एक्सप्लोरर

Birbhum Violence: बीरभूम हिंसा को लेकर गृहमंत्री अमित शाह से मिले टीएमसी नेता, राज्यपाल धनखड़ को हटाने की मांग

टीएमसी नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने लोकसभा में शाह के साथ हुई उनकी बातचीत की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि गृहमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए.

Birbhum Violence: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में हुई हिंसा को लेकर सियासी घमासान लगातार जारी है. बीजेपी नेता लगातार ममता बनर्जी पर इसे लेकर हमला बोल रहे हैं. संसद से लेकर सोशल मीडिया तक, हर जगह इस घटना की चर्चा है. वहीं अब इसी बीच तृणमूल कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को हटाने की मांग की. 

राज्यपाल धनखड़ पर टीएमसी के आरोप
टीएमसी नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने लोकसभा में शाह के साथ हुई उनकी बातचीत की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि गृहमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और दोषियों को सख्त सजा दी जानी चाहिए. बैठक के बाद बंदोपाध्याय ने संवाददाताओं से कहा कि उनकी पार्टी ने राज्यपाल को हटाने की मांग की और आरोप लगाया कि वह संवैधानिक प्रावधानों के खिलाफ काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘संसदीय प्रणाली उनकी वजह से खतरे में है.’’ बता दें कि धनखड़ की राज्य में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार के साथ टकराव वाले रिश्ते हैं और नवीनतम घटना से लगता है कि उन्हें हमला करने का मौका मिल गया है. ममता बनर्जी ने भी उन पर पलटवार किया है.

बीजेपी ने फिर संसद में किया विरोध
उधर बीजेपी बीरभूम हिंसा मामले को संसद में लगातार उठाने का काम कर रही है. लोकसभा में आखिरी कतार में अपनी सीट से उठते हुए भाजपा सांसद सौमित्र खान तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार के खिलाफ गुस्से में नारेबाजी करते हुए अध्यक्ष के आसन की ओर बढ़े और कुछ समय के लिए गलियारे में ही बैठ गए. उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल ‘ आतंक की जमीन’ में बदल गया है. कांग्रेस सदस्य गौरव गोगोई ने भी लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी को घटनास्थल पर जाने की अनुमति नहीं दिए जाने को लेकर राज्य सरकार को आड़े हाथ लिया. उन्होंने चौधरी को घटना स्थल से 90 किलोमीटर दूर ही रोकने को लोकतंत्र के लिए झटका करार दिया.

गौरतलब है कि बीरभूम जिले में तृणमूल कांग्रेस के पंचायत पदाधिकारी की हत्या के बाद मंगलवार 22 मार्च के तड़के करीब एक दर्जन झोपड़ियों में आग लगा दी गई थी, जिसमें दो बच्चों सहित आठ लोगों की जलकर मौत हो गई थी. इस मामले को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट में भी सुनवाई जारी है. 

ये भी पढ़ें - 

Bhagwant Mann Meets PM Modi: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बताया किन मुद्दों पर हुई बात?

राहुल गांधी का सरकार और पीएम मोदी पर निशाना, कोविड पीड़ितों, इंडस्ट्री और गरीबों का जिक्र कर कहा- 'पीएम को ख्याल नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget