एक्सप्लोरर

'बिहार में शराब भगवान की तरह...', जहरीली शराब को लेकर नीतीश पर गिरिराज का पलटवार, अश्विनी चौबे ने भी घेरा

Bihar Hooch Tragedy: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर उम्र भारी हो रही है. सदन में इनके व्यक्तित्व से नहीं लग रहा था कि ये वही नीतीश कुमार हैं.

BJP on Bihar Hooch Tragedy: बिहार के छपरा (Chapra) में कथित जहरीली शराब से मरने वालों की संख्‍या 30 तक पहुंच गई है. बीजेपी ने एक बार फिर से इन मौतों के लिए नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने नीतीश सरकार पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि अपराध बढ़ रहा है लेकिन नीतीश कुमार को दिखाई नहीं देता है. वहीं, केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने भी बिहार सरकार को इस मुद्दे पर घेरा है.

14 दिसंबर को शराबबंदी के मसले पर बिहार विधानसभा (Bihar Assembly) में भी जबरदस्‍त हंगामा हुआ था. इस दौरान प्रदेश के सीएम नीतीश कुमार ने कथित तौर पर आपा खो दिया था. 

गिरिराज सिंह ने नीतीश को घेरा

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने छपरा में जहरीली शराब त्रासदी को लेकर नीतीश सरकार को घेरा है. उन्होंने कहा, ''यह बिहार का दुर्भाग्य है कि जब से शराब नीति आयी है, कई गरीब लोग मारे गए हैं लेकिन मुख्यमंत्री जी को थोड़ी सी भी संवेदना नहीं है और जब सदन में आते हैं तो इस तरह से बोलते हैं, जिसकी जनता उम्मीद नहीं करती है. अपराध बढ़ रहा है लेकिन नीतीश कुमार को दिखाई नहीं देता है. बिहार में शराब भगवान की तरह हो गई है, दिखती नहीं लेकिन मौजूद हर जगह है. आपसे अगर नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए.''

गिरिराज सिंह ने आगे कहा, ''नीतीश कुमार पर उम्र भारी हो रही है, इसलिए तेजस्वी को आगे का नेता बना रहे हैं. अब तो नीतीश जी कह रहे हैं कि पार्टी का विलय ही कर दूंगा. जो भी करें लेकिन इन सब घटनाओं से मुक्ति दिलाएं. सदन में इनके व्यक्तित्व से नहीं लग रहा था कि ये वही नीतीश कुमार हैं. जब इन्हें पहले चुना गया था तो विकास के रूप में थे लेकिन अब वो गाली के रूप में हैं.''

अश्विनी चौबे ने भी नीतीश पर बोला हमला

उधर, केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा है कि नीतीश सरकार बिहार में शराबबंदी लागू करने में बुरी तरह फेल हुई हैं. उन्होंने कहा कि शराबबंदी के निगेटिव परिणाम सामने आए हैं. उन्होंने बिहार के छपरा में जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर ट्वीट किया, ''मौत के मातम से पसरा है सन्नाटा, सोचिए इन परिवारों की कैसे कटी होगी रात! कौन है इन मौतों का जिम्मेदार? बताएं हठधर्मी नीतीश कुमार!''

शराब बैन नीति पर सवाल

शराबबंदी के मसले पर विधानसभा में बीजेपी (BJP) के सवाल पर सीएम नीतीश कुमार कथित तौर पर भड़क उठे थे. इस दौरान उन्‍होंने बीजेपी विधायकों को आड़े हाथों लेते हुए आरोप लगाया था कि वो शराब का कारोबार करने वालों से मिले हैं. बता दें कि बिहार में पिछले 6 सालों से शराब पर बैन है. इस दौरान नीतीश की गठबंधन सरकार बदलती रही है. ऐसे में विपक्ष भी बदलता रहा लेकिन विपक्ष में जो भी रहा, चाहे वो आरजेडी हो या बीजेपी, नीतीश की इस शराब बैन नीति पर सवाल खड़े किए जाते रहे.

ये भी पढ़ें:

जवाहर लाल नेहरू और गांधी परिवार पर केंद्रीय मंत्री ने दिया विवादित बयान, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget