एक्सप्लोरर

राहुल गांधी का सरकार और पीएम मोदी पर निशाना, कोविड पीड़ितों, इंडस्ट्री और गरीबों का जिक्र कर कहा- 'पीएम को ख्याल नहीं'

Rahul Gandhi Tweet: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर बड़ा निशाना साधा है और पीएम मोदी को कोविड पीड़ितों, इंडस्ट्री और गरीबों के लिए कुछ ना करने का आरोप लगाया है.

Rahul Gandhi Attack on Modi Govt: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर बड़ा निशाना साधा है. उन्होंने कई मोर्चों पर एकसाथ मोदी सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरने की कोशिश की है. राहुल गांधी ने कुछ देर पहले ही ट्वीट कर कोविड पीड़ितों के इलाज सहित उद्योगों की बदहाली के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. 

राहुल गांधी ने किया ट्वीट
राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में सवाल-जवाब की शैली में लिखा है कि COVID पीड़ितों का इलाज मुफ़्त में करवाया?- नहीं , ग़रीबों और श्रमिकों को न्यूनतम आय मिली?- नहीं, छोटे उद्योगों को डूबने से बचाया?- नहीं ...प्रधानमंत्री को कोई ख्याल नहीं है. इस ट्वीट के साथ राहुल गांधी ने एक डिजिटल मीडिया की खबरों की हेडलाइंस को शेयर किया है और उसके आधार पर पीएम मोदी और उनकी सरकार को कटघरे में खड़ा किया है.

सरकार पर लगाए कई गंभीर आरोप
गौरतलब है कि राहुल गांधी ने कोविड पीड़ितों के मुफ्त इलाज में सरकार के विफल रहने का आरोप लगाया है और गरीबों के साथ मजदूरों को न्यूनतम आय मिलने के सरकार के दावे को भी गलत ठहराया है. इसके अलावा सरकार की इस बात के लिए भी आलोचना की है कि उसने छोटे उद्योगों और लघु उद्योगों को डूबने से बचाने के लिए कुछ नहीं किया. कुल मिलाकर सरकार और पीएम मोदी को किसी बात का ख्याल नहीं है और इसे पीएम केयर से जोड़ते हुए लिखा है- 'पीएम डज़ नॉट केयर'

पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ने पर भी सरकार पर साधा था निशाना
बता दें कि 22 मार्च को देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी गैस के दाम बढ़ने के बाद भी राहुल गांधी ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर निशाना साधा था. उन्होंने कीमतें बढ़ने को ही मोदी सरकार के तहत विकास बताया था. 

ये भी पढ़ें

एयर इंडिया को रोजाना 20 करोड़ ₹ का हो रहा था घाटा, अब विनिवेश के बाद कंपनी के कर्मचारियों का क्या होगा- ये है सरकार का जवाब

Railway News: अगले तीन साल में 100 गति शक्ति कार्गो टर्मिनल चालू, देशभर में होंगे मॉडर्न टर्मिनल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget