एक्सप्लोरर

बिहार की टॉप-10 जातियां: अगड़ी जातियों में सिर्फ शेख, ब्राह्मण और राजपूत, भूमिहार-पठान बाहर

Caste Survey: बिहार के जाति सर्वे के आंकड़े कहते हैं टॉप 10 जातियों में सबसे पहले नंबर पर यादवों की संख्या है. वहीं, शीर्ष दस में अगड़ी जातियों में सिर्फ शेख, ब्राह्मण और राजपूत शामिल हैं.

Bihar Caste Survey Report: बिहार के जाति आधारित सर्वे की रिपोर्ट में शीर्ष 10 जातियों के आंकड़े पता चलते हैं. ये शीर्ष दस जातियां आबादी के लिहाज से हैं. टॉप 10 में अगड़ी जातियों में सिर्फ शेख, ब्राह्मण और राजपूत शामिल है, जबकि भूमिहार और पठान इससे बाहर हैं.

दिलचस्प बात यह भी है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिस जाति से आते हैं वह टॉप दस में शामिल है लेकिन सबसे आखिरी यानी दसवें नंबर पर है. आइये जानते हैं बिहार में शीर्ष 10 जातियां कौन सी हैं, किसकी क्या आबादी है और इनमें शामिल अगड़ी जातियों में सिर्फ शेख, ब्राह्मण और राजपूत कितने हैं.

बिहार की शीर्ष 10 जातियों के आंकड़े

बिहार की कुल आबादी लगभग 13.07 करोड़ है. इसमें से शीर्ष दस जातियों में यादव- 14.2666 फीसदी (18650119), दुसाध, धारी, धरही- 5.3111 फीसदी (6943000), मोची, चमार, रविदास- 5.2550 फीसदी (6869664), कुशवाहा 4.2120 फीसदी (5506113), शेख- 3.82 फीसदी (4995897), मोमिन 3.5450 फीसदी (4634245), ब्राह्मण 3.6575 फीसदी (4781280), राजपूत 3.4505 फीसदी (4510733), मुसहर 3.0872 फीसदी (4035787) और कुर्मी 2.8785 फीसदी (3762969) हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुर्मी जाति से ही आते हैं.

टॉप 10 में सिर्फ शेख, ब्राह्मण और राजपूत अगड़ी जातियां

इन टॉप दस जातियों में अगड़ी जातियों के आंकड़े देखें तो मुस्लिम समाज से आने वाले शेख 3.82 फीसदी हैं, जिनकी संख्या 4995897 है. ब्राह्मण 3.6575 फीसदी (4781280) है और राजपूत 3.4505 फीसदी (4510733) हैं. अगड़ी जातियों में भूमिहार और मुस्लिम समाज की पठान जाति की भी गिनती होती है लेकिन ये दोनों टॉप 10 से बाहर हैं. आंकड़ों में भूमिहार कुल आबादी में से महज 2.86 फीसदी है जबकि पठान 0.7548 फीसदी है. इस प्रकार बिहार में जनरल कैटगरी यानी सामान्य श्रेणी में सबसे बड़ी आबादी शेख जाति की है और ब्राह्मण, राजपूत और भूमिहार उससे पीछे हैं.

बता दें कि बिहार कैबिनेट ने पिछले साल दो जून में जाति आधारित गणना कराने की मंजूरी देने के साथ इसके लिए 500 करोड़ रुपये की राशि भी आवंटित की थी. राज्य सरकार को जाति आधारित गणना के काम को उस समय रोकना पड़ा था, जब पटना हाई कोर्ट ने इस अभ्यास को चुनौती देने वाली कई याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए इस पर रोक लगा दी थी. हालांकि, पिछले एक अगस्त को अदालत ने सभी याचिकाओं को खारिज करते हुए बिहार सरकार के जाति आधारित गणना करने के निर्णय को सही ठहराया था.

(इनपुट भाषा से भी) 

यह भी पढ़ें- Bihar Caste Survey: बिहार में हिंदुओं के मुकाबले मुस्लिमों की अगड़ी जातियों की संख्या करीब ढाई गुना ज्यादा, जानें कैसे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश को गुमराह कर रहे राहुल, सदन में हर जवाब देने को तैयार, JP नड्डा का पलटवार
देश को गुमराह कर रहे राहुल, सदन में हर जवाब देने को तैयार, JP नड्डा का पलटवार
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget