एक्सप्लोरर

Bihar: संजय जायसवाल ने फिर साधा JDU पर निशाना, हायर एजुकेशन को लेकर कही ये बात

Bihar Politics: जायसवाल के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त कर चुकी जदयू के मुख्य प्रवक्ता और पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने उनके द्वारा उच्च शिक्षा के सत्र में विलंब पर दिये गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी.

Bihar Politics: बिहार (Bihar) में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल (Sanjay Jaiswal) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी जदयू (JDU) पर एक बार फिर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में उच्च शिक्षा (Higher Studies) की स्थिति संतोषजनक नहीं है.

जायसवाल ने रक्सौल में एक कार्यक्रम के दौरान जदयू के इस तर्क कि सशस्त्र बलों में भर्ती की नयी ‘अग्निपथ योजना’ पर केंद्र सरकार को पुनर्विचार करना चाहिए पर कटाक्ष करते हुए बुधवार की शाम कहा कि मुझे तो जदयू पर हंसी आती है कि उन्होंने भी यह कह दिया कि अग्निपथ योजना पर पुनर्विचार किया जाए. जबकि बिहार में शिक्षा विभाग जदयू के पास है. ऐसे में पहले उनको विचार करना चाहिए ताकि स्नातक के छात्र तीन साल में उपाधि प्राप्त करें. आज 2019 के छात्र दूसरे सत्र की भी परीक्षा नहीं दे पाए हैं.

संजय जायसवाल के घर भीड़ ने किया था हमला
उल्लेखनीय है कि जायसवाल के घर पर पिछले सप्ताह विरोध प्रदर्शन करने वाली भीड़ ने हमला किया था जिसके बाद उन्होंने प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाया था. जायसवाल के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त कर चुकी जदयू के मुख्य प्रवक्ता और पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने उनके द्वारा उच्च शिक्षा के सत्र में विलम्ब पर दिये गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी.

उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा के सत्र में विलम्ब पर सवाल उठाने वाले को यह जानकारी जरूर होगी कि शिक्षा मंत्री एवं विभाग के पदाधिकारी सत्र को नियमित करने के लिए कुलाधिपति, कुलाधिपति कार्यालय, विभिन्‍न विश्वविद्यालय के कुलपति एवं विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों के स्तर पर लगातार बैठक कर इस दिशा में सार्थक पहल कर रहे हैं.

बीजेपी और जदयू के नेताओं में हुई छींटाकशी
नीरज कुमार ने सत्र में देरी के लिए बिहार सरकार (Bihar Government) की कार्यशैली को जिम्मेदार बताने वाले जायसवाल की नियत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राजनीतिक महानुभाव को इस बात की जानकारी जरूर होगी क्योंकि वह खुद भी स्नातक हैं कि विश्वविद्यालय के प्रमुख कुलाधिपति (University Chancellor) होते हैं.

नीरज ने कहा कि सवाल उठाने वाले क्‍या कुलाधिपति पर सवाल खड़ा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि राजनीतिक महानुभाव को इस बात की जानकारी होगी कि केंद्र सरकार की अनुशंसा पर नियुक्त राज्यपाल कुलाधिपति पद पर आसीन होते हैं तो क्या वह केंद्र सरकार पर यह सवाल उठा रहे हैं.

Maharashtra Political Crisis: '12 विधायकों की रद्द हो सदस्यता', शिवसेना ने डिप्टी स्पीकर को लिखी चिट्ठी तो एकनाथ शिंदे बोले- किसे डरा रहे हैं?

Maharashtra Political Crisis: शिंदे का बीजेपी से समर्थन मिलने का दावा, राउत के MVA छोड़ने के बयान पर घमासान | 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget