एक्सप्लोरर

Bihar Bandh: अग्निपथ योजना के विरोध में आज बिहार बंद का ऐलान, लेफ्ट संग महागठबंधन ने दिया समर्थन

Agneepath Protest: देशभर में हो रहे अग्निपथ योजना के विरोध के बीच आज छात्र संगठनों ने बिहार बंद का ऐलान किया है. इस बीच बिहार में आरजेडी और लेफ्ट ने छात्र संगठनों का समर्थन किया है.

Bihar Bandh on Agneepath Scheme: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार (Narendra Modi Government) सेना भर्ती की नई स्कीम को लेकर घिरती नजर आ रही है. एक ओर जहां लगातार देशभर में अग्निपथ योजना (Agneepath Scheme) का विरोध हो रहा है. इसी बीच कुछ छात्र संगठनों ने बिहार बंद (Bihar Bandh) का आह्वान किया है. छात्र संगठनों ने अग्निपथ योजना के विरोध में आज बिहार बंद का ऐलान किया है. जिसमें लेफ्ट के साथ ही महागठबंधन के दलों ने छात्र संगठनों का समर्थन किया है.

बिहार में सेना में चार साल की सेवा की नई योजना के विरोध में महागठबंधन के कई दल छात्रों और युवाओं के समर्थन में उतर गए हैं. अग्निपथ योजना के विरोध में आइसा के साथ ही सेना भर्ती जवान मोर्चा और रोजगार संघर्ष संयुक्त मोर्चा ने बिहार बंद का आह्वान किया है. सेना में चार साल सेवा के बाद रिटायरमेंट दिए जाने वाली इस योजना को वापस लिए जाने के लिए छात्र संगठनों ने सरकार को 72 घंटे का अल्टीमेटम तक दिया है.

छात्र संगठन के समर्थन में आई आरजेडी

छात्र संगठनों के अनुसार सरकार अपनी इस स्कीम वापस नहीं लेती है तो उनके प्रदर्शन अगले स्तर पर पहुंच जाएंगे. जिस दौरान वह बिहार बंद के बाद भारत बंद का ऐलान कर सकते हैं. वहीं आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह का कहना है कि वह बिहार बंद के इस आह्वान को नैतिक तौर पर समर्थन कर रहे हैं.

बिहार के 22 जिलों में हो रहा प्रदर्शन

देश में अग्निपथ योजना का सबसे ज्यादा विरोध बिहार में देखा जा रहा है. बिहार के लगभग 22 जिलों में लगातार तीसरे दिन अग्निपथ योजना के विरोध में अपना प्रदर्शन जारी रखते हुए छात्रों और हजारों की तादाद में युवाओं ने रेलवे को निशाना बनाया है. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आठ ट्रेनों का आग के हवाले कर दिया.

प्रदर्शन से रेलवे को हुआ 40 करोड़ का नुकसान

फिलहाल देशभर में अग्निपथ योजना(Agneepath Scheme) के विरोध में हुए प्रदर्शन के कारण सबसे ज्यादा नुकसान भारतीय रेलवे (Indian Railway) को उठाना पड़ रहा है. अब तक 340 ट्रेनें प्रभावित होने के कारण रेलवे को तकरीबन 40 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है. इसी बीच बिहार(Bihar) के 12 जिलों में 19 जून तक इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी गई है.

इसे भी पढ़ेंः
Agnipath Scheme: बिहार में अग्निपथ योजना के विरोध में भारी प्रदर्शन, गिरिराज सिंह ने आरजेडी को ठहराया जिम्मेदार

Agnipath Scheme: सरकार ने क्यों बढ़ाई उम्र? कब शुरू होगी भर्ती, विरोध के बीच आर्मी चीफ का आया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget