एक्सप्लोरर

Assam Assembly Election: बीजेपी और सहयोगी दलों के बीच हुआ सीटों का बंटवारा, आज होगा ऐलान

असम विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और उसके सहयोगी दलों के बीच सीटों के बंटवारों को लेकर समझौता हो गया है. आज इसका औपचारिक ऐलान किया जाएगा.

नई दिल्ली. असम में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और सहयोगी दलों, असम गण परिषद (अगप) और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) के बीच सीटों के बंटवारे पर समझौता हो गया है. बुधवार को इसे अंतिम रूप दे दिया गया. इसकी औपचारिक घोषणा आज हो जाएगी.

अमित शाह के घर हुई बैठक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर बुधवार को इस सिलसिले में एक अहम बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा, असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष रंजीत दास, अगप के अध्यक्ष व राज्य सरकार के मंत्री अतुल बोरा, यूपीपीएल के प्रमुख प्रमोद बोरो, बीजेपी नेता व मंत्री हेमंत विश्व सरमा भी मौजूद थे. बैठक के बाद सरमा ने ट्वीट कर बताया कि आज शाम असम गण परिषद के अध्यक्ष अतुल बोरा, बोडो क्षेत्रीय परिषद के प्रमोद बोरो सहित वरिष्ठ नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने अमित शाह और नड्डा से नयी दिल्ली में मुलाकात की. उन्होंने कहा गठबंधन के तौर-तरीकों पर काम जारी है और इसकी औपचारिक घोषणा गुरुवार को की जाएगी.

अगप को 25 और यूपीपीएल को मिल सकती हैं 12 सीटें सूत्रों ने बताया कि सीटों के तालमेल के मुताबिक, अगप को 25 सीटें जबकि यूपीपीएल को 12 सीटें मिल सकती हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में अगप को 14 सीटों पर जीत मिली थी. यूपीपीएल बीजेपी के साथ गठबंधन का हाल ही में हिस्सा बनी है. फिलहाल विधानसभा में उसका एक भी सदस्य नहीं है. साल 2016 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 60 सीटों पर जीत मिली थी. बीजेपी बाकी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. शाह के आवास पर चली संयुक्त बैठक के बाद बीजेपी नेताओं की नड्डा के निवास पर अलग से बैठक हुई और उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई.

उम्मीदवारों की पहली सूची पर बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति में गुरुवार को मंथन होगा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भी इस बैठक में शामिल होने की संभावना है.

बीजेपी से अलग हुई बीपीएफ पिछले चुनाव में बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) ने भाजपा और अगप के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था और उसने 12 सीटों पर जीत दर्ज की थी. इस बार में चुनाव में बीपीएफ ने कांग्रेस और एआईयूडीएफ के साथ गठबंधन किया है.

तीन चरणों में होगा मतदान असम विधानसभा में 126 सीटें हैं. राज्य में 27 मार्च से 6 अप्रैल के बीच तीन चरणों में मतदान संपन्न होगा. पहले चरण के तहत राज्य की 47 विधानसभा सीटों पर 27 मार्च को, दूसरे चरण के तहत 39 विधानसभा सीटों पर एक अप्रैल और तीसरे व अंतिम चरण के तहत 40 विधानसभा सीटों पर 6 अप्रैल को होगा. नामांकन की आखिरी तारीख नौ मार्च है.

ये भी पढ़ें:

Sasikala Quits Politics: शशिकला के फैसले पर भतीजे दिनाकरन बोले- AMMK मेरे नेतृत्व में लड़ेगी चुनाव

पश्चिम बंगाल चुनाव: TMC शुक्रवार को जारी कर सकती है उम्मीदवारों की लिस्ट, ये रहेगा फॉर्मूला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार
PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार
Xप्लेन: भारतीय मार्केट के लिए Gen Z आबादी कितनी बड़ी संपत्ति है?
भारतीय मार्केट के लिए Gen Z कितनी बड़ी संपत्ति है?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget