एक्सप्लोरर

बिहार विधानसभा से 75 फीसदी आरक्षण बिल पास, मांझी पर आगबबूला हुए नीतीश कुमार ने कहा- 'मूर्खता थी कि इसको CM बना दिया'

Bihar Reservation: बिहार विधानसभा में गुरुवार (9 नवंबर) को एसीसी, एसटी और पिछड़ा वर्गों का आरक्षण बढ़ाने वाला बिल पास हो गया. इस पर चर्चा के दौरान विधानसभा में नीतीश कुमार जीतन राम मांझी पर भड़क गए.

Bihar Reservation: बिहार में अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और पिछड़ा वर्गों के लिए आरक्षण की सीमा बढ़ाए जाने से जुड़े बिल को विधानसभा की मंजूरी मिल गई है. इसे ध्वनि मत के जरिए सर्वसम्मति से पारित कर दिया. 

बिल में आरक्षण 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 65 फीसदी करने का प्रस्ताव है. EWS आरक्षण को मिलाकर यह 75 फीसदी हो जाएगा. इस बिल का बीजेपी ने भी समर्थन किया है.

लोकसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार का ये कदम बड़ा दांव माना जा रहा है. चर्चा के दौरान ही नीतीश कुमार पूर्व जीतन राम मांझी पर भड़क गए. इसपर जीतन राम मांझी ने भी पलटवार किया. वहीं पूरे मामले को लेकर बीजेपी ने नीतीश कुमार को घेरा है.

नीतीश कुमार क्या बोले?
विधानसभा में नीतीश कुमार ने जीतन राम मांझी पर भड़कते हुए कहा मेरी मूर्खता थी इसको (सीएम) बना दिया. उन्होंने कहा, ''इनको कोई आइडिया है. ये तो मेरी गलती है. इस आदमी (जीतन राम मांझी) को मैंने सीएम बना दिया. हम ही जानबूझकर उधर भगा दिए. साल 2013 में आपको (बीजेपी) छोड़ो तो अकेले ही थे. मैंने इनको मुख्यमंत्री बनाया तो पार्टी के लोग दो महीने में ही कहने लगे कि गड़बड़ है और इसे हटाओ. आखिर में मुझे बाध्य किया गया और मैं फिर से मुख्यमंत्री बना. मेरी मूर्खता से ये सीएम (जीतन राम मांझी) बन गए थे.''

उन्होंने आगे कटाक्ष करते हुए बीजेपी से कहा कि वो मांझी को गर्वनर क्यों नहीं बना देते. इसको लेकर बीजेपी हंगामा करने लगी तो सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई. 

जीतन राम मांझी का पलटवार  
जीतन राम मांझी ने कहा कि जातीय जनगणना कागजी हुई है. धरातल पर कोई नहीं गया है. यह बात ही हम कहना चाहते थे, लेकिन, हमें बोलने नहीं दिया गया. नीतीश कुमार मानसिक संतुलन खो बैठे हैं. इस कारण ऐसा कर रहे हैं. 

बीजेपी ने की ये मांग
बिहार विधानसभा परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बीजेपी ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा. नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी नेता विजय सिन्हा ने कहा नीतीश कुमार ने जीतन राम मांझी का अपमान किया. ऐसे में नीतीश कुमार तुरंत माफी मांगें.

सिन्हा ने आगे कहा कि नीतीश कुमार ने दलितों का अपमान किया है. वो दलित विरोधी है. 

लालू प्रसाद यादव ने दी बधाई
बिहार के पूर्व सीएम और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) चीफ लालू प्रसाद यादव ने बिल पास होने पर बिहार के लोगों को बधाई दी. 

उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ''बिहार में अब अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्गों का आरक्षण दायरा 50% से बढ़ाकर 65% कर दिया गया है. EWS आरक्षण को मिलाकर बिहार में अब कुल 75% आरक्षण होगा.''

किसे कितना आरक्षण मिलेगा?
न्यूज एजेंसी पीटीआई ने विधेयक का हवाला देते हुए बताया कि एसटी के लिए मौजूदा आरक्षण दोगुना कर किया जाएगा. वहीं एससी के लिए इसे 16 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत किया जाएगा.

वहीं,अति पिछड़ा वर्गों (ईबीसी) के लिए आरक्षण 18 फीसदी से बढ़ाकर 25 प्रतिशत तो ओबीसी के लिए आरक्षण को 12 फीसदी से बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया जाएगा. बता दें कि शिक्षण संस्थानों और सरकारी नौकरियों में इन वर्गों के लोगों को इससे आरक्षण मिलेगा. 

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Election 2024: 'तास के पत्ते की तरह ये लोग छितरा जाएंगे', जीतन राम मांझी का I.N.D.I.A Alliance को लेकर बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget