एक्सप्लोरर

ओडिशा: BJD विधायक दल के नेता चुने गए नवीन पटनायक, रिकॉर्ड पांचवीं बार बनेंगे सीएम

ओडिशा में हाल में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेडी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 146 सीटों में से 112 पर जीत दर्ज की. ओडिशा में 147 विधानसभा सीटें हैं लेकिन पत्कुरा सीट पर एक प्रत्याशी के निधन और फिर चक्रवात फोनी की वजह से दो बार चुनाव टाला जा चुका है.

भुवनेश्वर: नवीन पटनायक को ओडिशा में लगातार पांचवीं बार बीजू जनता दल के विधायक दल का नेता सर्वसम्मति से चुन लिया गया. पार्टी सूत्रों ने बताया कि पार्टी मुख्यालय में 45 मिनट तक चली बैठक के दौरान नव निर्वाचित बीजेडी विधायकों ने पटनायक को नेता चुना.

पटनायक ने नवनिर्वाचित विधायकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि नई सरकार राज्य का त्वरित विकास सुनिश्चित करने के लिए कड़ा परिश्रम करेगी. पटनायक ने बैठक के बाद कहा, ''बीजेडी विधायक दल का नेता मुझे सर्वसम्मति से चुनने के लिए मैं विधायकों का आभारी हूं. राज्य के विकास के लिए हम कड़ी मेहनत करेंगे.''

पार्टी सूत्रों ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह 29 मई को एक्जिबिशन ग्राउंड में होगा. ओडिशा में हाल में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेडी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 146 सीटों में से 112 पर जीत दर्ज की. बीजेडी ने राज्य में लोकसभा की 21 सीटों में से 12 पर जीत दर्ज की.

राज्यपाल ने पटनायक को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल ने नवीन पटनायक को राज्य में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है. इससे पहले बीजेडी प्रमुख ने,सरकार बनाने का दावा पेश किया. राज भवन के एक प्रवक्ता ने बताया, ''बीजेडी को मिले बहुमत से संतुष्ट होने के बाद, माननीय राज्यपाल ने नवीन पटनायक को नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है.''

सरकारी सूत्रों ने बताया कि लगातार पांचवीं बार बीजेडी विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद पटनायक ने राज्यपाल से मुलाकात की थी और उन्हें पार्टी के 112 नवनिर्वाचित विधायकों की सूची सौंपी थी. पटनायक 29 मई को रिकॉर्ड, लगातार पांचवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उन्होंने विधानसभा चुनाव में पार्टी का नेतृत्व किया था जिसमें बीजेडी को जबर्दस्त बहुमत मिला है. ओडिशा में 147 विधानसभा सीटें हैं लेकिन पत्कुरा सीट पर एक प्रत्याशी के निधन और फिर चक्रवात फोनी की वजह से दो बार चुनाव टाला जा चुका है.

AAP की बागी विधायक अलका लांबा का एलान- 2020 में छोड़ दूंगी पार्टी

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget