एक्सप्लोरर

Rail Roko Andolan: राकेश टिकैत बोले- 'रेल रोको' आंदोलन सफल रहा, हम आगे की रणनीति बनाएंगे

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि हम आगे की रणनीति के लिए कार्यक्रम बनाएंगे. इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के गिरफ्तारी की मांग की.

Rail Roko Andolan: भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने 'रेल रेको' आंदोलन को सफल बताया. उन्होंने कहा कि हम अपनी आगे की रणनीति के लिए एक कार्यक्रम बनाएंगे. जब तक केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को गिरफ्तार नहीं किया जाता और वह इस्तीफा नहीं देते, हम अपने विचार रखना जारी रखेंगे. वह आईपीसी की धारा 120 (बी) के तहत आरोपी हैं, वह खुले में नहीं घूम सकते. 

इसके साथ ही राकेश टिकैत ने कहा कि वह (अजय मिश्रा) जांच को प्रभावित करेंगे क्योंकि मामला उनके खिलाफ है, इसलिए वह खुद को बचाने की कोशिश करेंगे. भारत सरकार को उनका इस्तीफा लेना चाहिए. अगर वह निर्दोष साबित होते हैं तो वे उन्हें दोबारा मंत्री बना सकते हैं.

गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी हिंसा पर संयुक्त किसान मोर्चा के सोमवार को छह घंटे के ‘रेल रोको’ का  प्रदर्शन किया. इस वजह से उत्तर रेलवे मंडल में 150 स्थानों पर असर पड़ा और 60 ट्रेनों की आवाजाही बाधित हुई. मुख्य जन संपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) ने यह जानकारी दी.

प्रदर्शन की वजह से उत्तर पश्चिम रेलवे (एनडब्ल्यूआर) के राजस्थान और हरियाणा में कुछ प्रखंडों में रेल यातायात बाधित रहा, 18 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया, 10 को आंशिक रूप से रद्द किया गया और एक ट्रेन का रूट बदला गया. उत्तर रेलवे मंडल पर जिन ट्रेनों पर प्रदर्शन का असर पड़ा, उनमें चंडीगढ़-फिरोजपुर एक्सप्रेस शामिल है. लुधियाना से इसे सुबह सात बजे गंतव्य के लिए रवाना होना था लेकिन फिरोजपुर-लुधियाना प्रखंड में अवरोध के कारण यह वहां फंसी रही.

नयी दिल्ली-अमृतसर शताब्दी एक्सप्रेस शम्बू स्टेशन के पास रोक दी गयी क्योंकि प्रदर्शनकारियों ने साहनेवाल और राजपुरा के समीप रेल की पटरियां अवरुद्ध कर दी थीं. उत्तर रेलवे के सीपीआरओ ने कहा, ‘‘अभी तक उत्तर रेलवे मंडल में 150 स्थानों पर प्रदर्शन का असर पड़ा है और 60 ट्रेनों का संचालन बाधित है. करीब 25 यात्री और कम दूरी की ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है.’’

राजस्थान में किसानों ने हुनमानगढ़ जिले में रेल की पटरियों और जयपुर जंक्शन स्टेशन के प्रवेश द्वार पर प्रदर्शन किया और केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकारों के खिलाफ नारे लगाए. एनडब्ल्यूआर के एक प्रवक्ता ने बताया कि भिवानी-रेवाड़ी, सिरसा-रेवाड़ी, लोहारू-हिसार, सूरतगढ़-बठिंडा, सिरसा-बठिंडा, हनुमानगढ़-बठिंडा, रोहतक-भिवानी, रेवाड़ी-सादुलपुर, हिसार-बठिंडा, हनुमानगढ़-सादुलपुर और श्रीगंगानगर-रेवाड़ी प्रखंडों पर रेल यातायात प्रदर्शन के कारण बाधित रहा.

इसके साथ ही फिरोजपुर-हनुमानगढ़ स्पेशल ट्रेन, लुधियाना-हिसार स्पेशल ट्रेन, बठिंडा-श्रीगंगानगर स्पेशल ट्रेन, बठिंडा-लालगढ़ स्पेशल ट्रेन, फुलेरा-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन, रेवाड़ी-जोधपुर स्पेशल ट्रेन, रतनगढ़-चुरू स्पेशल ट्रेन और चुरू-बीकानेर स्पेशल ट्रेन समेत 18 ट्रेनों को सोमवार को रद्द कर दिया गया. प्रदर्शन के कारण 10 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया.

Farmers Protest: किसान आंदोलन को लेकर क्या कुछ बोले राज्यपाल सत्यपाल मलिक? जानें

Punjab News: सोनिया गांधी को लिखे सिद्धू के पत्र पर पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने क्या कुछ कहा? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मम्मी, दरवाजा बंद करके मेरे साथ...', 6 साल के मासूम के साथ घिनौना काम, सुनकर दंग रह गए परिजन, जानिए मामला
'मम्मी, दरवाजा बंद करके मेरे साथ...', 6 साल के मासूम के साथ घिनौना काम, सुनकर दंग रह गए परिजन
बच्चे विदेश में सेटल, पत्नी से तलाक...नोएडा के सिलिकॉन सिटी सोसाइटी के बंद फ्लैट में बुजुर्ग की लाश मिलने पर हड़कंप
बच्चे विदेश में सेटल, पत्नी से तलाक...नोएडा के सिलिकॉन सिटी सोसाइटी के बंद फ्लैट में बुजुर्ग की लाश मिलने पर हड़कंप
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
दिल्ली: IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
क्या अब छिड़ने वाला है विश्व युद्ध? US के साथ ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना ‘डूम्सडे’ प्लेन
क्या अब छिड़ेगा विश्व युद्ध? US-ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना डूम्सडे प्लेन
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget