एक्सप्लोरर

Agnipath Scheme: सरकार ने क्यों बढ़ाई उम्र? कब शुरू होगी भर्ती, विरोध के बीच आर्मी चीफ का आया बड़ा बयान

Agnipath Scheme Big Update: सरकार ने बृहस्पतिवार को इस प्रक्रिया के तहत 2022 के लिए भर्ती की उम्र पूर्व में घोषित 21 साल से बढ़ाकर 23 साल कर दी.

Army Chief on Agnipath Scheme: थल सेना प्रमुख (Army Chief) जनरल मनोज पांडे (Manoj Pande) ने शुक्रवार को कहा कि ‘अग्निपथ’ (Agnipath) योजना के तहत 2022 के लिए आयु सीमा को 21 वर्ष से बढ़ाकर 23 वर्ष करने का निर्णय उन युवाओं को अवसर प्रदान करेगा, जो सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन पिछले दो साल से कोविड-19 महामारी के कारण ऐसा नहीं कर पाए. जनरल पांडे ने कहा कि सेना में भर्ती के लिए उम्र में एकबारगी छूट देने के सरकार के फैसले के बाद भर्ती प्रक्रिया की घोषणा जल्द की जाएगी. आर्मी चीफ मनोज पांडे ने बताया है कि दो दिन के बाद ही नोटिफिकेशनhttp://joinindianarmy.nic.in पर जारी कर दिया जाएगा.

थल सेना प्रमुख (Army Chief) ने आकांक्षी युवाओं से सेना में ‘अग्निवीर’ के रूप में शामिल होने के अवसर का लाभ उठाने का भी आह्वान किया. सेना प्रमुख ने एक बयान में कहा कि योजना के तहत 2022 के भर्ती चक्र के लिए प्रवेश आयु को बढ़ाकर 23 वर्ष करने की एक बार दी जाने वाली छूट संबंधी सरकार का निर्णय सेना को मिल गया है. उन्होंने कहा, ‘यह निर्णय हमारे उन कई ऊर्जावान और देशभक्त युवाओं को एक अवसर प्रदान करेगा, जो कोविड-19 के बावजूद भर्ती की प्रक्रिया में शामिल होने की तैयारी कर रहे थे और यह प्रक्रिया पिछले दो साल में कोविड प्रतिबंधों के कारण पूरी नहीं हो सकी.’

23 साल हो गई है उम्र

सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए घोषित ‘अग्निपथ’ योजना के विरोध के बीच, सरकार ने बृहस्पतिवार को इस प्रक्रिया के तहत 2022 के लिए भर्ती की उम्र पूर्व में घोषित 21 साल से बढ़ाकर 23 साल कर दी. सरकार ने रक्षा भर्ती प्रक्रिया में आमूलचूल परिवर्तन करते हुए तीनों सेनाओं में सैनिकों की भर्ती संबंधी ‘अग्निपथ’ योजना की मंगलवार को घोषणा की थी, जिसके तहत साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष उम्र के युवाओं की भर्ती चार साल की लघु अवधि के लिए संविदा आधार पर की जाएगी और बाद में केवल 25 प्रतिशत को नियमित किया जाएगा. इन्हें ‘अग्निवीर’ नाम दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- Sonia Gandhi Health: कांग्रेस ने जारी किया सोनिया गांधी का हेल्थ अपडेट, बताया- कोरोना के बाद नाक से आया था खून 

विपक्ष कर रहा आलोचना

उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, बिहार, उत्तराखंड और झारखंड सहित कई राज्यों में नयी योजना के खिलाफ प्रदर्शन हुए हैं. कई विपक्षी राजनीतिक दलों और बड़ी संख्या में सैन्य विशेषज्ञों ने भी इस योजना की आलोचना करते हुए कहा कि इससे सशस्त्र बलों के कामकाज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा. योजना की घोषणा के बाद सेना ने कहा कि इसके परिणामस्वरूप एक जवान की औसत आयु एक समय बाद 32 से कम होकर 26 वर्ष हो जाएगी. तीनों सेना प्रमुखों ने भी इस योजना का पूरा समर्थन किया है.

इतनी होगी अग्निवीरों की सैलरी

रोज़गार के पहले वर्ष में एक ‘अग्निवीर’ का मासिक वेतन 30 हज़ार रुपये होगा और हाथ में 21 हज़ार रुपये आएं, क्योंकि नौ हज़ार रुपये सरकार के बराबर योगदान के साथ एक कोष में जाएंगे. इसके बाद दूसरे, तीसरे और चौथे वर्ष में मासिक वेतन 33 हज़ार रुपये, 36 हज़ार 500 रुपये और 40 हज़ार रुपये होगा. प्रत्येक 'अग्निवीर' को 'सेवा निधि पैकेज' के रूप में 11.71 लाख रुपये की राशि मिलेगी और इसे आयकर से छूट दी जाएगी. नयी योजना के तहत चार साल के कार्यकाल में लगभग ढाई महीने से छह महीने की प्रशिक्षण अवधि शामिल होगी.

ये भी पढ़ें- Abdul Rehman Makki: चीन ने एक बार फिर रोका भारत का रास्ता, लश्कर के आतंकी मक्की को वैश्विक आतंकी घोषित करने के खिलाफ की वोटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना: पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका, जिंदा बचने पर नसों में दिया हार्पिक का इंजेक्शन
तेलंगाना में पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… बंगाल में रेप के बाद 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम से खुलासा
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget