एक्सप्लोरर

लिंगराज मंदिर हादसे को लेकर विपक्ष ने ओडिशा सरकार पर साधा निशाना, सही इंतेजाम नहीं करने का लगाया आरोप

बीजेडी के प्रवक्ता लेनिन मोहंती ने राज्य प्रशासन पर केवल वीआईपी लोगों की तीमारदारी में व्यस्त रहने और उत्सवों को बिना किसी अप्रिय घटना के आयोजित नहीं कर पाने का आरोप लगाया.

ओडिशा में विपक्षी बीजू जनता दल और कांग्रेस ने गुरुवार (27 फरवरी, 2025) को राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर पुरी में भगवान जगन्नाथ मंदिर और भुवनेश्वर में श्री लिंगराज मंदिर में बड़े उत्सवों का उचित प्रबंधन नहीं करने का आरोप लगाया.

भुवनेश्वर में 11वीं सदी के श्री लिंगराज मंदिर के शिखर पर बुधवार रात महादीप ले जाते समय 20 फुट की ऊंचाई से गिरने से मंदिर का एक कर्मचारी और एक पुलिसकर्मी सहित तीन लोग घायल हो गए.

इससे पहले, पिछले साल जुलाई में पुरी जगन्नाथ मंदिर के कम से कम नौ सेवादार उस समय घायल हो गए जब रथयात्रा महोत्सव के तहत एक रथ से मंदिर में ले जाई जा रही भगवान बलभद्र की प्रतिमा उनके ऊपर गिर गई थी.

बीजू जनता दल (BJD) के प्रवक्ता लेनिन मोहंती ने यहां संवाददाताओं से कहा, 'महादीप ऊपर ले जाने के दौरान लिंगराज मंदिर में हुई दुर्घटना निंदनीय है. राज्य सरकार एक बार फिर विफल रही है. इससे पहले पुरी में रथ यात्रा के दौरान भी सरकार विफल रही थी. अभी तक इस बात पर कोई रिपोर्ट नहीं आई है कि रथयात्रा के दौरान श्री बलभद्र कैसे गिरे.'

उन्होंने राज्य प्रशासन पर केवल वीआईपी लोगों की तीमारदारी में व्यस्त रहने और उत्सवों को बिना किसी अप्रिय घटना के आयोजित नहीं कर पाने का आरोप लगाया. भुवनेश्वर की महापौर और बीजद नेता सुलोचना दास ने कहा कि लिंगराज मंदिर की पत्थर की दीवार पर चढ़ते समय तेल के कारण सेवादार का हाथ फिसल गया था.

उन्होंने कहा कि पहले तेल की वजह से फिसलन से बचने के लिए पत्थर पर रेत छिड़की जाती थी. नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भक्तचरण दास ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने दो बार जनता की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है. उन्होंने राज्य सरकार से दोनों घटनाओं पर श्वेतपत्र जारी करने का आरोप लगाया.

सुलोचना दास ने एक अस्पताल में घायल सेवादार से मुलाकात की और दावा किया कि लोग इस संबंध में सरकार के प्रबंधन से संतुष्ट नहीं हैं. घायल सेवादार की पहचान जोगेंद्र समर्थ के रूप में हुई और उसे कैपिटल अस्पताल में भर्ती कराया गया. मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बुधवार रात अस्पताल जाकर उसका हालचाल जाना.

विपक्षी दलों के आरोपों पर वरिष्ठ भाजपा विधायक बाबू सिंह ने कहा कि विपक्षी नेताओं को मामले को राजनीतिक रंग नहीं देना चाहिए. उन्होंने कहा कि भुवनेश्वर की महापौर भी प्रशासन का हिस्सा हैं और शिवरात्रि महोत्सव के दौरान वह पूरे दिन में मंदिर में मौजूद थीं, लेकिन इस बात की पड़ताल नहीं की कि वहां कोई गड़बड़ तो नहीं है. घायल सेवादार के बेटे अश्विनी समर्थ ने कहा कि मंदिर में चढ़ने वाले पत्थर पर रेत नहीं थी जिसकी वजह से उसके पिता फिसलकर गिर गए.

उसने संवाददाताओं से कहा कि महादीप से गिरते घी से फिसलन हो गई थी. अश्विनी ने बताया कि उसके पिता पिछले 25 वर्ष से मंदिर के शिखर पर महादीप ले जाते रहे हैं और वह मंदिर पर चढ़ने में पारंगत हैं.

 

यह भी पढ़ें:-
'मोहम्मद गालिब से की शादी तो जान का दुश्मन बन गया परिवार', पुलिस प्रोटेक्शन के लिए कोर्ट पहुंची हिंदू लड़की, जानें जज ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘संशोधन के लिए यही समय, नहीं तो...’, कांग्रेस अध्यक्ष ने PM मोदी को क्यों लिखा था खत, समझें पूरी बात
‘संशोधन के लिए यही समय, नहीं तो...’, कांग्रेस अध्यक्ष ने PM मोदी को क्यों लिखा था खत, समझें पूरी बात
Bengal: नंदकुमार में गरजे सीएम योगी! बोले- ‘तुष्टिकरण, माफिया राज और कट मनी से बर्बाद हुआ बंगाल’
Bengal: नंदकुमार में गरजे सीएम योगी! बोले- ‘तुष्टिकरण, माफिया राज और कट मनी से बर्बाद हुआ बंगाल’
बंगाल चुनाव में गरजे सीएम योगी, टीएमसी पर लगाए बड़े आरोप, बोले- ‘अब खेला खत्म, विकास शुरू’
बंगाल चुनाव में गरजे सीएम योगी, टीएमसी पर लगाए बड़े आरोप, बोले- ‘अब खेला खत्म, विकास शुरू’
21 बंकर तबाह, 13 IED जब्त... मणिपुर में बीएसएफ जवान की मौत के बाद सुरक्षा बलों ने की बड़ी कार्रवाई
21 बंकर तबाह, 13 IED जब्त... मणिपुर में बीएसएफ जवान की मौत के बाद सुरक्षा बलों ने की बड़ी कार्रवाई

वीडियोज

Saharanpur में बड़ा हादसा, 5 गाड़ियों की टक्कर, कई घायल | ABP NEWS
US Iran Peace Talk Update: फिर बम बरसेंगे या बातचीत का नया रास्ता खुलेगा? | Iarael | Ceasefire |News
Sandeep Chaudhary : शांतिवार्ता फेल...Trump करने लगे जंग की तयारी? |US Iran Peace Talks | Pak
US Iran Peace Talk Update: बातचीत के बीच क्यों भागे JD Vance? बड़ा खुलासा! | Iarael | Ceasefire | US
Janhit: 21 घंटे की वार्ता फेल, क्या अब बारूद बोलेगा?| Iran US Peace Talk | Islamabad | Hormuz

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में नहीं हुआ समझौता तो फूटा ट्रंप का गुस्सा! ईरान को दिया अल्टीमेटम, कहा- 'परमाणु बम...'
पाकिस्तान में नहीं हुआ समझौता तो फूटा ट्रंप का गुस्सा! ईरान को दिया अल्टीमेटम, कहा- 'परमाणु बम...'
Delhi Weather: दिल्लीवालों का जीना दुश्वार करेगी चिलचिलाती धूप और गर्मी! जानें आज के मौसम का अपडेट
दिल्लीवालों का जीना दुश्वार करेगी चिलचिलाती धूप और गर्मी! जानें आज के मौसम का अपडेट
Asha Bhosle Death News: 'मैं आखिरी मुगल हूं...', जब फिल्म इंडस्ट्री के सीक्रेट्स पर बोली थीं आशा भोसले
'मैं आखिरी मुगल हूं...', जब फिल्म इंडस्ट्री के सीक्रेट्स पर बोली थीं आशा भोसले
बटलर ने पहले 37 गेंदों में 60 रन ठोका और फिर ये क्या कह दिया- 'मैं 15 साल से खेल रहा हूं मगर...'
बटलर ने पहले 37 गेंदों में 60 रन ठोका और फिर ये क्या कह दिया- 'मैं 15 साल से खेल रहा हूं मगर...'
US Iran Peace Talks In Pakistan: 'शांति की उम्मीद...', US-ईरान की नहीं बनी बात, पाकिस्तान की भूमिका पर क्या बोले कमर चीमा?
'शांति की उम्मीद...', US-ईरान की नहीं बनी बात, पाकिस्तान की भूमिका पर क्या बोले कमर चीमा?
पाकिस्तान में फेल हुई बात तो पुतिन ने तेहरान के राष्ट्रपति को किया फोन, ईरान-अमेरिका को लेकर रूस का क्या प्लान?
पाकिस्तान में फेल हुई बात तो पुतिन ने तेहरान के राष्ट्रपति को किया फोन, ईरान-अमेरिका को लेकर रूस का क्या प्लान?
कमर दर्द के साथ दिखें ये बदलाव तो तुरंत कराएं जांच, हो सकती है किडनी फेल
कमर दर्द के साथ दिखें ये बदलाव तो तुरंत कराएं जांच, हो सकती है किडनी फेल
AI चैटबॉट्स से अपनी प्राइवेसी कैसे रखें सुरक्षित? ये सेटिंग्स ऑन नहीं कीं तो खतरे में है आपकी पर्सनल डिटेल्स
AI चैटबॉट्स से अपनी प्राइवेसी कैसे रखें सुरक्षित? ये सेटिंग्स ऑन नहीं कीं तो खतरे में है आपकी पर्सनल डिटेल्स
Embed widget