एक्सप्लोरर

260 मौतों वाले एयर इंडिया विमान हादसे का जल्द खुलेगा राज? जांच टीम ने दाखिल कर दी प्राइमरी रिपोर्ट

Ahmedabad Plane Crash Case: अहमदाबाद विमान हादसे की जांच टीम ने प्रारंभिक रिपोर्ट नागरिक उड्डयन मंत्रालय को सौंप दी है. फिलहाल इस घटना के पीछे की जांच की जा रही है.

Ahmedabad Plane Crash Case Update: अहमदाबाद में हुए दर्दनाक एयर इंडिया विमान हादसे की जांच कर रही टीम ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट नागरिक उड्डयन मंत्रालय को सौंप दी है. यह जानकारी न्यूज एजेंसी ANI ने सरकारी सूत्रों के हवाले से दी है. हालांकि, रिपोर्ट में जांचकर्ताओं ने किस निष्कर्ष पर पहुंचने की बात कही है, यह अब तक सार्वजनिक नहीं किया गया है.

दुर्घटना की जांच विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) द्वारा की जा रही है, जो अभी इस पूरे मामले की विस्तृत समीक्षा कर रही है. गौरतलब है कि इस भयावह हादसे में 260 लोगों की जान चली गई थी, जिससे पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई थी. हादसे के तुरंत बाद केंद्र सरकार ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए थे.

कैसे हुई ये घटना?

दरअसल, 12 जून को अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद लंदन जा रहा एयर इंडिया का एक विमान मेघाणीनगर इलाके में स्थित एक हॉस्टल परिसर पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस दर्दनाक हादसे में विमान में सवार 241 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि जमीन पर मौजूद कई अन्य लोग भी इसकी चपेट में आकर मारे गए. इस हादसे में विमान में सवार एक यात्री किसी तरह जीवित बच गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. 

ब्लैक बॉक्स से डेटा हुआ रिकवर

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार, क्रैश साइट से बरामद ब्लैक बॉक्स के क्रैश प्रोटेक्शन मॉड्यूल (CPM) को सुरक्षित रूप से निकाल लिया गया था. इसके बाद 25 जून 2025 को विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) की लैब में इसकी मेमोरी मॉड्यूल से सफलतापूर्वक डेटा डाउनलोड कर लिया गया. 

ब्लैक बॉक्स में उड़ान से जुड़े तकनीकी और संवादों का पूरा रिकॉर्ड होता है, जो हादसे की असल वजहों का पता लगाने में बेहद अहम होता है. जांच एजेंसियों को अब डेटा का विश्लेषण करना है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि दुर्घटना तकनीकी खामी के कारण हुई या मानवीय गलती से.

ये भी पढ़ें-

भारत बंद का आह्वान, सड़कों पर होंगे 25 करोड़ से ज्यादा कर्मचारी, बैंकिंग समेत कई सेवाएं होंगी ठप

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget