एक्सप्लोरर

Bihar Bypolls: आरजेडी पर बरसे कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास, बोले- बीजेपी से समझौते के कारण छोड़ा साथ

Bihar Bypolls: बिहार में विधानसभा की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन टूट चुका है. वहीं, अब बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास ने आरजेडी पर निशाना साधा है.

Bihar Bypolls: बिहार में विधानसभा की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन टूट चुका है. दोनों पार्टियों ने एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार उतारा है. तारापुर और कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीटों पर पहले आरजेडी ने उम्मीदवारों की घोषणा की, तो वहीं कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवारों को उतारने का ऐलान कर दिया. अब बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास ने आरजेडी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, "बीजेपी से समझौते के कारण आरजेडी ने कांग्रेस का साथ छोड़ा है. उपचुनाव के बाद आरजेडी, बीजेपी के साथ हाथ मिला सकती है."

भक्त चरण दास ने कहा, " साम्प्रदायिक विरोधी विचारधारा से हट गए तो आपका समझौता किससे हुआ है? अगर कांग्रेस का समर्थन नहीं चाहिए, तो किसका समर्थन मिल रहा है? इसके पीछे कोई राजनीतिक चाल है जो आप खुल कर नहीं कह पा रहे हैं. इससे स्पष्ट होता है कि आप चुनाव के बाद उन ताकतों के साथ जाएं जिनके खिलाफ हम एक हुए थे."

बता दें कि इन दो सीटों पर उम्मीदवार उतारने को लेकर कांग्रेस आरजेडी से लगातार मांग कर रही थी कि उसे कुशेश्वरस्थान से चुनाव लड़ने दिया जाए, क्योंकि पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस इस सीट पर दूसरे नंबर पर रही थी, लेकिन कांग्रेस की मांग को नजरअंजाद करते हुए आरजेडी ने दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी. इसके बाद कांग्रेस ने भी इन दोनों सीटों से चुनाव लड़ने के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया.

कांग्रेस ने तारापुर से राजेश कुमार मिश्रा को और कुशेश्वरस्थान से अतिरेक कुमार को उम्मीदवार बनाया है. वहीं, आरजेडी ने तारापुर से अरुण कुमार साह और कुशेश्वर स्थान से गणेश भारती को टिकट दिया है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र में फिर से खुलेंगे एम्यूजमेंट पार्क, रेस्टोरेंट्स और दुकान खोलने की समयसीमा भी बढ़ेगी

Rail Roko Andolan: राकेश टिकैत बोले- 'रेल रोको' आंदोलन सफल रहा, हम आगे की रणनीति बनाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जांच हो, जवाबदेही भी तय हो', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज पर बोला सुप्रीम कोर्ट
'जांच हो, जवाबदेही भी तय हो', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज पर बोला सुप्रीम कोर्ट
PM मोदी के वीडियो बैन की सजा भुगतेगा फेसबुक! सरकार ने किया तलब
PM मोदी के वीडियो बैन की सजा भुगतेगा फेसबुक! सरकार ने किया तलब
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
CJP प्रोटेस्ट में खाना बांटने वाले जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, की ये मांग
CJP प्रोटेस्ट में खाना बांटने वाले जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, की ये मांग

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget