एक्सप्लोरर

Bihar Terror Module: बिहार में गिरफ्तार संदिग्ध आतंकियों के परिवार ने लगाया साजिश का आरोप, SSP पर भड़की बीजेपी

Bihar Terror Module: पटना पुलिस ने दावा किया है कि गिरफ्तार किए गए लोग पिछले 2 सालों से ये पीएफआई और एसडीपीआई के नाम पर बहुत सारे लोगों को ट्रेन कर रहे थे.

Bihar Terror Module: बिहार में पुलिस (Bihar Police) ने एक संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने का दावा किया. जिसमें विवादित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) से जुड़े तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पटना पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया कि, ये लोग पिछले दो साल से ट्रेनिंग ले रहे थे और बाकी लोगों को भी ट्रेन किया जा रहा था. यहां तक दावा किया गया कि इन लोगों की साजिश भारत को 2047 तक इस्लामिक राष्ट्र बनाने की थी. साथ ही पीएम मोदी (PM Modi) भी निशाने पर थे. 

परिवार ने कहा - झूठे हैं सभी आरोप
हालांकि इस पूरे मामले को लेकर पुलिस के आरोपों को परिवार ने झूठा बताया है. पटना से गिरफ्तार हुए मोहम्मद जलालुद्दीन के बेटे ने कहा कि, मेरे पिता एएसआई के पद से रिटायर हुए हैं और उन्होंने 40 साल तक इस देश की सेवा की है. जिसने इतने साल देश की सेवा में लगाए हैं, वो ऐसा नहीं कर सकता है, उन्हें फंसाया गया है. 

पटना से पकड़े गए इस टेरर मॉड्यूल का ठिकाना फुलवारी शरीफ के मकान को बताया जा रहा है, लेकिन इस ठिकाने पर क्या हो रहा था ये किसी को खबर तक नहीं थी. जलालुद्दीन के बेटे ने दावा किया है उसके पिता ने इस मकान को अतहर परवेज को किराए पर दे रखा था. उसने बताया कि, अतहर परवेज ने हमारे घर को NGO चलाने के लिए किराये पर लिया था. वो गलत काम करता था या नहीं ये हमें जानकारी नहीं है. 

क्या है पुलिस का दावा?
पटना पुलिस ने दावा किया है कि गिरफ्तार किए गए लोग पिछले 2 सालों से ये पीएफआई और एसडीपीआई के नाम पर बहुत सारे लोगों को ट्रेन कर रहे थे. बाहर के जो चरमपंथी एलिमेंट हैं उन्हें यहां आश्रय दे रहे थे. बता दें कि पुलिस ने मोहम्मद जलालुद्दीन और अतहर परवेज को गिरफ्तार कर साजिश का पर्दाफाश करने की बात कही. इसके अलावा एक संदिग्ध को और गिरफ्तार किया गया. अब पुलिस पता लगाने में जुटी है कि साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. पुलिस का ये दावा है कि, खुद आरोपियों ने कबूला है उनका मिशन एक गुप्त संगठन तैयार करना था. आगे इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं. 

PFI की RSS से तुलना पर भड़की बीजेपी
पटना से हुई इन कथित आतंकियों कि गिरफ्तारी की चर्चा पूरे दिनभर रही, लेकिन इस घटना को लेकर एक और चीज खूब चर्चा का विषय बनी. दरअसल पटना के SSP जब आतंकियों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे तो उन्होंने पीएफआई की ट्रेनिंग के तरीके को समझाने के लिए आरएसएस की शाखाओं में होने वाली ट्रेनिंग का उदाहरण दे दिया. उन्होंने कहा कि, जिस तरह आरएसएस लाठियों से लड़ने की ट्रेनिंग देता है, उसी तरह पीएफआई भी दे रहा था. 

एसएसपी के इस बयान पर बीजेपी भड़क गई. बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने इसे गैर-जिम्मेदाराना बयान बताया. राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने भी SSP के बयान की निंदा की. उन्होंने ट्वीट कर कहा - "प्रतिबंधित संगठन से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जैसे देशभक्त संगठन की तुलना करना निंदनीय और अज्ञानतापूर्ण है. पटना के एसएसपी को ऐसा बयान तुरंत वापस लेना चाहिए और इसके लिए माफी मांगनी चाहिए."

ये भी पढ़ें - 

LuLu Mall में पब्लिक प्लेस पर नमाज: जानें क्या होता है सार्वजनिक स्थान, क्या करने पर हो सकती है सजा

Booster Dose: आज से 75 दिनों तक सभी वयस्कों को मुफ्त कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज, जानें कहां और कैसे लगवाएं टीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget