागियों पर बड़ा हमला
सिर्फ भारतीय जहाजों को निशाना..ईरान से वीडियो जारी कर जिंदगी की गुहार लगाते नजर आए क्रू मेंबर्स
सिर्फ भारतीय जहाजों को निशाना.., ईरान से Video जारी कर जिंदगी की गुहार लगाते नजर आए क्रू मेंबर्स
गौतम गंभीर की मदद से भारतीय गेंदबाजों को धोया, रहमानुल्लाह गुरबाज ने क्रेडिट देकर खड़ा किया बवाल
गौतम गंभीर की मदद से भारतीय गेंदबाजों को धोया, गुरबाज ने क्रेडिट देकर खड़ा किया बवाल
Embed widget