एक्सप्लोरर

‘MCD चुनाव में टिकट के बदले रिश्वत, 110 सीटों की हो चुकी है बुकिंग’, BJP का AAP पर एक और ‘स्टिंग बम’

बीजेपी नेता संबित्र पात्रा और विजेंद्र गुप्ता ने प्रेस वार्ता में आम आदमी पार्टी को लेकर यह स्टिंग वीडियो जारी किया है.

दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को लेकर स्टिंग ऑपरेशन का एक और वीडियो जारी किया है. बीजेपी ने आरोप लगाया है कि 'आप' नेता उगाही करने में व्यस्त हैं. 'आप' गोपाल राय और सौरभ भारद्वाज पर भी उगाही करने का आरोप लगाया गया है. 

बीजेपी नेता संबित्र पात्रा और विजेंद्र गुप्ता ने प्रेस वार्ता में आम आदमी पार्टी को लेकर यह स्टिंग वीडियो जारी किया है. वीडियो जारी करने से पहले संबित पात्रा ने कहा कि यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगा कि 'दिस इज मदर ऑफ ऑल स्टिंग्स.'

क्या कहा संबित पात्रा ने?

बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, ''स्टिंग का कल्चर अरविंद केजरीवाल ने शुरू किया था. जब वह पहली बार मुख्यमंत्री बने थे तो उन्होंने एलान किया था और अपने कार्यकर्ताओं को कहा था कि डरना नहीं. आप सब अपने पास ऐसे डिवाइस रखो, मोबाइल रखो इत्यादि और कहीं भी अगर भ्रष्टाचार हो रहा हो, कोई आपसे पैसा मांग रहा हो, कोई आपको ठगने की कोशिश कर रहा हो या कोई आपको लूटने की कोशिश कर रहा हो तो वीडियो बना लेना. उन्होंने एक हेल्पलाइन भी जारी की थी इस पर आप फोन करना, वो वीडियो हम इकट्ठा कर लेंगे और भ्रष्टाचार पर कुठाराघात करेंगे.''

पात्रा ने आगे कहा, ''अब मालूम ऐसा पड़ रहा है कि ये हेल्पलाइन यथाशीघ्र भारतीय जनता पार्टी को जारी करना पड़ेगा क्योंकि रह-रहकर आम आदमी पार्टी के दफ्तर के अंदर से, उनके नेताओं के बीच में से जिस प्रकार के स्टिंग उभरकर आ रहे हैं, ये अपने आप में दिखाता है कि भ्रष्टाचार के दलदल में अरविंद केजरीवाल जी और उनकी आम आदमी पार्टी आज डूबी हुई है, पूरी तरह से सनी हुई है.''

पात्रा ने बताई ये कहानी

बीजेपी नेता ने आगे कहा, ''ये जो पूरा स्टिंग आपको दिखाने वाले हैं, उसकी पटकथा मैं बहुत शांतिप्रिय तरीके से आपको समझाऊंगा ताकि किसी प्रकार का संशय नहीं रहे, उसके बाद हम टीवी में देखेंगे इस पूरे वीडियो को. ये भ्रष्टाचार की कहानी वार्ड नंबर 54, रोहिणी डी की है. रोहिणी एक विधानसभा है, हमारी बहन बिंदू जी बैठी हुई हैं. पहले कांग्रेस में थीं, बड़ी दिग्गज नेता थीं कांग्रेस की. कांग्रेस से ये लगभग पौने दो साल हुए, ये आम आदमी पार्टी में आईं और उन्होंने बड़ी मेहनत से वहां काम किया यह आशा करते हुए कि 54 डी सीट से उन्हें टिकट मिलेगा क्योंकि उन्हें बताया गया था आम आदमी पार्टी की ओर से तो वह लगी रहीं. बाद में इन्हें मालूम हुआ कि असली खेल अंदर क्या हो रहा है. सबकुछ मोटा माल का लेना-देना है. इन्होंने अरविंद केजरीवाल जी की सलाह को अक्षरश: माना.''

प्रेस वार्ता में पात्रा ने अपनी बात जारी रखी, ''अरविंद केजरीवाल जी ने कहा था डिवाइस लेकर जाना, मोबाइल का प्रयोग करना और कहीं भी करप्शन हो रहा है तो छोड़ना मत. बिंदू बहन ने बिल्कुल अरविंद केजरीवाल जी की बातों को मानते हुए इस प्रकार का जाल बिछाया, जिसमें अरविंद केजरीवाल के एक से बढ़कर एक दिग्गज, उनका स्टिंग हो गया और वो सब उस जाल में फंस गए.''

पात्रा ने बताया मुख्य किरदार कौन-कौन हैं?  

बीजेपी नेता ने कहा, ''हमारी बहन बिंदू जी, जिन्हें बिंदू श्रीराम के नाम से जाना जाता है, दूसरा किरदार है पुनीत गोयल (पात्रा ने फोटो दिखाते हुए बताया), ये विधानसभा रोहिणी का को-ऑर्डिनेटर इंचार्ज है आम आदमी पार्टी की तरफ से. यह ऑफिशियल पोस्ट है. गोयल एक पठानिया साहब का करीबी है. गोपाल राय एक मंत्री हैं, उनका एक एनजीओ चलता है 'देश की बात', उस एनजीओ के इंचार्ज पुनीत गोयल हैं, जिसका रोहिणी का पूरा काम यह संभालते हैं तो गोपाल राय के भी काफी करीबी हैं.''

संबित्र पात्रा ने आगे बताया, ''तीसरा किरदार है दिनेश श्रॉफ, उनका फोटो आप वीडियो में ही देखेंगे. बहुत सेंसटिव वीडियो था, हमने उसका बहुत अध्ययन किया है. सभी फोटो निकालने का समय नहीं मिला. दिनेश श्रॉफ गोयल और पठानिया के करीब का व्यक्ति है. दिनेश श्रॉफ जो हैं, आपने देखा होगा राज्यसभा मेंबर ऑफ पार्लियामेंट जो सुशील गुप्ता जी हैं, वो जो अजगर सांप डालकर जिनका फोटो भी आया था पहले, जब उनको सीट मिली थी. ये सुशील गुप्ता राज्यसभा के आम आदमी पार्टी के सदस्य हैं, उनकी समधी हैं. रामनिवास जी जोकि स्पीकर हैं दिल्ली के आम आदमी पार्टी की तरफ से, उनके भी समधी, मतलब उनके चाचा-ताऊ के बेटे की भी शादी वहां हुई है तो मेन समधी तो राज्यसभा सदस्य गुप्ता जी के हैं मगर रामनिवास के भी परिवार के सदस्य हैं, इनका नाम है दिनेश श्रॉफ. 

चौथा और सबसे बड़ा किरदार आर-आर पठानिया हैं. ये लोकसभा कॉन्स्टिटुएंसी नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के लोकसभा के इंजार्ज हैं आम आदमी पार्टी की तरफ से. ये दिल्ली प्रदेश के एससी-एसटी विंग के प्रदेश के प्रभारी हैं और ये 'आप' राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भी हैं.''

पैसे के लेन-देन की बात

संबित पात्रा ने कहा, ''पूरे दिल्ली में जो कलेक्शन का काम है, ये पठानिया जी के पास है. हमारी बहन बिंदू जी पहले मिलती हैं दिनेश श्रॉफ और पुनीत गोयल से, दोनों से बात होती है- मेरे टिकट का क्या करना है, क्या आदेश है? ये कहते हैं कि आप पूरा दे दीजिए. बिंदू जी कहती हैं कि पहले मैं टोकन दे देती हूं 21 लाख का, बाद में 40 लाख दूंगी, उसके बाद फिर 21 लाख दूंगी, कुलमिलाकर लगभग 80 लाख रुपये दिया जाएगा.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cockroach Janta Party Protest LIVE: 'उन्हें लगता था कि कॉकरोच...', CJP चीफ अभिजीत दीपके ने शेयर किया प्रोटेस्ट का नया वीडियो
LIVE: 'उन्हें लगा था कि कॉकरोच...', दीपके ने शेयर किया प्रोटेस्ट का वीडियो, किस पर कसा तंज?
महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा को कोर्ट से बड़ी राहत, 2024 जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में मिली रिहाई
महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा को कोर्ट से बड़ी राहत, 2024 जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में मिली रिहाई
Explained: अगर खान सर गिरफ्तार हुए, तो पटना कोचिंग हब का नुकसान कितना, क्या डूबेगी 5 हजार करोड़ की इंडस्ट्री?
खान सर गिरफ्तार हुए, तो पटना कोचिंग हब का नुकसान कितना, क्या डूबेगी 5 हजार करोड़ की इंडस्ट्री?
दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में Youth for Viksit Bharat सम्मेलन, 6000 युवाओं की भागेदारी
दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में Youth for Viksit Bharat सम्मेलन, 6000 युवाओं की भागेदारी

वीडियोज

'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल
TVF ने MLM स्कैम पर बनाई दमदार सीरीज, 'The Pyramid Scheme' ने जीता दिल
Varun Dhawan की कॉमिक टाइमिंग ने जीता दिल, 'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai' में भरपूर मनोरंजन
Khan Sir Controversy: गिरफ्तार होंगे खान सर? कोर्ट से आई बड़ी खबर! | Patna Coaching Firing | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: अगर खान सर गिरफ्तार हुए, तो पटना कोचिंग हब का नुकसान कितना, क्या डूबेगी 5 हजार करोड़ की इंडस्ट्री?
खान सर गिरफ्तार हुए, तो पटना कोचिंग हब का नुकसान कितना, क्या डूबेगी 5 हजार करोड़ की इंडस्ट्री?
'2017 से पहले दुर्गा पूजा पर दंगे होते थे, लेकिन अब...', गोंडा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ
'2017 से पहले दुर्गा पूजा पर दंगे होते थे, लेकिन अब...', गोंडा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ
BCCI ने इंग्लैंड से टी20 सीरीज के लिए किया टीम इंडिया का एलान, वैभव सूर्यवंशी और प्रिंस यादव शामिल
BCCI ने इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए किया टीम इंडिया का एलान, वैभव सूर्यवंशी और प्रिंस यादव शामिल
Dipika kakar Health Update: शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी
शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
US Iran War: क्या डोनाल्ड ट्रंप और मुजतबा खामेनेई की होगी मुलाकात? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया सच
क्या ट्रंप और मुजतबा खामेनेई की होगी मुलाकात? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया सच
राह चलती लड़कियों को छेड़ रहा था मनचला, कैमरे में कैद हुई हरकत तो निकल गई सारी हवा- वीडियो वायरल
राह चलती लड़कियों को छेड़ रहा था मनचला, कैमरे में कैद हुई हरकत तो निकल गई सारी हवा- वीडियो वायरल
घर में रखी Washing Machine बन सकती है बड़ा खतरा! इन 5 संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज
घर में रखी Washing Machine बन सकती है बड़ा खतरा! इन 5 संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज
Embed widget