एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह मामला: बिहार पुलिस ने बीएमसी को एक बार फिर लिखा पत्र, आईपीएस अधिकारी को छोड़ने की कही बात

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में आईपीएस अधिकारी को जबरन क्वारंटीन करने को लेकर बिहार पुलिस ने बीएमसी को पत्र लिखा है. इस पत्र में आईपीएस को जल्द छोड़ने की बात की गई है.

बिहार: बिहार पुलिस ने आज फिर BMC को आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी को क्वारंटीन से मुक्त किये जाने के संबंध में पत्र भेजा है. इससे पहले भी पत्र भेजा गया था जिसे BMC ने खारिज कर दिया था. आज भेजे गए पत्र में 5 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान कोर्ट की तरफ से किये गए मौखिक अवलोकन का जिक्र किया गया है. ये कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट ने आईपीएस अधिकारी को क्वारंटीन किये जाने को "आपत्तिजनक" और "गलत संदेश जाने वाला" बताया था.

इसके अलावा पत्र में ये भी कहा गया है कि अब जब सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है इसलिये विनय तिवारी के मुंबई में रहने की अब कोई आवश्यकता नहीं है. वे 7 दिन से कम वहां रहे हैं. ऐसे में उन्हें क्वारंटीन से मुक्त किया जाये ताकि वो पटना आकर योगदान कर सकें. आपकों बता दें, बिहार पुलिस की चार सदसीय टीम सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में जांच करने मुंबई गई थी, जिसके बाद बीएमसी ने आईपीएस अधिकारी को मध्य रात में पकड़कर क्वारंटीन कर दिया गया था. जिसकी आलोचना बिहार पुलिस ने की थी. साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले में फटकार लगाई है.

गौरतलब है, सुशांत सिंह राजपूत मौत मामला दिन प्रतिदिन नया मोड़ लेता जा रहा है. इस मामले के तार उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से जुड़ते दिख रहे है, तो कभी रिया का परिवार और करीबी भी इस मामले में शामिल दिख रहे है. इसके अलावा, 8 जून को हुई सुशांत की एक्स मेनेजर दिशा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला भी अब सुशांत की मौत से जोड़ा जा रहा है.

आपको बता दें, बिहार के डीजीवी ने संवाददातों से बात करते हुए कहा, कि सुशांत सिंह मौत मामले की जांच में अब तक जो कुछ भी बिहार पुलिस के हाथ सबूत लगे है वो सब सीबीआई को सौंप देगी. साथ ही उन्होंने भरोसा जताया है कि सीबीआई इस मामले की सच्चाई जल्द सामने ले आयेगी.

यह भी पढ़ें. 

सुशांत सिंह राजपूत मामला: CBI ने रिया चक्रवर्ती समेत इन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की

मध्य प्रदेश: भोपाल सहित दूसरे जिलों में अब सिर्फ रविवार को रहेगा लॉकडाउन, रात 10 बजे तक खुलेंगे बाजार- गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget