एक्सप्लोरर

'कहीं पे निगाहें, कहीं पे निशाना' वाली कहावत चरितार्थ कर रहे नीतीश कुमार: जीतन राम मांझी

गया: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भोज कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शामिल होने पर चुटकी लेते हुए कहा कि 'कहीं पे निगाहें, कहीं पे निशाना' वाली कहावत को नीतीश चरितार्थ कर रहे हैं. उन्होंने नीतीश पर दोरंगी राजनीति करने का आरोप लगाया.

पद पाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं नीतीश कुमार

उन्होंने कहा, "नीतीश कुमार प्रधानमंत्री मोदी से नजदीकी बनाए रखना चाहते हैं, ताकि आने वाले समय में नीतीश प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति के पद पर मनोनीत हो सकें. वह एक तरफ महागठबंन में भी बने रहना चाहते हैं और दूसरी तरफ मोदी से भी नजदीकी बनाए रखना चाहते हैं."

उन्होंने कहा कि नीतीश एक तरफ बीजेपी का विरोध करते हैं और दूसरी तरफ मोदी से संबंध बनाए रखना चाहते हैं. इसी से नीतीश कुमार की मंशा को समझा जा सकता है. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पद पाने के लिए नीतीश कुमार कुछ भी कर सकते हैं.

मांझी ने कहा, "नीतीश विपक्ष की बैठक में शरद यादव को भेजकर यह दिखाते हैं कि वह संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन के साथ हैं और दूसरी तरफ प्रधानमंत्री के भोज में शामिल होने के लिए खुद जाते हैं, जिससे बीजेपी के लोगों को दिख सके कि वह उनके साथ भी हैं. वह दोनों तरफ बने रहना चाहते हैं. उनकी यह राजनीति चलने वाली नहीं है."

''दलितों के उत्थान का खोखला दावा करती है राज्य सरकार''

मांझी ने कहा, "बिहार सरकार ने मंत्रिपरिषद की बैठक में मछुआ समिति में आरक्षण को खत्म कर दिया. मछुआ समिति में 10 सदस्यों में छह सदस्य मछुआरा और निषाद समाज के लोगों को लिए आरक्षित था, जिसे राज्य सरकार ने खत्म कर दिया. ऐसा करके राज्य सरकार ने मछुआरा समाज से आने वाले अति पिछड़ा समाज के लोगों पर कुठाराघात किया है." उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सिर्फ दलितों के उत्थान का खोखला दावा करती है.

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रवक्ता डॉ़ दानिश रिजवान ने नीतीश सरकार द्वारा मत्स्यजीवी सहयोग समिति में दलित-आदिवासी एवं पिछड़ी जाति के लोगों का आरक्षण खत्म करने का कड़ा विरोध किया है. उन्होंने कहा, "कथित पिछड़ों की सरकार पिछड़ी जाति और दलितों के आरक्षण को खत्म कर रही है. आज मत्स्यजीवी सहयोग समिति में आरक्षण खत्म किया गया है, आगे बाकी क्षेत्रों में आरक्षण खत्म करने की साजिश चल रही है."

दलित पिछड़ों के आरक्षण को बचाने के लिए सड़क पर आंदोलन

नीतीश सरकार पर दलित पिछड़ों में फूट डालने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, "नीतीश कुमार बाताएं कि मछली से जुड़े व्यवसाय बाकी जाति के लोग नहीं करते हैं क्या? और अगर करते हैं तो उनको मत्स्यजीवी सहयोग समिति में उचित भागीदारी क्यों न मिले." उन्होंने चेतावनी दी कि नीतीश कुमार अपना जातिवादी फरमान वापस लें, अन्यथा हमारी पार्टी दलित पिछड़ों के आरक्षण को बचाने के लिए सड़क पर आंदोलन करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

KR पुरम ट्रिपल मर्डर केसः बेंगलुरु पुलिस ने मुख्य आरोपी के बॉयफ्रेंड को भी किया गिरफ्तार, शहर छोड़कर भाग गया था आरोपी
बेंगलुरु पुलिस ने मुख्य आरोपी के बॉयफ्रेंड को भी किया गिरफ्तार, शहर छोड़कर भाग गया था आरोपी
‘छोटे कर्मचारी करोड़ों की हेराफेरी कर सकते हैं या...’, राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा ने उठाए सवाल
‘छोटे कर्मचारी करोड़ों की हेराफेरी कर सकते हैं या...’, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर प्रियंका गांधी के सवाल
नेपाल-दुबई से चलता था गैंग का नेटवर्क, दिल्ली का कुख्यात डॉन शब्बीर चौधरी गिरफ्तार
नेपाल-दुबई से चलता था गैंग का नेटवर्क, दिल्ली का कुख्यात डॉन शब्बीर चौधरी गिरफ्तार
शताब्दी पुराने सेवा दल के नए चीफ ऑर्गेनाइजर बीवी श्रीनिवास, कांग्रेस ने क्यों सौंपी इतनी बड़ी जिम्मेदारी?
शताब्दी पुराने सेवा दल के नए चीफ ऑर्गेनाइजर बीवी श्रीनिवास, कांग्रेस ने क्यों सौंपी जिम्मेदारी?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:'विग लगाता था... इसलिए मरना था?' सिया का चौंकाने वाला दावा!
Welcome to the Jungle Review: Akshay Kumar की मजेदार कॉमेडी, लॉजिक नहीं सिर्फ एंटरटेनमेंट
Raakh के Villain Akash Makhija ने सुनाई struggle, Death Threatsऔर success की अनसुनी कहानी
Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केतन को 350 फीट गड्ढे में धक्का चेतन दिया या सिया? CCTV और हुड्डी में उलझी मर्डर मिस्ट्री
केतन को 350 फीट गड्ढे में धक्का चेतन दिया या सिया? CCTV और हुड्डी में उलझी मर्डर मिस्ट्री
तेज प्रताप यादव के ड्राइवर की पत्नी थाने पहुंची, चोरी के मामले में अब आया नया विवाद
तेज प्रताप यादव के ड्राइवर की पत्नी थाने पहुंची, चोरी के मामले में अब आया नया विवाद
IND vs IRE 1st T20I: भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें क्यों और कैसे आयरलैंड के खिलाफ खत्म हुई बादशाहत
भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें क्यों और कैसे आयरलैंड के खिलाफ खत्म हुई बादशाहत
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' का धमाका, पहले दिन 'राजा शिवाजी'-'पेद्दी' समेत तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' का धमाका, पहले दिन 'राजा शिवाजी'-'पेद्दी' समेत तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
इंडिगो की फ्लाइट में यात्री बनाए गए बंदी! घंटे भर से ज्यादा बिना AC के विमान में बैठाया, यात्रियों का घुटा दम
फ्लाइट में यात्री बने बंदी! घंटे भर से ज्यादा बिना AC के विमान में बैठाया, यात्रियों का घुटा दम
मुहर्रम का नाम बवालियों ने किया बदनाम, बिहार में चली गोली, यूपी से एमपी तक आयी डरावनी तस्वीरें
मुहर्रम का नाम बवालियों ने किया बदनाम, बिहार में चली गोली, यूपी से एमपी तक आयी डरावनी तस्वीरें
PoK विद्रोह: पाकिस्तान की फूड ब्लॉकेड नीति 14वें दिन भी जारी! कहुटा बॉर्डर पर सैकड़ों ट्रक खड़े, आम लोगों से भी जब्त हो रहा राशन
PoK विद्रोह: पाकिस्तान की फूड ब्लॉकेड नीति 14वें दिन भी जारी! कहुटा बॉर्डर पर खड़े सैकड़ों ट्रक
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
Embed widget