एक्सप्लोरर

Bihar Political Crisis: नीतीश के यू-टर्न पर बोले रविशंकर प्रसाद- PM सीट के लिए वैकेंसी नहीं, बिहार की सभी 40 सीटें जीतेगा NDA

Bihar Politics: बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने इंडिया गठबंधन पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने बिहार में नीतीश कुमार की एनडीए में वापसी का स्वागत किया है.

Ravi Shankar Prasad on Nitish Kumar Comeback: बिहार में नीतीश कुमार के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा है, अगर इंडिया गठबंधन का सूत्रधार व्यक्ति (नीतीश कुमार) ही इसके लिए ऐसा बोल रहा है तो उस गठबंधन का कोई भविष्य था क्या? प्रधानमंत्री पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं है. लोकसभा चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत होगी और बिहार में बीजेपी-एनडीए 40 की 40 सीटें जीतेगी.

इस बीच, केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद नित्यानंद राय बोले, “आज का दिन बिहार के लिए अहम है...अब बिहार विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा और हम बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटें जीतेंगे और पीएम नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम बनेंगे.”

इस्तीफे के बाद क्या बोले नीतीश?

नीतीश कुमार ने राज्यपाल राजेन्द्र वी आर्लेकर को इस्तीफा सौंपने के बाद कहा, ‘‘हमने पूर्व के गठबंधन (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) को छोड़कर नया गठबंधन बनाया था लेकिन इसमें स्थितियां ठीक नहीं लगीं. जिस तरह के दावे एवं टिप्पणियां लोग कर रहे थे, वे पार्टी के नेताओं को खराब लगे इसलिए आज हमने (त्यागपत्र) दे दिया और हम अलग हो गए.’’

जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि आपके एनडीए में जाने के बाद आप पर ‘‘अवसरवादी’’ होने के आरोप लगाए जा रहे हैं तो इस पर उन्होंने इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) के गठन में भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘हमने गठबंधन कराया लेकिन कोई कुछ काम ही नहीं कर रहा था...तो हमने बोलना छोड़ दिया था.’’

कांग्रेस ने यूं किया हमला

इंडिया का गठबंधन छोड़कर फिर से एनडीए का हाथ थामने वाले नीतीश कुमार पर बिहार कांग्रेस की ओर से कहा गया कि राज्य की जनता उनके विश्वासघात को कभी माफ नहीं करेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ से डरे हैं और इससे ध्यान भटकाने के लिए राजनीतिक नाटक रचा गया है.

ये भी पढ़ें

Bihar Political Crisis: जब एक साल बाद मिले नीतीश कुमार और अमित शाह, 50 दिन में ही बदल गई बिहार की सियासी तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget