एक्सप्लोरर

अब ट्रेन में देना होगा अपनी उंगलियों के निशान, इसके बिना जनरल बोगी में नहीं मिलेगी सीट

भारतीय रेलवे ने जनरल डिब्बों में सीट के लिए नई बायोमेट्रिक व्यवस्था लागू की है. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इसके बारे में जानकारी दी है. अब ट्रेन में जो पहले आएगा वो पहले सीट पाएगा.

नई दिल्ली: रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि जनरल डिब्बों में सीट के लिए नई बायोमेट्रिक व्यवस्था लागू हो गई है. अब पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर सीट मिलेगी. यात्रियों को इससे फायदा होगा. मुंबई से लखनऊ जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस में इसकी शुरुआत की गई है.

क्या है ये व्यवस्था

बायोमेट्रिक व्यवस्था में ट्रेन के जनरल डिब्बे के बाहरी हिस्से में एक बायोमेट्रिक मशीन लगी होगी जिसमें अंगुली लगाते ही पैसेंजर की बैठने की सीट रिज़र्व हो जाएगी. मशीन उतनी ही सीटें रिज़र्व करेगी जितनी कोच में सीटें होंगी. यानी जो यात्री जनरल कोच का टिकट लेकर पहले आएगा उसे सीट मिल जाएगी.

देरी से आने वालों को भी चढ़ने दिया जाएगा

जो यात्री देर से आएंगे उन्हें जनरल कोच में चढ़ने से नहीं रोका जाएगा, लेकिन उन्हें बैठने को सीट नहीं मिल पाएगी. उन्हें खड़े रहकर या ज़मीन में बैठ कर यात्रा करनी पड़ेगी. जनरल कोच में होने वाली यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए ये इजाज़त दी गई है.

बायोमेट्रिक से यात्रियों को कैसे फ़ायदा होगा

दरअसल जनरल कोच में भारी भीड़ होती है, जिसके कारण सीट पाने के लिए यात्रियों के बीच अक्सर लड़ाई-झगड़े और मार-पीट भी होती रहती है. नई व्यवस्था से यात्रियों को ऐसी अमानवीय स्थितियों से निजात मिलेगी और सम्मानजनक यात्रा कर सकेंगे. पहले पुष्पक एक्सप्रेस में बायोमेट्रिक की सफलता का आंकलन किया जाएगा, जिसके बाद जल्द ही ये व्यवस्था बाक़ी सभी ट्रेनों की जनरल कोच में भी लगाई जाएगी.

दिक्कत क्या है?

बायोमेट्रिक के जरिए ट्रेन में यात्रियों के दाखिले के साथ कुछ सवाल भी उठ रहे हैं. सवाल यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ उसकी निजता का भी है. लोगों के मन में शंका है कि जैसे ही ट्रेन में उनका दाखिला बायोमेट्रिक के जरिए होगा, उनका डेटा भी सरकार के पास चला जाएगा. अब सवाल है कि क्या उनके डेटा के ग़लत इस्तेमाल का खतरा नहीं है. अभी इस सवाल का जवाब मिलना बाकी है. सरकार और रेलवे का यही दावा होगा कि वो बायोमेट्रिक जानकारी को किसी भी हालत में असुरक्षित हाथों में जाने नहीं देगी, लेकिन ऐसी शुरुआत से पहले ऐसे सवाल का उठना लाजमी है.

उन्नाव मामला: यूपी पुलिस ने कहा- CBI जांच की अपील की गई है; ट्रक का नंबर प्लेट ढकने की भी वजह बताई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
By-Election Results 2026 Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम में टीवीके ने किया फतह
Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम में टीवीके ने किया फतह
CJP Protest LIVE: राष्ट्रपति के साथ मुलाकात से पहले विपक्ष की बैठक, कांग्रेस बोली- दिल्ली में अघोषित आपातकाल
Live: राष्ट्रपति के साथ मुलाकात से पहले विपक्ष की बैठक, कांग्रेस बोली- दिल्ली में अघोषित आपातकाल
57 मेट्रो स्टेशन बंद, 38 ट्रेनें-परीक्षाएं रद्द और ऑनलाइन क्लास… CJP प्रोटेस्ट से पहले दिल्ली में कैसी तैयारी
57 मेट्रो स्टेशन बंद, 38 ट्रेनें-परीक्षाएं रद्द और ऑनलाइन क्लास… CJP प्रोटेस्ट से पहले दिल्ली में कैसी तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या जंतर-मंतर अब नहीं रहेगा प्रोटेस्ट साइट? SC की टिप्पणी के बाद उठे सवाल
क्या जंतर-मंतर अब नहीं रहेगा प्रोटेस्ट साइट? SC की टिप्पणी के बाद उठे सवाल
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
रांची में टीम इंडिया की पहले बैटिंग, दोनों की प्लेइंग इलेवन में हुआ सिर्फ एक बदलाव
रांची में टीम इंडिया की पहले बैटिंग, दोनों की प्लेइंग इलेवन में हुआ सिर्फ एक बदलाव
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Embed widget