बक्सर में महिला से गैंगरेप, हाथरस में CBI जांच शुरू और पीएम मोदी ने बांटे प्रॉपर्टी कार्ड, पढ़ें बड़ी खबरें
महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने एलान किया कि मुंबई की आरे कॉलोनी में प्रस्तावित मेट्रो का कार शेड अब कांजुरमार्ग क्षेत्र में बनाया जाएगा.

1. बिहार के बक्सर में एक महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है. दरिंदो ने ना सिर्फ महिला से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया, बल्कि उसके 5 साल के बेटे की हत्या भी कर दी. बाद में दोनों को झाड़ियों में फेंक दिया. पीड़िता की हालत नाज़ुक बनी हुई है. पुलिस ने दो आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है. https://bit.ly/2GY7IK1
2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘स्वामित्व’ योजना के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए आज प्रॉपर्टी कार्ड बांटने की शुरुआत की. उन्होंने कहा कि यह ग्रामीण भारत को बदलने वाला ऐतिहासिक कदम है. इस पहल से ग्रामीण अपनी जमीन और संपत्ति को वित्तीय पूंजी के तौर पर इस्तेमाल कर सकेंगे, जिसके एवज में वे बैंकों से कर्ज और अन्य वित्तीय लाभ उठा सकेंगे. https://bit.ly/2SHp1BS
3. हाथरस केस में सीबीआई ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जांच के लिए सीबीआई ने एक टीम का गठन किया है. सीबीआई की एफआईआर में आरोपी के तौर पर अभी सिर्फ संदीप का नाम है, लेकिन इस केस में गैंगरेप की धारा जोड़ी गई है. इस मामले में कल इलाहाबाद की लखनऊ बेंच में सुनवाई होगी. https://bit.ly/3iOsPfj
4. बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने आज 46 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की. इन उम्मीदवारों की लिस्ट में दो महिला प्रत्याशी को टिकट दिया गया है, जिसमें बेतिया से रेणु देवी और फतुहा से आशा सिन्हा नाम शामिल हैं. https://bit.ly/33LoVzr
5. महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने एलान किया कि मुंबई की आरे कॉलोनी में प्रस्तावित मेट्रो का कार शेड अब कांजुरमार्ग क्षेत्र में बनाया जाएगा. आरे की 800 एकड़ जमीन को अब वन भूमि घोषित कर दिया गया है. साथ ही उन्होंने कहा कि आरे मेट्रो कारशेड के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले लोगों पर की गई एफआईआर वापस ली जाएगी. https://bit.ly/2GPvI2i
अन्य छोटी बड़ी खबरों के लिए abplive.com पर आपका स्वागत है.



















