एक्सप्लोरर

चुनाव से पहले 'INDIA' में टूट! NC ने बनाई दूरी तो बोले CM नीतीश- गठजोड़ कब का खत्म हो चुका है

Nitish Kumar: इंडिया गठबंधन बनाने में बड़ी भूमिका निभाने वाले नीतीश कुमार इन दिनों इसके खिलाफ खूब बयानबाजी कर रहे हैं. वह पहले ही इस गठबंधन का साथ छोड़ चुके हैं.

INDIA Alliance: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार (17 फरवरी) को इंडिया गठबंधन को लेकर कहा है कि ये गठबंधन कब का खत्म हो चुका है. उन्होंने कहा है कि वह अब बिहार के लोगों को सेवा करना चाहते हैं. नीतीश कुमार की तरफ से इंडिया गठबंधन को लेकर ये बयान तब दिया गया, जब उनसे नेशनल कॉन्फ्रेंस के चीफ फारुक अब्दुल्ला और राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) जयंत सिंह के गठबंधन से दूर जाने को लेकर सवाल किया गया. 

दरअसल, लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ने के लिए विपक्षी दलों ने इंडिया गठबंधन बनाया, लेकिन अपना मकसद पूरा करने से पहले ही ये बिखरने लगा है. पंजाब में आम आदमी पार्टी और पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बाद बिहार में नीतीश कुमार की जेडीयू भी इंडिया अलायंस से बाहर हो गई. ऐसा ही कुछ जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) को लेकर भी कहा जा रहा है.  

गठबंधन तो कब का खत्म हो गया: नीतीश कुमार

वहीं, बिहार की राजधानी पटना में नीतीश कुमार से इंडिया गठबंधन को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, 'मैंने भरसक कोशिश की. मैं गठबंधन के लिए इस नाम के पक्ष में भी नहीं था, क्योंकि मेरे मन में कुछ और था. गठबंधन तो कब का खत्म हो गया. अब मैं बिहार की जनता के लिए काम कर रहा हूं और करता रहूंगा.' उन्होंने कहा कि हर चीज को ध्यान में रखते हुए पूरे प्रदेश में काम हो रहा है और आगे भी इसी तरह से काम जारी रहेगा. 

एक-एक करके बिखरते सहयोगी

इंडिया गठबंधन के सहयोगी धीरे-धीरे उसका साथ छोड़ते जा रहे हैं. गठबंधन छोड़ने का सिलसिला सबसे पहले पश्चिम बंगाल में शुरू हुआ, जहां तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ऐलान किया कि टीएमसी राज्य में अकेले चुनाव लड़ेगी. उसी दिन आम आदमी पार्टी नेता और पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐलान किया कि राज्य में उनकी पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी और अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी. 

बिहार में पिछले महीने जेडीयू भी इंडिया गठबंधन से अलग हो गई. नीतीश कुमार ने ही विपक्षी दलों को साथ लाकर इंडिया गठबंधन बनवाया था. हालांकि, कहा गया कि वह इसके संयोजक नहीं बनाए जाने से नाराज थे, जिसके बाद उन्होंने गठबंधन का साथ छोड़ दिया. नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला ने भी हाल ही में ऐलान किया कि जम्मू-कश्मीर में पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी. जयंत यादव पहले ही बीजेपी की तरफ जा चुके हैं. 

यह भी पढ़ें: देश में डर-नफरत का माहौल, कल क्या होगा कुछ पता नहीं- PM के संसदीय क्षेत्र में न्याय यात्रा के बीच बोले राहुल गांधी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
MPPSC ADPO Recruitment 2026: एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
Embed widget