एक्सप्लोरर

Bihar Cabinet Expansion: सरकार में मंत्री न बनने पर बोले उपेंद्र कुशवाहा- कोई नाराजगी नहीं, नीतीश कुमार हैं पीएम मैटेरियल

Bihar Politics: JDU नेता उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मेरे बारे में अनाप-शनाप प्रचार किया जा रहा है. अनर्गल बातें करने वालों को पता होना चाहिए कि कभी भी मैंने मंत्री पद नहीं मिलने पर नाराजगी नहीं जताई.

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सरकार के नेतृत्व वाली सरकार का 16 अगस्त को कैबिनेट विस्तार हुआ था. जिसमें आरजेडी कोटे से 16, जेडीयू से 11 और कांग्रेस के 2 मंत्रियों ने शपथ ली थी. इसके बाद सवाल उठने लगे कि जेडीयू (JDU) नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) मंत्री पद नहीं मिलने से नाराज हैं. इस पर जेडीयू संसदीय बोर्ड  (JDU)  के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि इन दिनों मेरे बारे में अनाप-शनाप प्रचार किया जा रहा है. यह कहा जा रहा कि मैं मंत्री पद नहीं मिलने से नाराज हूं. अनर्गल बातों को हवा देने वाले लोगों को यह मालूम होना चाहिए कि अपने राजनीतिक जीवन में कभी भी पद नहीं मिलने को लेकर मैंने कोई नाराजगी नहीं जताई.

जेडीयू संसदीय बोर्ड  (JDU)  के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर क्या कहा?

सवाल- आप कैबिनेट विस्तार से पहले बिहार से बाहर गए क्योंकि नाराज थे?
जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में गठबंधन बदला. हमारी पार्टी के तमाम नेता चाहते थे की बीजेपी से अलग हो  इस कारण NDA से जदयू अलग हुई. जिस दिन मुख्यमं6ी पद की नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी ने शपथ ली उस दिन राजभवन में हो रहे शपथ ग्रहण समारोह में था. जब मंत्रियों ने शपथ ली उस दिन मैं नहीं था. इसको लेकर अफवाह उड़ाई गई की मैं नाराज हूं क्योंकि मुझे मंत्री नहीं बनाया गया.  मेरा कैबिनेट विस्तार से पहले बिहार से बाहर जाने का कार्यक्रम पहले से तय था. मंत्री नहीं बनाया गया इसलिए मैं नाराज था इस तरह के दावे में कोई दम नहीं है. बिहार में मंत्री पद का लालच मुझे नहीं. बिहार सरकार में मंत्री बनना मेरे नजर में कोई बड़ी बात नहीं. मैं नरेंद्र मोदी सरकार में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री था. वहां मंत्री पद से इस्तीफा दिया क्योंकि मैं अपनी विचारधारा से समझौता नहीं कर सकता था.  देश और विचारधारा को बचाने के लिये मैंने अपनी पार्टी RLSP का जदयू में विलय किया था. जेडीयू को 2024 चुनाव को देखते हुए राष्ट्रीय पार्टी बनाना है. उसके लिए काम कर रहा हूं.

सवाल- आपके खिलाफ कुशवाहा समाज ने क्या साजिश रची?
जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा से सवाल किया की 12 अगस्त को पटना के होटल मौर्या में जेडीयू के कुशवाहा समाज के कई नेता इकट्ठा हुए और आपको बिहार सरकार में मंत्री नहीं बनाया जाए इसको लेकर रणनीति बनी थी. आपको मंत्री न बनाने का दवाब उन लोगों ने बनाया इसलिए आपको मंत्री नहीं बनाया गया क्या? जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने कहा की कोई मीटिंग हुई मुझे मंत्री ना बनाया जाए इसको लेकर यह मुझे नहीं पता. होटल बहुत बड़ा होटल है. वहां क्या हुआ और क्या नहीं  मुझे नहीं पता. पार्टी के अंदर मेरे खिलाफ साजिश नहीं हुई है.

सवाल- सीएम नीतीश कुमार केंद्र की सियासत में जाते तो सीएम कौन बनेगा?
जेडीयू संसदीय बोर्ड  (JDU)  के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा की यह काल्पनिक सवाल है. भविष्य का भविष्य में देखा जाएगा. नीतीश पीएम मैटेरियल हैं. कानून मंत्री कार्तिक सिंह कुमार को महागठबंधन के अन्य दल हटाने की मांग कर रहे हैं. आरजेडी कोटे से मंत्री बने हैं. अपहरण का आरोप और केस चल रहा है. उन्हें 16 अगस्त को कोर्ट में सरेंडर करना था लेकिन उस दिन उन्होंने मंत्री पद की शपथ ले ली.  पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार को किसी के सलाह की जरूरत नहीं. अपने हिसाब से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निर्णय लेंगे. क्या सही है? क्या गलत है?  यह सीएम नीतीश कुमार को पता है.

यह भी पढ़ें-

Bihar Politics: बिहार JDU में कलह, विधायक बीमा भारती ने की इस्तीफे की पेशकश, जानें- वजह

Bihar News: 33 में से 24 मंत्रियों पर चल रहे आपराधिक मुकदमे, डिप्टी CM तेजस्वी यादव पर अकेले 11 केस दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget