एक्सप्लोरर

BJP का मुंबई में माफी मांगो आंदोलन, महा विकास अघाड़ी गठबंधन के नेताओं पर पार्टी ने लगाए ये आरोप

बीजेपी का कहना है कि संजय राउत ने आंबेडकर की जन्मभूमि पर विवाद उत्पन्न करने की कोशिश की. एक अन्य नेता सुषमा अंधारे पर भगवान राम, कृष्ण, संत ज्ञानेश्वर और संत एकनाथ के साथ-साथ वारकरी समुदाय का अपमान करने का आरोप है.

Mumbai BJP Protest: मुंबई के दादर इलाके में बीजेपी का माफी मांगो आंदोलन चल रहा है. मुंबई के 6 अलग-अलग जगहों पर भारतीय जनता पार्टी आंदोलन कर रही है. यह आंदोलन मुंबई के दादर, अंधेरी, कांदिवली, नरीमन प्वाइंट, घाटकोपर और विले पार्ले इलाके में किया जा रहा है. डॉक्टर बी.आर. आंबेडकर और हिंदू देवी-देवताओं का 'अपमान' करने के लिए महा विकास अघाड़ी गठबंधन (MVA) से माफी की मांग को लेकर लेकर भाजपा ने 'माफी मांगो' विरोध प्रदर्शन कर रही है.

बीजेपी का आरोप है कि शिवसेना नेता संजय राउत ने आंबेडकर की जन्मभूमि पर विवाद उत्पन्न करने की कोशिश की, जबकि एक अन्य नेता सुषमा अंधारे पर भी आरोप है कि उन्होंने भगवान राम, भगवान कृष्ण, संत ज्ञानेश्वर और संत एकनाथ के साथ-साथ वारकरी समुदाय का भी अपमान किया.

बिलावल भुट्टो के बयान पर भी भाजपा का प्रदर्शन

प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी (Bilawal Bhutto Zardari) की ओर से की गई 'अपमानजनक' टिप्पणी के खिलाफ भी बीजेपी आज (17 दिसंबर) मुंबई के दादर इलाके में प्रदर्शन कर रही है. दोनों ही आंदोलन में भाजपा कार्यकर्ता जुटे हुए हैं.

भाजपा के लोग लहरा रहे काले झंडे

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule), भाजपा मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार, वरिष्ठ नेता प्रवीण दारेकर और अन्य हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ काले झंडे और तख्तियां लहरा रहे हैं, नारे लगा रहे हैं और शहर में विभिन्न स्थानों पर शिवसेना (UBT) की निंदा कर रहे हैं. उन्होंने भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार और दलित वर्गों के मसीहा डॉ. अम्बेडकर की जन्मभूमि पर संदेह जताने के शिवसेना (UBT) के प्रयासों की निंदा की है.

लोगों से मांगनी चाहिए माफी: मुंबई भाजपा अध्यक्ष

मुंबई भाजपा अध्यक्ष शेलार ने कहा, "हमने शिव सेना (UBT) के सांसद संजय राउत को डॉ. अंबेडकर के जीवन पर भाजपा एमएलसी भाई गिरकर द्वारा लिखित कुछ आधिकारिक नोट्स भेजे हैं और उनसे इतिहास को समझने के लिए इसे पढ़ने का आग्रह किया है ... इतिहास को फिर से लिखने का प्रयास किया गया है, और यह हमें स्वीकार्य नहीं है. उन्हें लोगों से माफी मांगनी चाहिए."

उद्धव ठाकरे इस सब पर क्यों हैं चुप

मुंबई भाजपा अध्यक्ष ने कहा, "भाजपा नेताओं ने हिंदू देवताओं, संतों, वारकरियों आदि का उपहास करने के लिए शिवसेना (UBT) की  तेजतर्रार वक्ता सुषमा अंधारे की टिप्पणियों की भी निंदा की और यह जानने की मांग की कि उद्धव ठाकरे इस सब पर चुप क्यों हैं."

वहीं, राउत और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले जैसे एमवीए नेताओं ने भाजपा के 'माफी मांगो' आंदोलन को हास्यास्पद बताते हुए खारिज कर दिया है

यह भी पढ़ें: चीन को लेकर दिए बयान पर चौतरफा घिरे राहुल गांधी, कांग्रेस ने किया बचाव तो BJP नेताओं ने साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
राष्ट्रीय एकता दिवस इस बार होगा भव्य, वंदे मातरम पर दिखेगी झांकी, 25 हजार लोग होंगे शामिल
राष्ट्रीय एकता दिवस इस बार होगा भव्य, वंदे मातरम पर दिखेगी झांकी, 25 हजार लोग होंगे शामिल

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
अपने फार्म हाउस पर कैसे करें लाल पालक की खेती? ये है सही तरीका
अपने फार्म हाउस पर कैसे करें लाल पालक की खेती? ये है सही तरीका
Embed widget