एक्सप्लोरर

आज पीएम मोदी-शेख हसीना के बीच द्विपक्षीय वार्ता, रक्षा समेत कई अहम क्षेत्रों में समझौते की संभावना

नई दिल्ली: बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना और पीएम मोदी आज द्विपक्षीय चर्चा करेंगे. इसके साथ ही दोनों देशों के बीच कई समझौते भी होंगे. बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना की चार दिवसीय भारत यात्रा का आज दूसरा दिन है.

रक्षा समेत कम से कम 25 समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाने की संभावना 

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना आज पीएम मोदी के साथ विस्तृत मुद्दों पर बातचीत करेंगी. हसीना के भारत प्रवास के दौरान दोनों पक्षों के बीच असैन्य परमाणु सहयोग और रक्षा समेत विभिन्न अहम क्षेत्रों में कम से कम 25 समझौतों पर हस्ताक्षर किये जाने की संभावना है. दोनों पक्ष असैन्य परमाणु उर्जा संधि पर हस्ताक्षर करेंगे जिसके चलते इस क्षेत्र में सहयोग और बढ़ाया जा सकेगा. इसमें भारत द्वारा बांग्लादेश में परमाणु संयंत्र स्थापित करना भी शामिल है. इसके साथ ही भारत सैन्य आपूर्तियों के लिए बांग्लादेश को 50 करोड़ डॉलर की ऋण सुविधा देने की तैयारी में है.

तीस्ता जल बंटवारे पर किसी समझौते की संभावना कम

हालांकि तीस्ता जल बंटवारे पर किसी समझौते की संभावना कम है. केंद्र सरकार तीस्ता समझौते पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को साथ में लिए बगैर आगे नहीं बढ़ेगी और ममता राज्य में जलसंकट को देखते हुए इसका कड़ा विरोध कर रही हैं. सितंबर 2011 में तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह के बांग्लादेश दौरे के दौरान बनर्जी के आपत्ति जताए जाने पर तीस्ता समझौते पर अंतिम समय में हस्ताक्षर होते-होते रह गए थे.

व्यापार को बढ़ावा देने के लिए व्यापार सुविधा केंद्र स्थापित करने पर हो सकती है बातचीत

रक्षा मामलों पर सहयोग को औपचारिक रूप देने के लिए एक अन्य समझौते पर भी हस्ताक्षर किए जाएंगे. व्यापार को बढ़ावा देने के लिए दो पक्ष पूर्वोत्तर क्षेत्र में सीमाओं पर और अधिक व्यापार सुविधा केंद्र स्थापित सकते हैं.

रविवार को अजमेर जाएंगी बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना 

भारत दौरे पर आई बांग्लादेश की सीएम शेख हसीना राष्ट्रपति भवन में ठहरी हैं. साल 2014 में मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से हसीना का यह पहला भारत दौरा है. रविवार को हसीना अजमेर जाएंगी और सोमवार को भारत के कारोबारी दिग्गजों से मुलाकात करेंगी. भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रम राज्यमंत्री बाबुल सुप्रियो बांग्लादेश की पीएम के लिए ‘मिनिस्टर इन वेटिंग’ बनाए गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अन्नामलाई ने छोड़ा साथ, नई पार्टी का किया ऐलान, BJP बोली- 'उनके जाने से कोई नुकसान नहीं'
अन्नामलाई ने छोड़ा साथ, नई पार्टी का किया ऐलान, BJP बोली- 'उनके जाने से कोई नुकसान नहीं'
BJP से इस्तीफे के बाद के अन्नामलाई ने किया नई पार्टी बनाने का ऐलान, बोले - 'मेरे मन में PM मोदी के लिए...'
BJP से इस्तीफे के बाद अन्नामलाई का नई पार्टी बनाने का ऐलान, बोले - 'मेरे मन में PM मोदी के लिए...'
कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से दिल्ली हाईकोर्ट का इनकार, कहा- 'तय समय पर...'
कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से दिल्ली हाईकोर्ट का इनकार, कहा- 'तय समय पर...'
Owaisi On Census Data: जनगणना के आंकड़ों पर ओवैसी का सवाल, क्या कमजोर हो रही है डेटा आधारित नीति व्यवस्था?
जनगणना के आंकड़ों पर ओवैसी का सवाल, क्या कमजोर हो रही है डेटा आधारित नीति व्यवस्था?

वीडियोज

Cannes में भारत का प्रतिनिधित्व कर भावुक हुईं Nidhi Kumar Malhotra, बताया खास अनुभव
'Peddi' में Ram Charan का शानदार प्रदर्शन, क्लाइमैक्स ने छोड़ी गहरी छाप
Madhuri Dixit के नए अवतार ने जीता दिल, 'Maa Behen' बनी मजेदार एंटरटेनर
Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के साथ 5th जेनरेशन Su-57 बनाएगा रूस, पुतिन ने खुद किया ऐलान, PAK पर बोले- मैं नहीं मानता कि वो चीन का....
भारत के साथ 5th जेनरेशन Su-57 बनाएगा रूस, पुतिन ने खुद किया ऐलान, PAK पर बोले- मैं नहीं मानता कि वो चीन का....
Khan Sir News: खान सर कभी भी हो सकते हैं गिरफ्तार? पटना के कदमकुआं थाने में FIR दर्ज
खान सर कभी भी हो सकते हैं गिरफ्तार? पटना के कदमकुआं थाने में FIR दर्ज
राज्यसभा में NDA की नजर दो-तिहाई बहुमत पर, 24 सीटों से कितना बदलेगा समीकरण, किसकी बढ़ेगी ताकत?
राज्यसभा में NDA की नजर दो-तिहाई बहुमत पर, 24 सीटों से कितना बदलेगा समीकरण, किसकी बढ़ेगी ताकत?
IND vs AFG: प्लेइंग XI को लेकर गौतम गंभीर का बड़ा खुलासा, बताया कौन करेगा तीसरे नंबर पर बैटिंग
IND vs AFG: प्लेइंग XI को लेकर गौतम गंभीर का बड़ा खुलासा, बताया कौन करेगा तीसरे नंबर पर बैटिंग
Peddi Box Office Day 1: ‘पेद्दी’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, बनी जाह्नवी के करियर की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म
‘पेद्दी’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, बनी जाह्नवी के करियर की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म
CM DK शिवकुमार से शपथ के दो दिन बाद ही मंत्री नाराज, विभागों को लेकर टेंशन, रेड्डी के बाद अब मुनियप्पा ने दिया झटका
CM DK शिवकुमार से शपथ के दो दिन बाद ही मंत्री नाराज, विभागों को लेकर टेंशन, रेड्डी के बाद अब मुनियप्पा ने दिया झटका
कितने रुपये की आती है सिरोही नस्ल की बकरी? फार्म में लाने के बाद लाखों का होगा फायदा
कितने रुपये की आती है सिरोही नस्ल की बकरी? फार्म में लाने के बाद लाखों का होगा फायदा
Children's Screen Time: पीएम ने बताए स्क्रीन टाइम से जुड़े ये 4 रूल्स, हर बच्चे के पैरेंट्स को करने चाहिए फॉलो
पीएम ने बताए स्क्रीन टाइम से जुड़े ये 4 रूल्स, हर बच्चे के पैरेंट्स को करने चाहिए फॉलो
Embed widget