एक्सप्लोरर

Kurhani By Election: गठबंधन के बाद सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने साथ में की पहली चुनावी रैली, क्या कुछ बोले

Kurhani By Election: कुढ़नी सीट पर पांच दिसंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी. गठबंधन के बाद सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने साथ में की पहली चुनावी रैली, क्या कुछ बोले?

Kurhani By Election: करीब चार महीने पहले बीजेपी से गठबंधन तोड़कर महागठबंधन के साथ फिर से गठजोड़ करने वाले बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार और राजद नेता सह बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से एक राजनीतिक रैली को संबोधित किया. दोनों नेताओं ने कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए एकसाथ चुनाव प्रचार किया और जमकर बीजेपी पर हमला बोला. 

कुढ़नी सीट पर जद(यू) उम्मीदवार का मुकाबला बीजेपी के केदार गुप्ता से है. मतदान पांच दिसंबर को होगा और मतगणना आठ दिसंबर को होगी. इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मौजूदा विधायक अनिल सहनी को अयोग्य करार दिए जाने के कारण उपचुनाव हो रहा है. सत्तारूढ़ महागठबंधन से इस बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) ने अपने उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारा है.

नीतीश ने कहा-सब साथ आ गए, वे अकेले रह गए हैं

अगस्त में भाजपा का साथ छोड़ राजद से हाथ मिलाने वाले सीएम नीतीश कुमार ने कहा, ‘‘अन्य सभी दल साथ आ गए हैं और वे (भाजपा) अकेले रह गए हैं. उनके नेता, जो अपनी ही पार्टी में दरकिनार कर दिए गए हैं, हमें निशाना बनाकर अपनी किस्मत चमकाने की कोशिश कर रहे हैं.’’

मुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘उनके खेमे में प्रचार-प्रसार के अलावा कुछ नहीं होता. वे विशेष दर्जे की श्रेणी की हमारी मांग से सहमत नहीं थे. अगर मान लिया होता तो बिहार और भी तेज गति से आगे बढ़ता. मुझे लगता है हम पुरानी जगह पर लौट आए हैं. अब हम साथ काम करेंगे.’

मीडिया तो अब उनके कब्जे में है

जद(यू) नेता ने दावा किया कि महागठबंधन सरकार सभी के लिए काम करती है लेकिन उसके प्रयासों का ‘पर्याप्त प्रचार’ नहीं होता है. कुमार ने कहा, ‘‘पत्रकारों को ऊपर से दबाव के कारण हमारी उपलब्धियों की रिपोर्ट नहीं करने के लिए कहा जाता है...हमारी सरकार ऐसी सरकार है जो सभी के लिए काम करती है और समाज को हिंदू बनाम मुस्लिम जैसे विभाजनकारी चश्मे से नहीं देखती है.’’

सबकी शिकायतें दूर करूंगा

रैली में महागठबंधन समर्थकों और नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के बीच झड़प भी देखी गई. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैंने देखा कि नौकरी चाहने वाले कुछ लोग यहां तख्तियां थामे हुए थे. ऐसा लगता है कि वे चले गए हैं. मैं ऐसे सभी लोगों को बताना चाहता हूं कि उनकी शिकायतों को दूर किया जाएगा. हम यहां ठोस घोषणा करने से बच रहे हैं क्योंकि आदर्श आचार संहिता आड़े आती है.’’

तेजस्वी ने कहा-बीजेपी को 2024 का चुनाव हारने का डर सता रहा

उपमुख्यमंत्री यादव ने भी भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पार्टी को ‘‘2024 की लड़ाई हारने का डर सता रहा है.’’ यादव ने अपने पिता और राजद के संस्थापक अध्यक्ष लालू प्रसाद के नाम पर वोट की अपील करते हुए कह, ‘‘आप 5 दिसंबर को वोट डालेंगे, जिस दिन लालू जी का किडनी ट्रांसप्लांट होगा. मैं उनके साथ रहने के लिए सिंगापुर जा रहा हूं. मैंने उनसे बात की है और वह जानना चाहते थे कि कुढ़नी में हवा किस तरफ बह रही है. मैंने उन्हें आश्वासन दिया है कि महागठबंधन जीत हासिल करेगा.’’

तेजस्वी ने कहा कि उनके पिता ने अदालती मामलों का सामना किया और जेल में रहे जिससे उनके स्वास्थ्य पर असर पड़ा है. यादव ने कहा, ‘‘लेकिन वह भाजपा से कभी नहीं डरे. मेरी रगों में वही खून बहता है.’’

10 लाख नौकरी देने का वादा निभाएंगे

उपमुख्यमंत्री ने लोगों से जद(यू) उम्मीदवार मनोज सिंह कुशवाहा के पक्ष में मतदान के लिए कहा. उन्होंने बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन के लिए सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई. यादव ने कहा, ‘‘मैंने 2020 के विधानसभा चुनावों के दौरान 10 लाख नौकरियों का वादा किया था. मुख्यमंत्री, हमारी खुशी के लिए, न केवल सहमत हुए बल्कि स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन में घोषणा की कि वह चाहते हैं कि दोगुनी संख्या में लोगों के लिए रोजगार सृजित करें.’’

यह भी पढ़ें: Delhi MCD Election 2022: एमसीडी चुनाव की तैयारी पूरी, 13638 मतदान केंद्र और 68 पिंक पोलिंग बूथ की व्यवस्था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget