एक्सप्लोरर

Bihar Politics: सोनिया गांधी को कैसे नीतीश कुमार के एक फोन कॉल ने बदल कर रख दी बिहार की पूरी राजनीतिक तस्वीर

Nitish Kumar Politics: नीतीश कुमार समेत जेडीयू के कई नेताओं ने आरोप लगाया कि BJP उनकी पार्टी को तोड़ने की कोशिश कर रही है. आरसीपी सिंह (RCP Singh) को लेकर बीजेपी और जेडीयू के बीच खाई और चौड़ी हो गई.

Bihar Political Scenario Changed: बिहार में सियासी तस्वीर बदल गई है. नीतीश ने बीजेपी से नाता तोड़कर फिर से पुराने साथी के साथ मिलकर सरकार बना ली है. नीतीश कुमार ने एक नया महागठबंधन बनाने के बाद आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर बुधवार को शपथ ली. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को फिर से डिप्टी सीएम की कुर्सी मिली है. कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार ने सोनिया गांधी को फोन किया था और फिर बिहार की राजनीतिक तस्वीर बदल गई है. 

नीतीश कुमार ने कुछ मतभेदों के चलते बीजपी के नेतृत्व वाले एनडीए के साथ अपना रिश्ता खत्म कर दिया और सियासी सफर के पुराने साथ लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी के साथ फिर से हाथ मिला लिया.

एक फोन कॉल ने बदल दी सियासी तस्वीर!

बिहार से कांग्रेस के शीर्ष सूत्र के मुताबिक बिहार में राजनीतिक परिवर्तन की पटकथा शिष्टाचार भेंट से लिखी गई थी. एएनआई के हवाले से कहा गया कि ये कॉल नीतीश कुमार की ओर से कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को की गई थी, जब वह कोविड-19 से संक्रमित थीं. बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार के सोनिया गांधी से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ करने के इस आह्वान के दौरान ही नीतीश कुमार ने सोनिया गांधी के साथ अपनी राजनीतिक बातचीत के दौरान बीजेपी की ओर से बनाए जा रहे दबाव का जिक्र किया. 

क्या बीजेपी कर रही थी जेडीयू को तोड़ने की कोशिश?

नीतीश कुमार ने कहा कि बीजेपी उनकी पार्टी को तोड़ने की कोशिश कर रही है. उन्होंने बिहार में बदलाव के लिए सोनिया गांधी से सहयोग मांगा. सोनिया गांधी ने उनसे राहुल गांधी से भी संपर्क करने के लिए कहा. कहा ये भी जा रहा है कि नीतीश कुमार ने कांग्रेस नेता राहुल कांग्रेस से संपर्क करने की जिम्मेदारी तेजस्वी यादव को दी. तेजस्वी यादव ने तुरंत कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से संपर्क किया. 

मौका मिलते ही नीतीश ने खेल दिया दांव!

कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार के पार्टी प्रभारी भक्त चरण दास (Bhakta Charan Das) के संपर्क में रहने के लिए सहमत हुए. कहा जा रहा इसके बाद बातचीत हुई और बदलाव की स्क्रिप्ट तैयार हो गई. एएनआई के हवाले से सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार बदलाव के लिए इतना बहुमत चाहते थे कि बीजेपी सेंध लगाकर सरकार गिरा न पाए. नीतीश कुमार लेफ्ट और कांग्रेस के जरिए आंकड़ा 164 तक पहुंचने तक चुप रहे और मौका मिलते ही दांव खेल गए.

क्या बीजेपी नहीं भांप पाई?

राजनीति गलियारों में इस बात की चर्चा है कि बीजेपी (BJP) को बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की नाराजगी का अंदाजा तो था, मगर पाला बदलने की भनक उन्हें नहीं थी. बीजेपी संकेतों को भांप नहीं पाई. आरसीपी सिंह (RCP Singh) मामले में पैदा हुए विश्वास के संकट ने बीजेपी और जेडीयू (JDU) के बीच बनी खाई और चौड़ी कर दी. बहरहाल बीजेपी से लगभग पस्त हो चुके विपक्ष (Opposition) के लिए बिहार का घटनाक्रम उम्मीद की नई किरण की तरह है. 2024 लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) में इसका कितना असर होगा ये देखने वाली बात होगी.

ये भी पढ़ें:

पीएम मोदी ने आखिर क्यों की तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन की तारीफ?

कहीं पे निगाहें, कहीं पे निशाना! पीएम उम्मीदवार तो नहीं लेकिन...जानिए नीतीश कुमार के '24' वाले बयान के मायने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मोदी जी माफ कर देंगे', CJP का PM केयर्स फंड को लेकर RTI एक्टिविस्ट पर तंज
'मोदी जी माफ कर देंगे', CJP का PM केयर्स फंड को लेकर RTI एक्टिविस्ट पर तंज
PM मोदी को आपत्तिजनक शब्द कहने वाली नाबालिग पर नहीं होगा एक्शन, पुलिस ने दी राहत
PM मोदी को आपत्तिजनक शब्द कहने वाली नाबालिग पर नहीं होगा एक्शन, पुलिस ने दी राहत
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
BJP-शासित राज्यों में उपचुनावों पर Gen-Z प्रोटेस्ट का पड़ेगा असर? आज आ रहा रिजल्ट
BJP-शासित राज्यों में उपचुनावों पर Gen-Z प्रोटेस्ट का पड़ेगा असर? आज आ रहा रिजल्ट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget