एक्सप्लोरर

'मतदाता सूची से किसी योग्य मतदाता का नाम नहीं कटेगा', बिहार वोटर लिस्ट संशोधन पर बोले CEC ज्ञानेश कुमार

फिरोजाबाद के एक निजी कार्यक्रम में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पहुंचे. वहां पत्रकारों से बात करते हुए बिहार चुनाव की प्रक्रिया पर उठे सवालों का जवाब दिया और मतदाता को लेकर जरूरी बात बताई.

देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार शनिवार (5 जुलाई, 2025) को उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद पहुंचे. चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने फिरोजाबाद पहुंचे थे. यहां उन्होंने निरीक्षण भवन में फिरोजाबाद के जिला अधिकारी रमेश रंजन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के साथ मुलाकात की.

उसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ने फिरोजाबाद के छदामी लाल जैन मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और फिर फिरोजाबाद क्लब में आयोजित माथुर वैश्य इंटरनेशनल क्लब के कार्यक्रम में हिस्सा लिया. 

बिहार चुनाव प्रक्रिया पर उठे सवालों का दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने भारतीय चुनाव व्यवस्था को संवैधानिक और पारदर्शी बताया. बिहार चुनाव से पहले मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्य को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि बिहार चुनाव की तैयारी 4 महीने पहले से शुरू हो चुकी है.

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि चुनाव आयोग के लिए सबसे अहम मतदाता होते हैं और फिर राजनीतिक दल. बिहार चुनाव से पहले सूची तैयार करने को लेकर जो सवाल खड़े हो रहे हैं, वह निराधार हैं. चुनाव से पहले राज्य के राजनीतिक दलों के साथ बैठक की गई है. लगभग 5000 बैठक अब तक आयोजित की गई हैं, जिसमें 28000 से अधिक राष्ट्रीय राजनीतिक दल और क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के सदस्यों ने सहभागिता की है.

बिहार में नहीं कटेगा किसी मतदाता का नाम

बिहार के कोसी नदी क्षेत्र में रह रहे मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाने और विपक्षी दलों की ओर से लगातार चुनाव आयोग पर सवाल खड़े किए जाने के मामले को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि चुनाव आयोग की तरफ से जो भी आदेश जारी किया जाता है, उसको पहले पढ़ लिया जाए और उसके बाद चर्चा की जाए तो ज्यादा बेहतर रहता है. बिहार में किसी भी मतदाता को मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा. 

उन्होंने कहा कि बिहार में 2003 में हुए विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची में जो भी मतदाता है, उन्हें संविधान की धारा 326 के अंतर्गत पात्र मतदाता माना जाएगा. उन्होंने कोसी नदी के क्षेत्र में बाढ़ ग्रस्त इलाकों में रह रहे लोगों की समस्या के समाधान का हवाला देते हुए कहा कि 2003 की सूची में जो भी मतदाता हैं, उनसे किसी भी प्रकार के प्रपत्र नहीं मांगे जाएंगे. साथ ही उनके बच्चों के भी किसी भी प्रकार के दस्तावेज साक्ष्य के तौर पर नहीं मांगे जा रहे हैं. 

इतने समय में पूरा होगा मतदाता सूची का काम

ज्ञानेश कुमार ने बताया कि 2002 में बिहार राज्य की मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण जिस तरह से हुआ था, इस तरह से इस बार भी 31 दिन यानि 24 जून से 15 जुलाई तक मतदाता सूची का दोबारा निरीक्षण कार्य किया जा रहा है. इसकी समय सीमा 31 दिन की होती है. इसी समय अवधि में मतदाता सूची का कार्य पूर्ण किया जाएगा.

रिपोर्ट- रंजीत गुप्ता

ये भी पढ़ें:- 'ऑपरेशन सिंदूर में एक साथ तीन दुश्मन देशों को किया चित', बोली भारतीय सेना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, अभिजीत दीपके भी मौजूद
LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, दीपके भी मौजूद
'युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे', CJP के संसद मार्च के बाद NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले PM मोदी 
'युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे', संसद मार्च के बाद NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले PM मोदी 
Parliament Monsoon Season Live: संसद में मानसून सत्र का दूसरा दिन, लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
LIVE: संसद में मानसून सत्र का दूसरा दिन, लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
'अब सरकार को हमसे बात करनी होगी तो...', CJP ने दे दिया अल्टीमेटम, बताया कब तक होगा आंदेलन
'अब सरकार को हमसे बात करनी होगी तो...', CJP ने दे दिया अल्टीमेटम, बताया कब तक होगा आंदेलन

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर फिर धरने पर बैठे अभिजीत दीपके, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
LIVE: दीपके फिर धरने पर बैठे, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget