एक्सप्लोरर

ABVP से शुरुआत, विधायक और फिर मंत्री... कौन हैं मनमोहन सामल, जिन्हें BJP ने चौथी बार सौंपी ओडिशा की कमान

BJP ने चौथी बार मनमोहन सामल को ओडिशा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत छात्र राजनीति से की थी और फिर वह विधायक और मंत्री भी बने.

Manmohan Samal: ओडिशा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मनमोहन सामल को मंगलवार (08 जुलाई, 2025) को फिर से राज्य इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया. भाजपा के केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक संजय जायसवाल ने पार्टी के राज्य मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सामल की इस पद पर दोबारा नियुक्ति की घोषणा की.

जायसवाल ने कहा कि वह इस पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले अकेले नेता थे और इसलिए उन्हें निर्विरोध चुना गया. यह राज्य इकाई के अध्यक्ष के रूप में सामल का लगातार दूसरा और कुल चौथा कार्यकाल होगा.

राज्य की आबादी का 50 प्रतिशत हिस्सा OBC

उनके पहले के तीन कार्यकाल नवंबर 1999 से अक्टूबर 2000, अक्टूबर 2000 से मई 2004 और मार्च 2023 से जुलाई 2025 तक थे. भद्रक जिले में 15 अप्रैल, 1959 को जन्मे सामल अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) समुदाय से हैं. राज्य की आबादी का 50 प्रतिशत हिस्सा ओबीसी का है. वह छात्र जीवन में ही राजनीति में शामिल हो गए थे और 1979 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्य के रूप में भद्रक कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष चुने गए.

मंत्री भी रह चुके हैं सामल

वह लगातार आगे बढ़ते गए और 2000 के दशक की शुरुआत में नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजू जनता दल (बीजद), भाजपा गठबंधन सरकार में मंत्री बनाए गए. उन्होंने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण जैसे विभागों को संभाला. वह तब धामनगर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक थे.

भाजपा के सूत्रों ने बताया कि 24 साल से सत्ता पर काबिज बीजद सरकार को पिछले साल हराकर राज्य में भाजपा की सरकार बनाने में सामल की भूमिका रही. इनाम के तौर पर केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें चौथी बार फिर से इस पद पर नियुक्त किया. उन्हें 2023 में चुनाव से बमुश्किल एक साल पहले तदर्थ आधार पर राज्य इकाई का अध्यक्ष बनाया गया था.

राज्य में भाजपा की सीटों को दिलाई बढ़त

सूत्रों ने कहा कि थोड़े समय में ही उनके प्रयासों ने भाजपा की राज्य में 21 लोकसभा सीट में से 20 पर जीत सुनिश्चित की. भाजपा ने 147 सदस्यीय विधानसभा में 78 सीट जीतीं, जबकि पटनायक की बीजद को 51 सीट मिलीं. कांग्रेस को 14 सीट, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) को एक सीट मिली और तीन पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की. हालांकि, सामल खुद चांदबली सीट से विधानसभा चुनाव हार गए थे.

ये भी पढ़ें:- 260 मौतों वाले एयर इंडिया विमान हादसे का जल्द खुलेगा राज? जांच टीम ने दाखिल कर दी प्राइमरी रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
CJP प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET के सेकंड टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'
प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget