एक्सप्लोरर

Bird Flu: क्या चिकन और अंडा खाने में कोई खतरा है, जानें सरकार के मंत्री ने क्या जवाब दिया है?

देश में फिलहाल हरियाणा ही एक मात्र राज्य है जहां मुर्गियों में बर्ड फ्लू होने की पुष्टि हुई है. यहां बर्ड फ्लू से संक्रमित मुर्गियों को मारने का आदेश दिया गया है. सरकार का कहना है कि विदेशी पक्षियों से ये संक्रमण भारत में फैला है.

नई दिल्ली: देश के पांच राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और केरल में मारे गए पक्षियों में बर्ड फ्लू होने की पुष्टि हुई है. केंद्रीय पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि चिकन और अंडे को लेकर डरने की कोई जरूरत नहीं है. इन्हें अच्छी तरह से उबालकर खा सकते हैं. सरकार ने दिल्ली में एक कंट्रोल रूम भी बनाया है. सरकार का कहना है कि सर्दियों में आए प्रवासी पक्षियों की वजह से ये बीमारी फैली है. बर्ड फ्लू का संक्रमण इंसानों में फैलने का अभी तक कोई मामला सामने नहीं आया है.

गिरिराज सिंह ने कहा, "हमने अक्टूबर में ही सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी कर दिया था. हमारा कंट्रोल रूम भी बना हुआ है. अभी तक भारत सरकार के पास कोई ऐसी रिपोर्ट नहीं है जिसमें ये संक्रमण इंसानों में आया हो. करीब सात-आठ राज्यों में इसकी दस्तक है. सबसे ज्यादा केरल प्रभावित है जहां बत्तखों पर इसका प्रभाव हुआ है." इसके साथ ही उन्होंने कहा, "विश्व पशु संगठन उसने जो कहा है कि अच्छे से पके पोलेट्री मीट और अंडे को खाने में कोई दिक्कत नहीं है. इससे कोई रोग नहीं फैलता है."

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि साल 2006 में बर्ड फ्लू पहली बार भारत में आया. इसके बाद से जब भी ये संक्रमण भारत में दस्तक देता है, हम इस पर काम करते हैं. अभी तक भारत में बर्ड फ्लू का H5N8 स्ट्रेन ही पाया गया है. अभी तक पोलेट्री में H5N1 नहीं पाया गया है. जैसे ही पता चलेगा राज्य सरकारों को गाइडलाइंस जारी की जाएगी.

बता दें कि हरियाणा फिलहाल इकलौता राज्य है जहां मुर्गियों में बर्ड फ्लू होने की पुष्टि हुई है, वहां सरकार ने बर्ड फ्लू से संक्रमित मुर्गियों को मारने का आदेश दिया है. सरकार का कहना है कि सर्दियों में आए प्रवासी पक्षियों की वजह से ये बीमारी फैली है. राहत की बात ये है कि बर्ड फ्लू के जरिये इंसानों में संक्रमण फैलने का अभी तक कोई मामला सामने नहीं आया है.

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर बोले- यकीन है विरोध करने वाले किसान संगठन किसानों के हित के बारे में सोचेंगे 

यहां देखें पूरा वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैलेट गन पर पूरी तरह रोक की मांग से सुप्रीम कोर्ट सहमत नहीं, उग्र भीड़ पर इस्तेमाल को लेकर SOP में स्थितियां की जा सकती हैं स्पष्ट
पैलेट गन पर पूरी तरह रोक की मांग से सुप्रीम कोर्ट सहमत नहीं, उग्र भीड़ पर इस्तेमाल को लेकर SOP में स्थितियां की जा सकती हैं स्पष्ट
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: राज्यसभा से विपक्ष का वॉकआउट, जेपी नड्डा बोले- ये गैर-जिम्मेदाराना रवैया
Live: राज्यसभा से विपक्ष का वॉकआउट, जेपी नड्डा बोले- ये गैर-जिम्मेदाराना रवैया
IIT खड़गपुर में फांसी से लटकी मिली प्रोफेसर की लाश, क्यों की खुदकुशी?
IIT खड़गपुर में फांसी से लटकी मिली प्रोफेसर की लाश, क्यों की खुदकुशी?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
पंजाब पेपर लीक पर सियासत तेज, BJP ने आप के खिलाफ खोला मोर्चा
पंजाब पेपर लीक पर सियासत तेज, BJP ने आप के खिलाफ खोला मोर्चा
बचपन की दोस्त से जींस-टीशर्ट में शादी करने पहुंच गए थे रहाणे, पढ़ें किस्सा
बचपन की दोस्त से जींस-टीशर्ट में शादी करने पहुंच गए थे रहाणे, पढ़ें किस्सा
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
महेश बाबू या सौरभ जैन... रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया 'भगवान विष्णु' का किरदार, ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया है 'भगवान विष्णु' का किरदार? ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
Embed widget