एक्सप्लोरर

3 राज्य, 6 महीने, बीजेपी के 4 मुख्यमंत्रियों ने दिया इस्तीफा, जानिए कब-कब बीजेपी ने बदले CM

गुजरात में मुख्यमंत्री के इस्तीफे से पहले कोई खास गतिविधि देखने को नहीं मिला और अचानक ही उनका इस्तीफा देखने मिला. जानिए बीजेपी ने कब-कब और क्यों बदला मुख्यमंत्री..

BJP Changes CM: गुजरात में विधानसभा चुनाव से लगभग 15 महीने पहले शनिवार को राज्य के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. विजय रुपाणी पिछले छह महीनों में हटाए जाने वाले बीजेपी के चौथे मुख्यमंत्री बन गए हैं. गुजरात से पहले उत्तराखंड और कर्नाटक में भी बीजेपी पिछले छह महीनों में तीन मुख्यमंत्री बदल चुकी है. विजय रुपाणी अब चौथे मुख्यमंत्री हैं.

कब-कब बीजेपी ने बदले CM
बीजेपी ने मार्च में उत्तराखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की जगह लोकसभा सदस्य तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री बना दिया था. जुलाई में मुख्यमंत्री बनाए जाने के चार महीने बाद ही तीरथ सिंह रावत को भी हटा दिया गया और दो बार के विधायक पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी गई. उत्तराखंड के बाद बीजेपी ने कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा को हटाकर बीएस बोम्मई को मुख्यमंत्री की कमान सौंप दी.

पार्टी के एक नेता ने दावा किया कि राज्य में नया नेतृत्व लाने के लिए गुजरात और कर्नाटक के मुख्यमंत्रियों को बदला गया. उन्होंने कहा, कर्नाटक में मुख्यमंत्री और उनके बेटे के खिलाफ भारी नाराजगी थी. इसी तरह गुजरात इकाई में पार्टी के एक वर्ग द्वारा रूपाणी को हटाने की मांग की गई थी, जिसमें कहा गया था कि उनके नेतृत्व में अगले साल के राज्य चुनाव जीतना मुश्किल होगा.

वहीं उत्तराखंड में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को एक नया चेहरा लाने के लिए बदल दिया गया था, लेकिन तीरथ सिंह रावत को राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के छह महीने के भीतर राज्य विधानसभा के लिए निर्वाचित होने में विफलता के कारण हटा दिया गया था. गुजरात के एक पार्टी नेता ने कहा, पार्टी में एक वर्ग से मुख्यमंत्री बदलने की चर्चा और मांग की गई थी, लेकिन किसी को उम्मीद नहीं थी कि इस तरह से खबर आएगी. हमें नहीं पता कि इस्तीफा सौंपने के बाद इसकी घोषणा की जाएगी.

रुपाणी के इस्तीफे से पहले कोई खास गतिविधि देखने को नहीं मिली
गुजरात में मुख्यमंत्री के इस्तीफे से पहले कोई खास गतिविधि देखने को नहीं मिला और अचानक ही उनका इस्तीफा देखने मिला. वहीं दूसरी ओर मार्च में, त्रिवेंद्र सिंह रावत की जगह लेने से पहले, बीजेपी ने राज्य में दो सदस्यों को भेजा था, जिसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह भी शामिल थे, ताकि वे प्रतिक्रिया एकत्र कर सकें. इसी तरह तीरथ सिंह रावत को बदलने से पहले बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें राष्ट्रीय राजधानी बुलाया था और उन्हें संवैधानिक और कानूनी संकट के बारे में समझाया था. कर्नाटक में महीनों से सत्ता परिवर्तन की अटकलों के बीच येदियुरप्पा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की थी. येदियुरप्पा ने जुलाई में अपनी सरकार के दो साल पूरे होने के बाद इस्तीफा दे दिया.

ये भी पढ़ें-
Coronavirus News Updates: देश में बीते 24 घंटे में मिले 28 हजार नए कोरोना संक्रमित, सिर्फ केरल में 181 लोगों की गई जान

Gujarat CM Resigns: आज दोपहर गुजरात को मिलेगा नया मुख्यमंत्री, जानिए कौन-कौन हैं दावेदार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
'सरकार ने किसी को नहीं बख्शा', सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाया तो बोले मल्लिकार्जुन खरगे
'सरकार ने किसी को नहीं बख्शा', सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाया तो बोले खरगे

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Thief Caught in Train: कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
Embed widget