एक्सप्लोरर

Mumbai: मिनरल वाटर के नाम पर बिक रहा था खराब पानी, दिवाली से पहले BIS ने की फ्रेंचाइजी कंपनी पर बड़ी कार्रवाई

Packaged Drinking Water: ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) ने प्लांट से पानी के कुछ सैंपल इकट्ठा किए थे, जांच में उसे पीने योग्य नहीं पाया गया था. बैन के बावजूद कंपनी पानी का गोरख धंधा कर रही थी

BIS Action on Mineral Water Company: त्योहारों के सीज़न में मिलावटी वस्तुएं बाज़ार में खुलेआम बिकती हैं. खाने से लेकर पीने के पदार्थ में निम्न क्वालिटी की चीजें जमकर बेची जाती हैं. गुणवत्ता की जांच करने वाली संस्था ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) ने ऐसी कंपनी और लोगों के ख़िलाफ़ त्योहार से पहले एक्शन लेने को लेकर कमर कस लिया है. ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स ने मुंबई (Mumbai) के माहूल इलाके में एक वॉटर प्लांट (Water Plant) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है.

गुणवत्ता की जांच करने वाली संस्था ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) के अधिकारियों ने बिसलेरी की फ्रेंचाइजी कंपनी 'प्रतिमा फूड एंड बेवरेजेस' के प्लांट पर एक्शन लिया है.

ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स की कार्रवाई

हाल ही में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स ने इस प्लांट से पानी के कुछ सैंपल कलेक्ट किए थे, जिसके टेस्ट में उसे पीने योग्य नहीं पाया गया. इसके बाद प्लांट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए BIS ने स्टॉप वर्क के ऑर्डर दिए थे. बाद में अधिकारियों को पता चला कि इस प्रतिबंध के बावजूद प्लांट के अंदर रात के अंधेरे में कथित गोरख धंधे को अंजाम दिया जा रहा था.

बिसलेरी के असली जार में नकली पानी

BIS से जुड़े अधिकारी ने बताया कि इस खुलासे के बाद इन प्रोडक्ट्स को लेकर जीएसटी घोटाले का भी शक है, जिसकी जांच जारी है. प्राथमिक जांच में एजेंसी को ये भी पता चला है कि बाजार में किसी को शक न हो इसलिए, ये फ्रेंचाइजी कंपनी बिसलेरी के असली जार में ही पानी पैकेजिंग कर बेच रही थी. बिसलेरी कंपनी के भी कुछ अधिकारियों की मिलीभगत का शक जताया जा रहा है.

ब्रांडेड कंपनी की आड़ में ग्राहकों से धोखा

त्योहारों के मौके पर मिलावटी तेल, दूध, मावा, पनीर की खबरें तो अक्सर आती रहती हैं, लेकिन सवाल है कि पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर भी ब्रांडेड कंपनी की आड़ में अगर निम्न दर्जे का लोगों को मिले तो ऐसे में आम जनता इन मुनाफाखोरों के जंजाल से कैसे बचे? जब ब्रांडेड प्रोडक्ट्स को लेकर ही शक पैदा हो या सवाल खड़े हों तो नॉन ब्रैंड्स का क्या हाल होगा, इसकी कल्पना करना मुश्किल नहीं.

कंपनियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

इस मामले में हमें अब तक फ्रेंचाइजी कंपनी (Franchise Company) के मालिक अतुल मिश्रा और रागिनी मिश्रा की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है. सूत्रों का दावा है कि इस मामले में दोनों कंपनियों की मुश्किलें बढ़ सकती है. जबकि एफडीए, BIS और FSSAI जैसी एजेंसियां आनेवाले वक्त में ऐसी और भी कार्रवाई को अंजाम दे सकती हैं.

ये भी पढ़ें:

PM Modi Himachal Visit: हिमाचल से चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस को पीएम मोदी ने दी हरी झंडी, ऊना रैली में गिनाए बीजेपी के काम

Karnataka Hijab Row: हिजाब विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में बंटा दोनों जजों का फैसला, अब बड़ी बेंच को सौंपा जाएगा मामला

 

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget