एक्सप्लोरर

बीजेपी का सिद्धारमैया पर बड़ा आरोपः भगोड़े कारोबारी से चीन में मिले थे सिद्धारमैया

बीजेपी का आरोप है कि 2013 में चीन में सिद्धारमैया ने विजय ईश्वरन नाम के उस कारोबारी से मुलाकात की जिसे भगौड़ा घोषित किया गया है और जिस पर लाखों लोगों को ठगने का आरोप है.

नई दिल्लीः कर्नाटक के चुनावी घमासान में नया मोड़ आ गया है. कर्नाटक में सत्ता में लौटने के लिए पूरी ताकत झोंक चुकी बीजेपी ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर बड़ा आरोप लगाया है. आज बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर गंभीर आरोप लगाए, बीजेपी का आरोप है कि 2013 में चीन में सिद्धारमैया ने विजय ईश्वरन नाम के उस कारोबारी से मुलाकात की जिसे भगौड़ा घोषित किया गया है और जिस पर लाखों लोगों को ठगने का आरोप है. इसके अलावा सिद्धारमैया से ये भी पूछा है कि वो जो चालीस लाख की घड़ी पहनते हैं वो उन्हें उसी कारोबारी से गिफ्ट में मिली थी?

बीजेपी का आरोप है कि विजय ईश्वरन चिटफंड कंपनी चलाता था और लोगों के करोड़ों रुपये लेकर फरार हो गया था. बीजेपी का आरोप है कि लोगों का पैसा डूब गया लेकिन सिद्धारमैया की सरकार ने एफआईआर तक नहीं की. बीजेपी ने वो तमाम दस्तावेज भी मीडिया के सामने पेश किए जो विजय ईश्वरन पर आरोपों की कहानी बता रहे हैं. कर्नाटक के चुनावी दंगल में बीजेपी का कांग्रेस पर ये सबसे बड़ा हमला है, बीजेपी ने इस बार निशाना सीधे मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर लगाया है जिनके काम के आधार पर कर्नाटक की जनता चुनाव नतीजा तय करेगी.

बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने आज एक तस्वीर जारी करते हुए दावा किया कि ये तस्वीर सिद्धारमैया और भारत से भगौड़ा घोषित कारोबारी विजय ईश्वरन की है. बीजेपी का कहना है कि ये वही विजय ईश्वरन है जिसकी कंपनी गोल्ड क्वेस्ट पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप है उस तस्वीर को बीजेपी ने कर्नाटक के चुनावी घमासान में कांग्रेस के खिलाफ बड़ा हथियार बनाया है. इस तस्वीर में एक गिफ्ट का डिब्बा भी दिख रहा है, बीजेपी का आरोप है कि सिद्धारमैया ने एक आरोपी से कीमती गिफ्ट भी लिए.

बीजेपी का दावा है कि सिद्धारमैया और विजय ईश्वरन की मुलाकात 2013 में चीन में हुई थी और इस मुलाकात में सिद्धारमैया ने ईश्वरन को कर्नाटक में निवेश का न्योता भी दिया था. अब बीजेपी सवाल पूछ रही है कि क्या सिद्धारमैया विजय ईश्वरन को पहले से जानते थे या क्या सिद्धारमैया को नहीं पता था कि वो भगौड़ा था? क्या ईश्वरन ने सिद्धारमैया को महंगा उपहार दिया था? क्या सिद्धारमैया को 40 लाख की हुब्लोट घड़ी उपहार में मिली?

सिद्धारमैया पहनते हैं लाखों की घड़ी बीजेपी सिद्धारमैया पर पहले भी उनकी लाखों की घड़ी को लेकर हमला बोल चुकी है. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने सिद्धारमैया पर आरोप लगाया था कि वो 40 लाख रुपये की घड़ी पहनते हैं जिससे ये जाहिर होता है कि राज्य में भ्रष्टाचार किस हद तक फैला हुआ है.

कर्नाटक में 12 मई को चुनाव है और 15 मई को वोटों की गिनती होगी. राज्य में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है और दोनों ही पार्टियों ने चुनाव प्रचार में पूरा जोर लगा दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget