एक्सप्लोरर

बिहारः तेजस्वी यादव ने बेरोजगारी हटाओ यात्रा की तैयारियों का लिया जाएजा, सत्र से गायब रहने पर दिया कुछ यूं जवाब

विधायक अबु दोज़ाना ने बताया कि रास्ते में राजनीतिक बातों के साथ खेलकूद की भी बातें होती रहती है. मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी ने आज अपने ऊपर विधान सभा से गायब होने के आरोपों का जवाब भी दिया.

पटनाः बेरोज़गारी हटाओ यात्रा पर निकलने से पहले लालू यादव के छोटे बेटे और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी वार्म अप कर रहे हैं. दरअसल, तेजस्वी 23 फरवरी से बेरोजगारी यात्रा पर निकल रहे हैं पर उसके पहले देर शाम पटना के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड पर जाकर यात्रा की तैयारी का निरीक्षण किया. तेजस्वी यादव कुछ दिशा निर्देश देकर वापस अपनी मां राबड़ी देवी के सरकारी आवास दस सर्कुलर रोड लौटे गए.

तेजस्वी ने घर पर इंतज़ार कर रहे लोगों से मुलाकात की. जनता से मुलाक़ात कर तकरीबन 8 बजे अपने आवास से पैदल निकले इस बार उनके साथ विधायक अबू दोजना भी दिखे. अबु दोज़ाना ने बताया कि 10 सर्कुलर रोड से निकलकर देशरत्न मार्ग होते हुए स्ट्रेण्ड रोड पहुंचे.

ठेले पर चाय की चुस्की भी ली

वह तकरीबन तीन किलोमीटर पैदल चले. इसी बीच देशरत्न मार्ग पर ही लगे एक ठेले पर चाय की चुस्की भी ली. इस दौरान अबु दोज़ाना ने कहा कि शाम में हेल्दी रहने के लिए तेजस्वी यादव अक्सर शाम में निकल जाते हैं.

अबु दोज़ाना ने बताया कि रास्ते में राजनीतिक बातों के साथ खेलकूद की भी बातें होती रहती है. मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी ने आज अपने ऊपर विधान सभा से गायब होने के आरोपों का जवाब भी दिया.

तेजस्वी यादव ने कहा कि ''एक सत्र की बात थी ये. बाकी सत्रों में मैं उपस्थित रहा हूं. वह मुद्दा बना रहे हैं इसे तो बनाने दीजिए, वो सत्ता में है या विपक्ष में और जितने सवाल हमने पूछे विपक्ष के नेता होने के नाते तो क्या उन्होंने जवाब दिया, क्यों जवाब नही दिए? इसबार जनता इनको घेरेगी, उखाड़ कर फेंकेगी, इसबार नीतीश सरकार जनता को बाहर का दरवाजा दिखायेगी.''

प्रशांत किशोर के चुनावी अभियान पर बोले रामविलास पासवान- 'मैं उन्हें नहीं जानता'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget