एक्सप्लोरर

इंसानों के लिए कितना खतरनाक है बर्ड फ्लू का मौजूदा स्ट्रेन? 600 से अधिक कौवों की मौत के बाद छह राज्यों में है अलर्ट

राजस्थान में अब तक 600 से अधिक कौवों की मौत हो चुकी है. वहीं मध्य प्रदेश के इंदौर में 155 कोवे मृत पाए गए हैं. हरियाणा के पंचकूला और अंबाला में अब तक एक लाख मुर्गियां मर चुकी हैं. केरल के कोट्टायम के नींदूर में बर्ड फ्लू से मरने वाली बत्तखों को दफनाया जा रहा है.

नई दिल्ली: राजस्थान से शुरू हुआ बर्ड फ्लू का संकट अब देश के 6 राज्यों में अपने पैर पसार चुका है. मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, केरल और हरियाणा के बाद गुजरात में भी बर्ड फ्लू के खतरे ने दस्तक दे दी है. राजस्थान के छह जिलों सवाई माधोपुर, बीकानेर, झालावाड़, बारां, पाली और बांसवाड़ा में बर्ड फ्लू दस्तक दे चुका है. अब तक यहां 600 से करीब कौवे मृत पाए जा चुके हैं. मध्य प्रदेश के इंदौर में 155 कौवे मरे पाए गए गए हैं. इनमें एच5एन8 वायरस पाया गया है.

राजस्थान के जिस झालावाड़ जिले से इस बार बर्ड फ्लू की शुरुआत हुई वहां अब हालात को काबू में करने के लिए धारा 144 तक लगानी पड़ गई है. साथ ही संक्रमण और जिलों तक न फैले इसके लिए सरकार ने कदम उठाने भी शुरू कर दिए हैं. राजस्थान के पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया ने कहा कि हम कोरोना से जूझ रहे हैं और अब बर्ड फ्लू आ गया. यह अभी चिकन और अंडों में नहीं पाया गया. हमें सूचना मिली है कि अलग-अलग जगहों पर 600 के आसपास कौवे मृत पाए गए, उन जगहों को चिन्हित कर आने वाले समय में इस संक्रमण को रोकने के प्रयास करेंगे.

वहीं राजस्थान के पड़ोसी मध्यप्रदेश के तो 10 जिलों में बर्ड फ्लू दस्तक दे चुका है. इंदौर, उज्जैन, नीमच और मंदसौर जैसे जिलों में लगातार पक्षियों की मौत से हड़कंप मचा हुआ है. खंडवा में कौवों को साथ अब बगुलों की भी मौत हो रही है जिसने स्थानीय लोगों को चिंता में डाल दिया है. ऐसे हालात को देखते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है और इस खतरे से निपटने की तैयारी में जुट गई है. हालांकि राहत की बात ये है कि अब तक मध्य प्रदेश में मुर्गियों में अब तक इस वायरस के लक्षण नहीं मिले हैं लेकिन हर जगह हालात ऐसे नहीं है.

हरियाणा का पोल्ट्री हब माने जाने वाले पंचकूला में मृत मुर्गियों को जांच के लिए ले जाया जा रहा है. हरियाणा के पंचकूला और अंबाला में अब तक एक लाख मुर्गियां मर चुकी हैं और जिसे लेकर लोग डरे हुए हैं. उधर, गुजरात के जूनागढ़ में 53 पक्षियों की मौत के बाद सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं.

इसके साथ ही केरल के कोट्टायम के नींदूर में बर्ड फ्लू से मरने वाली बत्तखों को दफनाया जा रहा है ताकि वायरस को फैलने से रोका जा सके. कोट्टायम और अलप्पुझा दो जिले में अब तक बर्ड फ्लू के केस मिले हैं और संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए सरकार ने एक साथ 40 हजार पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. देश के कई राज्यों मे बर्ड फ्लू के असर को देखते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य और पशुपालन विभाग को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है. कर्नाटक ने भी सुरक्षा इंतजाम शुरू कर दिए हैं. कई राज्यों में बर्ड फ्लू की दहशत का असर बाजारों पर भी पड़ना शुरू हो गया है और जिससे पोल्ट्री कारोबार से जुड़े लोग चिंतित हैं. हालांकि डॉक्टरों का दावा है कि बर्ड फ्लू का मौजूदा स्ट्रेन इंसानों के लिए खतरनाक नहीं है.

क्या बढ़ने जा रहा है पैसेंजर ट्रेनों का किराया? भारतीय रेलवे ने दिया जवाब 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूछताछ के बाद उदयनिधि रिहा, पुलिस स्टेशन के बाहर समर्थकों का हाई वोल्टेज ड्रामा
पूछताछ के बाद उदयनिधि रिहा, पुलिस स्टेशन के बाहर समर्थकों का हाई वोल्टेज ड्रामा
हैदराबाद में दिन-दहाड़े व्यापारी की हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
हैदराबाद में दिन-दहाड़े व्यापारी की हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
मसालों में मिलावट का ऐसा खेल कि देखकर कोई भी खा जाए धोखा! बड़े रैकेट का भंडाफोड़
मसालों में मिलावट का ऐसा खेल कि देखकर कोई भी खा जाए धोखा! बड़े रैकेट का भंडाफोड़

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
Embed widget