एक्सप्लोरर

Bihar Politics:बिहार में सीएम नीतीश ने जीता विश्वास मत, बोले 'मुझे पीएम बनने की लालसा नहीं, कुछ नहीं बनना चाहता'

Bihar CM Nitish Kumar: सीएम नीतीश कुमार की सरकार ने विश्वासमत हासिल कर लिया है. फ्लोर टेस्ट के लिए हुई वोटिंग से पहले सीएम नीतीश ने बीजेपी पर कटाक्ष किया. कहा-मैं कुछ नहीं बनना चाहता.

Bihar Politics: बिहार की नई महागठबंधन की सरकार (Bihar Grand Alliance) ने बुधवार को अपना विश्वास मत प्राप्त कर लिया है. राज्य में दिनभर चली राजनीतिक गहमागहमी के बीच विधानसभा में हुए विश्वास प्रस्ताव नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) की नई सरकार के पाले में रही. विश्वास मत हासिल करने से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन में बुधवार को अपने पूर्व सहयोगी बीजेपी (BJP) पर प्रधानमंत्री (PM Face) बनने की उनकी महत्वाकांक्षाओं की अटकलों को लेकर निशाना साधा और कहा कि वह तो पहले भी सीएम नहीं बनना चाहते थे लेकिन सीएम उन्हें ही बनाया गया. अब वे "कुछ भी" नहीं बनना चाहते हैं. उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी एकता का आह्वान किया.

नीतीश ने कहा-मैं तो सीएम बनने को ही तैयार नहीं था

नीतीश ने कहा कि "मैं 2020 के चुनाव में ही एनडीए (NDA)की तरफ से सीएम बनने के लिए तैयार नहीं था. मैंने कहा था कि बीजेपी ने अधिक सीटें जीती हैं, सीएम आपकी पार्टी से होना चाहिए सेकिन मुझ पर सीएम बनने के लिए बहुत दबाव डाला गया और अंत में मैं सीेएम बनने को तैयार हो गया. मुख्यमंत्री ने बुधवार को यह बयान विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र को संबोधित करते हुए दिया. सीएम ने कहा कि, "जो लोग कहते हैं कि मैंने गठबंधन से इसलिए हाथ खींच लिए हैं क्योंकि मैं कुछ बनना चाहता हूं, उन्हें मैं ये बता दूं कि मैं कुछ नहीं बनना चाहता."

आरसीपी सिंह पर नीतीश ने किया कटाक्ष

मुख्यमंत्री ने अपने पूर्व पार्टी सदस्य आरसीपी सिंह पर भी कटाक्ष किया, जिन्होंने हाल ही में जद (यू) से इस्तीफा दे दिया था और कहा था कि सीएम नीतीश पीएम बनने का सपना देख रहे हैं जो कभी पूरा नहीं होगा. नीतीश कुमार ने कहा कि मैंने उन्हें जमीन से ऊपर उठाकर आसमान पर बैठाया था. मैं पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष था, लेकिन मैंने उन्हें अपनी पार्टी सौंप दी, उसका राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया. नीतीश ने कहा कि मेरी पार्टी के सदस्य मुझसे कहते थे कि कुछ गलत हो रहा है लेकिन मैंने उनकी बात नहीं सुनी."


प्रेस और सोशल मीडिया पर केंद्र सरकार का नियंत्रण

"2017 में, जब मैंने पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय दर्जा देने की मांग की, तो किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया. अब आप (केंद्र सरकार) अपने काम का विज्ञापन करने के लिए ऐसा ही करेंगे. सोशल मीडिया और प्रेस पर उनका नियंत्रण है. हर कोई केवल केंद्र के काम पर चर्चा कर रहा है." नीतीश ने अपने संबोधन में आरोप लगाया कि बीजेपी समाज में 'अशांति पैदा करती है' और विपक्ष देश के कोने-कोने का दौरा करेगा और लोगों को उनकी मंशा बताएगा. धर्म के आधार पर भेदभाव सहित सरकार द्वारा लागू की गई गलत नीतियों से समाज अब जागरूक हो चुका है.

बीजेपी विधायकों के वॉकआउट पर नीतीश ने कसा तंज

बिहार के सीएम ने आरोप लगाया कि वे "बापू को भी खत्म कर देंगे. हम एक साथ आए हैं. हम हर गांव के सामने सब कुछ सामने रखेंगे और समाज के हर वर्ग को इनकी चाल बताएंगे. उनका एकमात्र काम समाज में परेशानी पैदा करना है. जब सब एक साथ आएंगे, तो कोई भी उनके बारे में नहीं पूछेगा."

सत्र के दौरान, बिहार बीजेपी के कुछ विधायकों ने राज्य विधानसभा से वॉकआउट किया तो इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके खिलाफ बातें कहने के लिए उन्हें "आपके वरिष्ठ आकाओं से आदेश मिला होगा. आप सभी भाग रहे हैं? आपको अपनी पार्टी में तभी पद मिलेगा, जब आप मेरे खिलाफ बातें करेंगे."
बिहार विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव 26 अगस्त को होगा.

ये भी पढ़ें-

PAC के बाद CM केजरीवाल ने कल बुलाई AAP विधायकों की बैठक, नेताओं को मिले 'ऑफर' पर होगी चर्चा

Bihar Politics: आडवाणी-वाजपेयी की तारीफ, बगैर नाम लिए पीएम मोदी पर हमला, जानें क्या कुछ बोले सीएम नीतीश कुमार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EXCLUSIVE: 150 से ज्यादा छर्रे... पेलेट गन से घायल साहिल ने सुनाई आपबीती
EXCLUSIVE: 150 से ज्यादा छर्रे... पेलेट गन से घायल साहिल ने सुनाई आपबीती
SIR में पूर्व भारतीय राजनयिक से मांगे नागरिकता के सबूत, बोले- 'आम नागरिकों...'
SIR में पूर्व भारतीय राजनयिक से मांगे नागरिकता के सबूत? चौंकाने वाला दावा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
IIT दिल्ली में छात्र की मौत पर फूटा गुस्सा, AISA ने किया विरोध प्रदर्शन
IIT दिल्ली में छात्र की मौत पर फूटा गुस्सा, AISA ने किया विरोध प्रदर्शन

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
Embed widget