एक्सप्लोरर

Bihar Caste Survey Report: हिंदुओं में सबसे अधिक आबादी यादवों की, दूसरे पर पासवान, बिहार में पांच बड़ी जातियों में कौन-कौन शामिल?

Bihar Caste Survey Results: बिहार में ब्राह्मणों की संख्या राजपूत और भूमिहारों से अधिक है. 3.657 % ब्राह्मण हैं, जबकि राजपूतों की संख्या 3.45 % है. भूमिहारों की आबादी 2.86 फीसदी है. 

Bihar Caste Survey : लंबे विवाद और कानूनी दांव-पेच के बाद आखिरकार बिहार सरकार ने सोमवार (2 अक्टूबर) को जातिगत‌ सर्वे का आंकड़ा जारी कर दिया है. इसके मुताबिक राज्य में कुल 209 जातियां हैं. इनकी कुल आबादी 13 करोड़ 7 लाख 25 हजार 310 है. 

इनमें से मुसलमानों की आबादी महज 17.7 फीसदी है, जबकि हिंदू 81.9 फीसदी हैं. ईसाई 0.05 फीसदी, सिख 0.01 फीसदी, बौद्ध 01.01 फीसदी और जैनियों की आबादी 0.0096 फीसदी है. अन्य धर्म के लोग भी 0.12 प्रतिशत की संख्या में बिहार में रहते हैं.

यादवों की आबादी सबसे ज्यादा  

हिंदुओं में सबसे ज्यादा आबादी यादवों की है. जातीय सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक यादव 14.266 फीसदी हैं, जबकि दूसरे नंबर पर पासवान (दुसाध) जाति के लोग हैं. इनकी आबादी 5.311 फीसदी हैं. तीसरे नंबर पर चमार जाति के लोग हैं. इनकी संख्या 5.255 फीसदी है.

भूमिहार-राजपूत से ज्यादा हैं ब्राह्मण 

बिहार में ब्राह्मणों की संख्या राजपूत और भूमिहारों से अधिक है. जातिगत सर्वे के मुताबिक 3.657 फीसदी ब्राह्मण हैं, जबकि राजपूतों की संख्या महज 3.45 फीसदी है. वही भूमिहारों की आबादी की बात करें तो उनकी संख्या 2.86 फीसदी है. कायस्थ जातियों की संख्या महज 0.60 प्रतिशत है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिस कुर्मी जाति से आते हैं, उसकी संख्या 2.87 फीसदी और कुशवाहा की संख्या 4.27 प्रतिशत है.  

टॉप पांच आबादी वाली जातियां 

सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, यादवों की संख्या एक करोड़ 86 लाख 50 हजार 119 है, जबकि दुसाध जाति के लोगों की संख्या 69 लाख 43 हजार है. चमार जाति के लोग 68 लाख 69 हजार 664 हैं. कुशवाहा जाति के 55 लाख 60 हजार 113 लोग हैं. हिंदुओं में पांचवें नंबर पर ब्राह्मणों की संख्या है. इनकी आबादी 47 लाख 81 हजार 280 है. सीएम नीतीश कुमार की जाति के लोग 10वें नंबर पर है, जबकि भूमिहारों (भूमिहार-ब्राह्मण) की संख्या राज्य की 10 शीर्ष आबादी वाली जातियों से भी बाहर है. 

किस समुदाय का कितना प्रतिशत 

जातिगत सर्वे के आंकड़े में अत्यंत पिछड़ा वर्ग की आबादी 36.01 फीसदी, अन्य पिछड़ा वर्ग यानी ओबीसी 27 फीसदी हैं. अनुसूचित जातियां 19.65 फीसदी,  अनुसूचित जनजातियां 1.68 फीसदी हैं, जबकि अगड़ी जातियों की बात की जाए तो उनकी आबादी कुल 15.52 फीसदी है. 

बिहार में जातिगत सर्वे काफी विवादित रहा है इसके खिलाफ हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक याचिकाएं लगीं. हालांकि बाद में सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिलने पर सर्वे का काम पूरा किया गया था और अब आंकड़ा जारी कर दिया गया है. दिलचस्प बात यह है भी कि जातिगत जनगणना के लिए सभी दलों की सहमति से बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों में प्रस्ताव पारित किया गया था.

 ये भी पढ़ें :

बिहार में जाति सर्वे के आंकड़ों पर संग्राम, राहुल गांधी बोले, 'जातिगत आंकड़े जानना जरूरी', पीएम मोदी ने कसा तंज | बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैबिनेट, गृह सचिव...6 अधिकारियों को सेवा विस्तार, रक्षा सचिव-IB निदेशक का होगा एक्सटेंशन?
कैबिनेट, गृह सचिव...6 अधिकारियों को सेवा विस्तार, रक्षा सचिव-IB निदेशक का होगा एक्सटेंशन?
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
लूंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लूंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ सभी आरोप साबित, कमेटी ने लोकसभा में पेश की रिपोर्ट
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ सभी आरोप साबित, कमेटी ने लोकसभा में पेश की रिपोर्ट

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget