एक्सप्लोरर

बिहार: जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवा प्रभावित, 6 मरीजों की मौत

पटना: बिहार के सबसे बड़े अस्पताल, पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों के बुधवार से 24 घंटे की हड़ताल पर चले जाने के कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पीएमसीएच प्रबंधन ने हालांकि अब वैकल्पिक व्यवस्था के तहत 50 डॉक्टरों की मांग सरकार से की है, जिसमें से 15 डॉक्टरों ने आपातकालीन सेवा में अपना योगदान दिया है.

24 घंटे की हड़ताल पर चले गए जूनियर डॉक्टर

पटना में सोमवार को मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, बुधवार सुबह से राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जूनियर डॉक्टर 24 घंटे की हड़ताल पर चले गए. पीएमसीएच में जूनियर डॉक्टरों के कार्य बहिष्कार के बाद सुबह अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया.

डॉक्टरों के हड़ताल पर चले जाने के कारण ऑपरेशन करा चुके मरीजों और आपातकलीन कक्ष में भर्ती मरीजों की हालत गंभीर हो गई. इस बीच छह मरीजों की मौत की सूचना है. हालांकि, अस्पताल प्रबंधन इलाज के अभाव में मौत की सूचना से साफ इंकार कर रहा है. जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल पर चले जाने के कारण ओपीडी में आए रोगियों का इलाज नहीं हो सका.

आपातकालीन सेवा के लिए पीएमसीएच में पहुंच चुके हैं 14 डॉक्टर

पीएमसीएच के अधीक्षक लखींद्र प्रसाद ने बताया, "आपातकालीन सेवा के लिए पीएमसीएच में 14 डॉक्टर पहुंच चुके हैं. अस्पताल प्रबंधन ने हड़ताल से निपटने के लिए 50 डॉक्टरों की मांग की है, जिनके जल्द ही अस्पताल पहुंचने की संभावना है." उन्होंने कहा कि आपातकालीन सेवा सामान्य तौर पर चल रही है.

पटना में काउंसलिंग के दौरान लाठी चार्ज के विरोध में दरभंगा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (डीएमसीएच) के जूनियर डॉक्टरों ने भी हड़ताल कर दी है. इसकी वजह से डीएमसीएच में मरीजों की हालत दयनीय हो गई है. मरीजों को निजी क्लीनिक में जाना पड़ रहा है.

काउंसलिंग के दौरान पुलिस ने स्टूडेंट्स पर कर दिया लाठी चार्ज

पीएमसीएच के जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ़ विनय कुमार ने कहा, "पीजी में नामांकन के लिए काउंसलिंग के दौरान पुलिस ने स्टूडेंट्स पर लाठी चार्ज कर दिया और पांच स्टूडेंट्स के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया."

उन्होंने कहा, "जब तक विद्यार्थियों के रिहा नहीं किया जाता है और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कारवाई नहीं की जाती है, तब तक हड़ताल जारी रहेगी." उन्होंने कहा कि इस 24 घंटे के कार्य बहिष्कार के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा नहीं दिया तो...', CJP का क्या है 'प्लान बी'? आशुतोष रांका ने दिया जवाब
'धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा नहीं दिया तो...', CJP का क्या है 'प्लान बी'? आशुतोष रांका ने दिया जवाब
CJP और सरकार के बीच तीसरे दौर की बैठक, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा या नहीं? पढ़ें अपडेट
CJP और सरकार के बीच तीसरे दौर की बैठक, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा या नहीं? पढ़ें अपडेट
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'कहीं लद्दाख जैसा न हो...', सोनम वांगचुक ने क्यों तोड़ा अनशन? सामने आया असली कारण
'कहीं लद्दाख जैसा न हो...', सोनम वांगचुक ने क्यों तोड़ा अनशन? सामने आया असली कारण

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget