एक्सप्लोरर

मोदी सरकार की दूसरी पारी का एक साल: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का दावा- 70 साल की कमियां 6 साल में दूर

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि दूसरे कार्यकाल के पहले साल में बहुत डिसाइसिव फैसले लिए गए हैं.उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 और 35A को निरस्त किया गया यह प्रधानमंत्री की इच्छा शक्ति का नतीजा था.

नई दिल्ली: केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार की दूसरी पारी का आज एक साल पूरा हो गया है. इस मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. इस दौरान नड्डा ने सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी है. इसके अलावा उन्होंने कोरोना संकट से लड़ाई में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर भी बात की है. नड्डा ने कहा कि हमारी सरकार ने 70 साल की कमियां 6 साल में दूर की हैं.

जेपी नड्डा ने कहा कि ''प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के दूसरे कार्यकाल के प्रथम वर्ष पूर्ण होने पर उनको अपनी ओर से और करोड़ों कार्यर्ताओं की ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं. आज हम जब एक साल पूरा कर रहे हैं तो पूरा विश्व कोरोना के साये में है. अन्य देशों के मुकाबले भारत ने नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में कोरोना के खिलाफ लड़ाई इस तरह लड़ी जिसमें भारत की स्थिति संभली हुई है.'' उन्होंने कहा कि ''लॉकडाउन के समय भारत की कोरोना टेस्ट की क्षमता सिर्फ 10,000 टेस्ट प्रतिदिन थी और आज ये क्षमता 1.60 लाख टेस्ट प्रतिदिन है. आज देश में करीब 4.50 लाख पीपीई किट्स प्रतिदिन देश में बन रहे हैं. करीब 58,000 वेंटिलेटर्स देश में बन रहे हैं.''

80 करोड़ लोगों के राशन की व्यवस्था की गई- जेपी नड्डा

नड्डा ने कहा कि ''1.70 लाख करोड़ का प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज दिया गया. उसके माध्यम से 80 करोड़ लोगों के राशन की व्यवस्था की गई. 20 करोड़ महिलाओं के जनधन खातों में 500 रुपये की मदद, बुजुर्गों और दिव्यांगों को आर्थिक सहायता और मनरेगा मजदूरी में वृद्धि की गई.'' उन्होंने कहा कि ''20 लाख करोड़ रुपये का आत्मनिर्भर भारत पैकेज दिया गया. इस पैकेज के माध्यम से ये प्रयास हुआ है कि कैसे हर सेक्टर को आत्मनिर्भर बनाकर मुख्यधारा में खड़ा किया जाए और कैसे उन्हें रियायतें दी जाएं.''

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, ''दूसरे कार्यकाल के पहले साल में बहुत डिसाइसिव फैसले लिए गए हैं. जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 और 35A को निरस्त किया गया यह प्रधानमंत्री की इच्छा शक्ति का नतीजा था और इसके सूत्रधार हमारे गृह मंत्री अमित शाह बने, जिन्होंने उसे कार्यरूप दिया.'' उन्होंने कहा, ''वर्षों से नागरिकता संशोधन बिल लटकाया जा रहा था. प्रधानमंत्री ने फैसला लिया और इस फैसले के कारण आज CAA लागू हुआ और उनको मुख्यधारा में शामिल होने का मौका मिला.''

100 से ज्यादा देशों को मदद करते हुए दवाइयां पहुंचाई- नड्डा

नड्डा ने कहा कि ''कोरोना के खिलाफ लड़ाई में 100 से ज्यादा देशों को मदद करते हुए उन्हें दवाइयां भी पहुंचाई है. इस लड़ाई में प्रधानमंत्री के एक-एक आह्वान को देश ने सुना और उसका समर्थन किया. इसके लिए मैं देश की जनता का धन्यवाद देता हूं.''

यह भी पढ़ें-

Coronavirus: देश में एक दिन में सबसे ज्यादा 265 लोग मरे, 24 घंटों में 7964 मामले सामने आए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget