एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: शरद पवार का बड़ा एलान- हम विपक्ष में बैठेंगे, बीजेपी-शिवसेना बनाएं सरकार

चुनाव नतीजे आने के बाद से शिवसेना फिफ्टी-फिफ्टी के फॉर्मूले की रट लगाई हुई है. शिवसेना का कहना है कि बीजेपी से 50-50 के प्रस्ताव पर ही बात होगी, इसके अलावा किसी पर नहीं. चुनाव में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को 161 सीटें मिली हैं

मुंबई: महाराष्ट्र में शिवसेना और बीजेपी के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर ठनी हुई है. इस बीच एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने सरकार गठन को लेकर बड़ा एलान किया है. शरद पवार ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा है कि बीजेपी और शिवसेना राज्य में सरकार बनाएं. हमें जनता ने विपक्ष में बैठने के लिए चुना है और हम विपक्ष में ही बैठेंगे. शरद पवार का ये बयान शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत से मुलाकात के बाद आया है.

5 साल से साथ हैं बीजेपी-शिवसेना

शरद पवार ने कहा है, ‘’मेरे पास अभी तक कहने के लिए कुछ भी नहीं है. महाराष्ट्र की जनता से बीजेपी और शिवसेना को बहुमत दिया है. इसलिए उन्हें जल्द से जल्द सरकार बनानी चाहिए. हमारा जनादेश विपक्ष की भूमिका निभाना है.’’ उन्होंने आगे कहा, ‘’एनसीपी-शिवसेना का सरकार बनाने का सवाल कहां है? बीजेपी-शिवसेना 25 साल से साथ हैं. वह आज या कल फिर से एक साथ मिलकर सरकार बनाएंगे.’’

पवार ने आगे कहा है, ''मैं चार बार मुख्यमंत्री रह चुका हूं, अब फिर से मुख्यमंत्री बनने के लिए मुझे ज्यादा बेसब्री नहीं है.'' साथ ही उन्होंने कहा है कि महाराष्ट्र पर कांग्रेस ने क्या फैसला लिया है, इसकी मुझे जानकारी नहीं है.

बता दें कि आज सुबह संजय राउत ने शरद पवार से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं. पवार से मुलाकात के बाद संजय राउत ने कहा, ''वो (शरद पवार) राज्य और महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता हैं. वे महाराष्ट्र की आज की स्थिति को लेकर चिंतित हैं. हमारे बीच संक्षिप्त बातचीत हुई है.'' शरद पवार से मुलाकात के बाद संजय राउत शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से भी मिलने गए थे.

फिफ्टी-फिफ्टी के फॉर्मूले पर अड़ी शिवसेना

दरअसल चुनाव नतीजे आने के बाद से शिवसेना फिफ्टी-फिफ्टी के फॉर्मूले की रट लगाई हुई है. शिवसेना का कहना है कि बीजेपी से 50-50 के प्रस्ताव पर ही बात होगी, इसके अलावा किसी पर नहीं. आज सुबह मीडिया से बात करते हुए राउत ने कहा, ''बीजेपी और शिवसेना के बीच शुरुआत से एक लाइन का ही प्रस्ताव तय था. चुनाव से पहले गठबंधन की जब चर्चा हो रही थी तब यही हुआ था. उस वक्त जो बात तय हुआ था वो यही प्रस्ताव है. इसलिए नया प्रस्ताव लाने में टाइम क्यों खराब करना. जो पहले तय हुआ था उसी पर आगे बढ़ेंगे.''

चुनाव में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को 161 सीटें मिली

गौरतलब है कि 21 अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनावों के परिणामों की घोषणा 24 अक्टूबर को की गई थी और तब से सरकार गठन को लेकर अभी तक संशय की स्थिति बनी हुई है. बीजेपी और शिवसेना के बीच मुख्यमंत्री पद के मुद्दे को लेकर खींचतान चल रही है. राज्य विधानसभा की 288 सीटों में से बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को 161 सीटें मिली हैं. बीजेपी ने 105 सीटों पर जीत दर्ज की जबकि शिवसेना ने 56, एनसीपी ने 54 और कांग्रेस ने 44 सीटों पर जीत हासिल की है.

यह भी पढ़ें-

LIVE: प्रदर्शन कर रहे वकीलों ने 3 जिला अदालतों में काम ठप किया, दो ने खुदकुशी की कोशिश भी की

नितिन गडकरी से मिले अहमद पटेल, बोले- बातचीत में मैंने महाराष्ट्र का 'म' भी नहीं कहा पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी प्रदूषण, भगवान की मूर्तियों को पहनाए गए मास्क महाराष्ट्र: नहीं खुल रही गतिरोध की गांठ, सीएम पद पर अड़ी शिवसेना बोली- जो तय हुआ था वही होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget