एक्सप्लोरर

Bihar Politics: सियासी हलचल के बीच सीएम नीतीश कुमार और अमित शाह के बीच फोन पर हुई बात

Bihar Politics: सीएम नीतीश कुमार ने मंगलवार को जेडीयू के सांसदों और विधायकों की बैठक भी बुलाई है. इस बैठक में बीजेपी से गठबंधन को लेकर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है.

Nitish Kumar-Amit Shah Talk: बिहार में सियासी संकट के बीच सोमवार को सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के बीच फोन पर बात हुई है. सूत्रों के मुताबिक दोनों नेताओं ने फोन पर कुछ देर बात की है. बिहार (Bihar) में जारी राजनीतिक संकट को लेकर बीजेपी (BJP) अभी वेट एंड वॉच की स्थिति में है. सूत्रों के अनुसार बीजेपी अपनी तरफ से सरकार को गिराने का कोई प्रयास नहीं करेगी. 

बता दें कि, जेडीयू ने मंगलवार को सुबह 11 बजे पार्टी विधायकों और सांसदों की बैठक बुलाई है. कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक में सीएम नीतीश कुमार बीजेपी से गठबंधन को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं. ऐसे में नीतीश कुमार और गृह मंत्री अमित शाह के बीच हुई बातचीत को अहम माना जा रहा है. 

विपक्षी दल भी एक्टिव मोड में

इसके अलावा विपक्ष की ओर से, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपने-अपने विधायकों को चर्चा के लिए बुलाया है. आरजेडी ने जहां कल सुबह 11 बजे बैठक बुलाई है तो वहीं कांग्रेस के विधायकों को भी पटना में इकट्ठा किया गया है. कांग्रेस की ओर से कहा गया कि विधायक कम से कम 10 अगस्त तक पटना में ही रहेंगे. नीतीश कुमार से गठबंधन को लेकर राजद ने कहा है कि अगर मुख्यमंत्री बीजेपी के साथ गठजोड़ तोड़ देते हैं तो पार्टी उन्हें गले लगाने के लिए तैयार है. वहीं कांग्रेस ने कहा कि हमारा पहले ही राजद के साथ गठबंधन है. इस बारे में अभी सीएम से कोई बात नहीं हुई है. वाम दलों ने भी सीएम का समर्थन करने की बात कही है.

बीजेपी-जेडीयू के मतभेद आए सामने

बता दें कि, पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व जेडीयू अध्यक्ष आरसीपी सिंह (RCP Singh) के बीते दिन इस्तीफा देने के बाद बीजेपी (BJP) और जेडीयू (JDU) के मतभेद सामने आ गए थे. जेडीयू ने इशारों-इशारों में बीजेपी पर सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के खिलाफ काम करने और सहयोगियों का अपमान करने का आरोप लगाया था. बीजेपी की ओर से भी जेडीयू के आरोपों पर पलटवार किया गया था. जिसके बाद दोनों दलों के नेताओं के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई थी. इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों दलों में जल्द टूट हो सकती है.

ये भी पढ़ें-

Bihar Politics: बीजेपी से गठबंधन के भविष्य को लेकर JDU कल लेगी फैसला? अमित शाह ने नीतीश कुमार से की बात | 10 बड़ी बातें

Maharashtra Cabinet Expansion: ये हैं महाराष्ट्र के वो नेता जो बन सकते हैं मंत्री, जानें इनके बारे में सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
छात्रों के प्रदर्शन के बाद पीएम मोदी का पहला मन की बात कार्यक्रम, पढ़ें किन-किन मुद्दों पर की बात
छात्रों के प्रदर्शन के बाद पीएम मोदी का पहला मन की बात कार्यक्रम, पढ़ें किन-किन मुद्दों पर की बात
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?' राहुल गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह को लिखा लेटर, पूछे दो तीखे सवाल
'छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?' राहुल ने अमित शाह को लिखा लेटर, पूछे दो तीखे सवाल

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'पैसे के दम पर देश को तबाह करना चाहते थे...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले गिरिराज सिंह
'पैसे के दम पर देश को तबाह करना चाहते थे...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले गिरिराज सिंह
'डायरेक्टर को चिल्लाना पड़ता है', शगुफ्ता अली बोलीं- आज के टीवी सेट्स पर नहीं रही तमीज-तहजीब
'डायरेक्टर को चिल्लाना पड़ता है', शगुफ्ता अली बोलीं- आज के टीवी सेट्स पर नहीं रही तमीज-तहजीब
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
Mustard Oil vs Olive Oil Benefits: सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
Kerala Students Viral Video: कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
Embed widget