एक्सप्लोरर

अधिकारियों ने तेजस्वी यादव को गोपालगंज जाने से रोका, नेता प्रतिपक्ष ने नीतीश सरकार को बताया 'तानाशाह'

पटना में लॉकडाउन नहीं तोड़ने के लिए प्रशासनिक अधिकारी तेजस्वी के सामने हाथ जोड़े खड़े रहे. वहीं तेजस्वी का कहना है कि वह पॉलिसी मेकर हैं. नीतीश के मंत्री ने कहा कानून तोड़ने के लिए प्रिविलेज नहीं होता है.

पटनाः कोरोना के क़हर में राजनीति का कोई खास असर न देख तेजस्वी यादव ने गोपालगंज में हुए गैंगवार को मुद्दा बनाकर राजनीति शुरू कर दी है. शुक्रवार को राजधानी पटना में राबड़ी देवी के आवास के सामने हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ. घंटों तक चले उठापटक में अधिकारियों ने तेजस्वी के सामने लॉकडाउन का नियम न तोड़ने के लिए हाथ जोड़े खड़े रहे. लेकिन तेजस्वी अपनी अकड़ में दिखाई दिए. तेजस्वी बिना इजाजत विधानसभा जाने की कोशिश कर रहे थे. वहीं लॉकडाउन के नियमों का हवाला देकर उन्हें रोकने की कोशिश की गई. इसके बाद तेजस्वी ने ताबड़तोड़ ट्वीट कर सरकार को घेरते हुए नीतीश कुमार को तानाशाह तक कह दिया.

तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीट में जिस वीडियो को पोस्ट किया है, उसे देखें तो अधिकारी बड़े ही विनम्रता से हाथ जोड़कर नेता प्रतिपक्ष से लौट जाने का निवेदन कर रहे हैं. वीडियो में तेजस्वी से लॉकडाउन पालन करने का अनुरोध कर रहे हैं. तेजस्वी की हर बात में हां में हां भी मिलाते हैं लेकिन नियमों का हवाला भी देते हैं. तेजस्वी कहते हैं, 'मैं पॉलिसी मेकर हूं, मुझे भी रोका जाएगा, गुंडों को परमिशन दिया.''

फिलहाल सवाल ये है कि अगर तेजस्वी नियम बनाने वालों के विधायिका का हिस्सा हैं, तो क्यों वह नियम तोड़ने की जिद पर अड़े थे? अधिकारियों से बातचीत के दौरान उन्होंने ये तक कहा कि अगर आप मुझे जाने नहीं देंगे तो मैं अपने प्रिविलेज का इस्तेमाल करूंगा. इसके साथ ही सवाल ये भी है कि 'क्या लोगों के लिए कानून बनाने वाला जनप्रतिनिधि कानून तोड़ने के लिए अपने अधिकारों का इस्तेमाल करेगा?'

तेजस्वी ने अधिकारियों को ये भी कहा कि आप पर सरकार का दबाव है, हालांकि इस पर भी बड़ी ही नम्रता से अधिकारियों ने उन्हें समझाया कि कार्रवाई विधि सम्मत है, लेकिन तेजस्वी अधिकारियों की किसी भी बात से संतुष्ट नहीं हुए. वह अपने समर्थकों के साथ अपनी जिद पर अड़े रहे.

तेजस्वी को पूरी बातचीत के दौरान अधिकारी सर-सर कहते रहे और तेजस्वी अपने संवैधानिक पद पर होने का हवाला देते रहे. तेजस्वी का कहना था, ''हमने दो महीने तक तो लॉकडाउन का पालन किया लेकिन क्या हम अपने कर्तव्यों का पालन भी नहीं कर सकते हैं.''

बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार ने नेता प्रतिपक्ष द्वारा कल दलबल सहित लॉकडाउन उल्लंघन के प्रयासों पर कड़ा एतराज जताते हुए कहा, ''आखिर कब तक आप कानून को ताक पर अपनी अकड़ दिखाएंगे. अधिकारीगण हाथ जोड़कर आपसे आपदाकाल के नियमों के अनुपालन की विनती करते रहे पर आप अपनी हनक दिखाने से बाज नहीं आ रहे. इनकी अकड़ तो देखिए कहते हैं प्रिविलेज का इस्तेमाल करेंगे, विधायिका के सदस्य को प्राप्त विशेषाधिकार का इस्तेमाल ये कानून तोडऩे के लिए करना चाहते हैं.''

यह भी पढ़ेंः मोदी सरकार की दूसरी पारी का एक साल: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का दावा- 70 साल की कमियां 6 साल में दूर  दिल्ली: केजरीवाल का दावा- कोरोना से निटपने के लिए पूरे इंतजाम, 5 जून तक तैयार होंगे 9500 बेड 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘जो पड़ोसी देश में हुआ, वो हरकत यहां न हो जाए’, ओवैसी ने चेताया
‘जो पड़ोसी देश में हुआ, वो हरकत यहां न हो जाए’, ओवैसी ने चेताया
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
छात्र प्रदर्शन मामलों में SC का आदेश, अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक
छात्र प्रदर्शन मामलों में SC का आदेश, अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget