एक्सप्लोरर

बिहार चुनावः डिजिटल के साथ नुक्कड़ सभा कर जनता से संवाद करने में जुटी बीजेपी

विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर बिहार में सभी राजनीतिक पार्टियां सक्रिय हो गई हैं. बीजेपी ने हाल ही में पहली नुक्कड़ सभा का आयोजन किया. हालांकि इसमें कोरोना से बचाव का कोई भी खास ध्यान नहीं रखा गया.

पटनाः बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के चलते बीजेपी की पहली नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया है. पटना से तीस किलोमीटर दूर फतुहां के दरियापुर गांव में बीजेपी अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह चंद्रवंशी ने चौपाल लगाई थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामों की उपलब्धियों भरे पत्र को जनता तक पहुंचाने का मौका था.

वहीं एक जगह पर बीजेपी कार्यकर्त्ताओं के साथ महिलाओं और पुरुषों को बिठा दिया गया. दर्शकों के लिए कुर्सियां लगाई गई थीं, लेकिन कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए दी गई गाइडलाइंस को कहीं भी फॉलो नहीं किया गया.

बिहार में बीजेपी नेताओं को कोरोना संक्रमण का डर नहीं है. चुनाव के चक्कर में बीजेपी नेता सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन कर जनसभा लगाने में जुट गए हैं. पुरानी आदत को अपनाते हुए बीजेपी नेता संजय सिंह चंद्रवंशी ने सैकड़ों लोगों के बीच मंच साझा करते हुए जनसभा का आयोजन किया.

इस दौरान संजय सिंह के मुंह पर तो मास्क था लेकिन सभा में बैठे लोगों के मुंह पर न मास्क था और ना ही सोशल डिस्टेंस को फॉलो किया गया. हालांकि सभा के बाद नेता जी अपने कार्यकर्ताओं के साथ चार पांच घरों में गए और मोदी का जनता के नाम पत्र बांट कर कोरम पूरा किया.

बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. वहीं कोरोना भी अपने पैर तेजी से पसार रहा है. ऐसे में लगातार हो रही जनसभा और उनमें सोशल डिस्टेंस का बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जाना एक बड़े खतरे की ओर धकेल रहा है. कोरोना वायरस के कारण अब तक राज्य में 35 लोगों की मौत हुई है. सामने आई रिपोर्ट में बिहार में कोरोना के कुल 148 नए मामले सामने आए हैं. जिसके साथ ही यहां संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 6,096 हो गई है.

यह भी पढ़ेंः Unlock-1: यात्रियों को ले जाने वाली बसों और माल ढोने वाले ट्रकों पर नाइट कर्फ्यू लागू नहीं- गृह मंत्रालय

जम्मू कश्मीर: पाकिस्तान ने बारामूला में किया सीज़फायर का उल्लंघन, एक महिला की मौत एक घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget