एक्सप्लोरर

चीन को लेकर दिए बयान पर चौतरफा घिरे राहुल गांधी, कांग्रेस ने किया बचाव तो BJP नेताओं ने साधा निशाना

BJP नेता राजेंद्र राठौर ने कहा, "पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो पीएम मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करते हैं, राहुल गांधी देश के जवानों के शौर्य व पराक्रम पर बार-बार प्रश्नचिन्ह उठाते हैं."

China Controversy: चीन को लेकर दिए बयान पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी चौतरफा घिर गए हैं. बीजेपी के कई नेता राहुल गांधी से सीधे तौर पर सवाल पूछ रहे हैं. अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प के कुछ दिनों बाद राहुल गांधी ने ऐसा बयान दिया, जिस पर भाजपा ने पलटवार किया है.

राहुल गांधी ने कहा, "चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है, लेकिन भारत सरकार स्थिति की गंभीरता को समझे बिना गहरी नींद में है. चीन की तैयारी केवल घुसपैठ के लिए नहीं थी, बल्कि पूर्ण पैमाने पर युद्ध के लिए थी." राहुल के इस बयान पर राजस्थान के भाजपा नेता राजेंद्र राठौर ने कहा, "एक तरफ आतंकवाद का पोषक पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो पीएम मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करते हैं, वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी देश के जवानों के शौर्य व पराक्रम पर बार-बार प्रश्नचिन्ह उठाते हैं. ऐसी निम्न स्तर की टिप्पणियों से इनका चरित्र देश के समक्ष उजागर हो रहा है."

बीजेडी ने भी किया कांग्रेस पर वार 
ओड़िसा के गृह मंत्री तुषार कांती बेहेरा ने कहा, "राहुल गांधी की सेना पर टिप्पणी ठीक नहीं है. सेना हमारी शान है. पाकिस्तान भारत के राज्यों को अलग न समझे, देश के लिए हम सब एक हैं."

चीनियों के प्यार में राहुल ने सभी सीमाओं को किया पार

राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "चीन के लिए अपने प्यार में राहुल गांधी ने सभी सीमाओं को पार कर दिया है. वीडियो की सत्यता के बावजूद उनका कहना है कि भारतीय सैनिकों को चीनियों ने पीटा है. कोई भारत और भारतीय सेना से इतनी नफरत कैसे कर सकता है?"

कांग्रेस सरकार में हमारे सैनिकों के सिर काटकर ले जाते थे दुश्मन

भाजपा सांसद विनोद सोनकर ने राहुल गांधी के बयान पर कहा, "दुनिया में कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ जो भारतीय सैनिकों को पीट सके, निश्चित रूप से उनके शासन काल का याद होगा जब छोटे-छोटे देश के सैनिक आते थे और हमारे सैनिकों का सर काटकर ले जाते थे. ये मोदी सरकार है, जिसने भारत की आन बान में गुस्ताखी की उसको घर में घुसकर मारा है."

अधीर रंजन चौधरी ने राहुल का बचाव कर भाजपा पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "विपक्ष की तरफ से अगर किसी को सचेत किया जाता है तो क्या ये गुनाह है? चीन ने क्या घुसपैठ नहीं किया? अगर नहीं किया तो 16 दफे बातचीत क्यों जारी है?" साथ ही उन्होंने कहा, "राजनाथ सिंह जी जब सदन में आकर बयान देना शुरू किया, तो मैंने पूछा 9 तारीख की घटना को आज क्यों बता रहे हैं? अगर कुछ नहीं हुआ तो क्यों नार्थ ईस्ट में राफेल को तैनात किया जाता है ? इसका मतलब तो यही है की चीन कुछ कहना चाहते है. गलवान में चीनियों ने दिखा दिया उन पर भरोसा करना सही नहीं है. इस मुद्दे पर राहुल गांधी अगर सचेत होने की बात करते है तो सरकार को बुरा क्यों लगता है?"

यह भी पढ़ें: अरुणाचल के तवांग में चीन के साथ तनातनी के बीच PM मोदी का नॉर्थ-ईस्ट दौरा, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
Advertisement

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget