एक्सप्लोरर

अजमेर-अलवर उप चुनाव: बीजेपी ने दो, कांग्रेस ने एक लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार का किया एलान

बीजेपी ने राजस्थान की दो लोकसभा और एक विधानसभा सीट पर होने वाले उप-चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है. वहीं कांग्रेस ने अभी सिर्फ अजमेर लोकसभा सीट के उम्मीदवार के नाम की ही घोषणा की है.

नई दिल्ली/जयपुर: भारतीय जनता पार्टी ने अलवर, अजमेर लोकसभा और मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर 29 जनवरी को होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. वहीं, इस बार कांग्रेस ने अजमेर लोकसभा सीट से रघु शर्मा को मैदान में उतारा है. बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में यहां से कांग्रेस के सचिन पायलट मैदान में थे, लेकिन उन्हें बीजेपी प्रत्याशी से करारी हार झेलनी पड़ी थी.

बीजेपी ने अलवर लोकसभा सीट के लिए श्रम मंत्री जसवंत सिंह यादव को और अजमेर लोकसभा सीट से पूर्व केन्द्रीय मंत्री सांवरलाल जाट के पुत्र रामस्वरूप लांबा को उम्मीदवार घोषित किया है. वहीं, पार्टी ने भीलवाडा जिले के मांडलगढ़ विधानसभा सीट के लिए शक्ति सिंह हाडा को चुनाव मैदान में उतारा है.

अजमेर से बीजेपी सांसद सांवरलाल जाट, अलवर से बीजेपी सांसद चांद नाथ और मांडलगढ़ बीजेपी विधायक कीर्ति कुमारी का निधन हो जाने के कारण तीनों सीटों पर उपचुनाव 29 जनवरी को होगा.

अजमेर लोकसभा सीट पर बीजेपी के सांवरलाल जाट ने कांग्रेस के सचिन पायलट को 1 लाख 71 हजार 983 मतों से पराजित किया था. जाट को बाद में केन्द्रीय राज्य मंत्री बनाया गया था. जाट को जयपुर में पिछले साल जुलाई में बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष की उपस्थिति में आयोजित एक बैठक में दिल का दौरा पड़ गया था. नौ अगस्त को उनका निधन हो गया था.

अलवर से लोकसभा सीट पर बीजेपी के महंत चांद नाथ ने कांग्रेस के पूर्व केन्द्रीय मंत्री भंवर जितेन्द्र सिंह को 2 लाख 83 हजार 895 मतों से पराजित किया था. सितम्बर में लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया था. वहीं अगस्त महीने में मांडलगढ विधायक कीर्ति कुमारी का बीमारी के कारण निधन हो गया था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget