एक्सप्लोरर

कल त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे बिप्लब देब, पीएम मोदी भी रहेंगे मौजूद

बीजेपी नेता राम माधव ने कहा कि उन्होंने माणिक सरकार से मुलाकात की और कल के कार्यक्रम में आमंत्रित किया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया.

अगरतला: असम राइफल्स मैदान में बिप्लब देब कल त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे और इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे. इसी के साथ पूर्वोत्तर राज्य में बीजेपी की पहली सरकार का आगाज होगा. 48 साल के देब ने छह मार्च को राज्यपाल तथागत राय से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था. इसके बाद राज्यपाल ने सरकार बनाने के लिए उन्हें आमंत्रित किया.

कल शपथ ग्रहण कार्यक्रम में एक दर्जन से ज़्यादा मुख्यमंत्रियों के पहुंचने की उम्मीद है. अमित शाह, राम माधव, भूपेंद्र यादव और हेमंत बिस्वा शर्मा अगरतला पहुंच चुके हैं. किरण रिजिजु और निर्मला सीतारमण के साथ दो और केंद्रीय मंत्री आज शाम अगरतला पहुंच गए. बीजेपी नेता राम माधव ने कहा कि उन्होंने माणिक सरकार से मुलाकात की और कल के कार्यक्रम में आमंत्रित किया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया.

बीजेपी-इंडीजीनियस पीपल्स पार्टी ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) गठबंधन ने पिछले हफ्ते आए चुनाव परिणामों में जीत दर्ज की और 25 बरस के सीपीएम नीत वाम शासन को उखाड़ फेंका. बीजेपी ने 35 सीटें जीतीं, जबकि आईपीएफटी के आठ सदस्य विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए. राज्य में 60 सदस्यीय विधानसभा है.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने छह मार्च को ऐलान किया था कि जिशनू देबबर्मा राज्य के उपमुख्यमंत्री होंगे. देबबर्मा की सीट पर चुनाव स्थगित हो गया था. वह चारिलम (अनुसूचित जनजाति) सीट से चुनाव लड़ रहे थे और इस सीट पर सीपीएम प्रत्याशी की मौत की वजह से चुनाव नहीं हुआ. इस सीट पर अब 12 मार्च को चुनाव होगा.

बीजेपी के प्रवक्ता मृणाल कांती देब ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, पूर्वोत्तर क्षेत्र में बीजेपी शासित तीन राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘ बीजेपी शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और बीजेपी के संसदीय बोर्ड के सदस्यों को शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने के लिए आमंत्रित किया गया है. लंबे समय से आरएसएस के स्वयंसेवक देब राज्य में बीजेपी की जीत के सूत्रधार बने.

आईपीएफटी के अध्यक्ष एनसी देबबर्मा ने बताया कि पार्टी को नए मंत्रिमंडल में दो सीटें मिलेंगी. इस बाबत फैसला बीजेपी नेता और पूर्वोत्तर लोकतांत्रिक गठबंधन (एनईडीए) के प्रमुख हेमंत बिस्वा शर्मा के साथ बैठक में लिया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
वीजा खत्म, फिर भी भारत में डेरा! द्वारका में नाइजीरियाई नागरिक पकड़ा गया
वीजा खत्म, फिर भी भारत में डेरा! द्वारका में नाइजीरियाई नागरिक पकड़ा गया
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
विजय सरकार बच्चों को देने जा रही है सोने की अंगूठी, ज्वेलर्स को दिया ऑर्डर
विजय सरकार बच्चों को देने जा रही है सोने की अंगूठी, ज्वेलर्स को दिया ऑर्डर

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुए सनी देओल के बेटा-बहू और पत्नी, पूजा देओल का दिखा स्टाइलिश अंदाज
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुई सनी देओल की फैमिली, पत्नी पूजा ने बटोरी लाइमलाइट
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget