एक्सप्लोरर

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में BJP ने चलाया ये ब्रह्मास्त्र! विपक्ष के हर दांव को फेल करने की बड़ी तैयारी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले बीजेपी ने 'मोदी मित्र डिजिटल योद्धा अभियान' शुरू किया है. इस अभियान का लक्ष्य 25 लाख डिजिटल योद्धा बनाकर सोशल मीडिया पर विपक्ष के नैरेटिव को चुनौती देना है.

बिहार विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले बीजेपी अब पूरी तरह से चुनावी मूड में आ गई है. अब पार्टी ने जमीन से लेकर सोशल मीडिया तक अपने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है. इसी क्रम में बीजेपी ने बिहार चुनाव के लिए सोशल मीडिया और आईटी सेल की तरफ से 'मोदी मित्र डिजिटल योद्धा अभियान' की शुरूआत की है. यह अभियान के जरिए पार्टी का प्रयास है कि एनडीए सरकार की योजनाओं और उससे जुड़ी उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाया जाए.

इसकी विस्तृत जानकारी लोगों को दी जाए. इस अभियान के तहत पार्टी डिजिटल दुनिया के जरिए लोगों को कनेक्ट करेगी. पार्टी का लक्ष्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और ऐतिहासिक उपलब्धियों को हर घर-हर व्यक्ति तक जाए. बीजेपी मोदी मित्र डिजिटल योद्धा की मदद से हर विधानसभा में सरकार के कामों को जनता के बीच बताएंगे और विपक्ष के नैरेटिव को सोशल मीडिया के जरिए ध्वस्त करने का काम करेंगे.

'मोदी मित्र डिजिटल योद्धा अभियान' के तहत बीजेपी ने 25 लाख मोदी मित्र बनाने का लक्ष्य रखा है. हर विधानसभा में पार्टी ने 10 हजार डिजिटल योद्धा बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने की तैयारी की है, जिससे सरकार की योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने में आसानी हो सके और विपक्ष के नैरेटिव को खत्म करने में आसानी हो सके. इसके लिए एक मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है, ताकि इस अभियान में किसी भी व्यक्ति को जोड़ने में आसानी हो. 

मोदी मित्र डिजिटल योद्धा अभियान को लेकर जारी नंबर
मोदी मित्र डिजिटल योद्धा अभियान को लेकर बीजेपी का मानना है कि ये केवल चुनावी रणनीति नहीं है, बल्कि जन-जागरण का सबसे बड़ा माध्यम सोशल मीडिया है. हम एनडीए सरकार के विजन को हर नागरिक तक पहुंचाना चाहते हैं. वहीं इस पूरे अभियान की रूप रेखा बीजेपी के सोशल मीडिया के राष्ट्रीय संयोजक अमित मालवीय ने तैयार की है. अभियान के लिए 9582157157 मिस्ड कॉल नंबर जारी किया गया है.  इस नंबर पर कोई भी व्यक्ति मोदी मित्र बनने के लिए कॉल कर सकता है और इस अभियान से खुद को जोड़ सकता है. अभियान के तहत हर विधानसभा में 10 हजार और पूरे राज्य में 25 लाख मोदी मित्र बनाने की तैयारी है. इस नंबर के जरिए मोदी मित्र बनने पर उन्हें व्हाट्सएप अपडेट भी मिलते रहेंगे. बता दें कि बिहार में अगले महीने विधानसभा चुनाव का ऐलान होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: Weather Update: दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, यूपी समेत महाराष्ट्र, बिहार और झारखंड का मौसम कैसा रहेगा? जानें

मीडिया में करियर की शुरुआत CNFC मीडिया के साथ की. उसके बाद साढ़े तीन वर्ष ANI और उसके बाद तकरीबन 8 वर्ष न्यूज 18 नेटवर्क के साथ काम किया. और अब एबीपी न्यूज ज्वाइन किया है. मीडिया में तकरीबन 13 वर्ष का अनुभव है जिसमें राजनीतिक खबरों खासकर बीजेपी से संबंधित खबरों को कवर करता रहा हूं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: 'देश मेरे...' स्वतंत्रता दिवस पर सायोनी घोष ने गाया देशभक्ति गीत
VIDEO: 'देश मेरे...' स्वतंत्रता दिवस पर सायोनी घोष ने गाया देशभक्ति गीत
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
वंदे मातरम् गायन विवाद पर भड़की VHP, कहा- 'कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं...'
वंदे मातरम् गायन विवाद पर भड़की VHP, कहा- 'कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं...'
बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी ने फहराया तिरंगा, 80वें स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई
बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी ने फहराया तिरंगा, 80वें स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget