एक्सप्लोरर

Bihar Assembly Election: बिहार में अकेले चुनाव लड़ अब किसका खेल खराब करेंगे केजरीवाल?

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में आप को कुल पांच सीटें मिली थीं. इनमें से जामजोधपुर और विसावदर कांग्रेस की सीट थी, जिसे आप ने छीन लिया.

गुजरात की विसावदर सीट पर हुए उपचुनाव में जीत से गदगद अरविंद केजरीवाल ने ऐलान कर दिया है कि वह बिहार का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और अकेले लड़ेंगे. यानी कि अरविंद केजरीवाल की बिहार विधानसभा चुनाव में अकेले की मौजूदगी उस तीसरे मोर्चे की ओर भी बढ़ती नजर आ रही है, जिस पर असदुद्दीन ओवैसी नजर गड़ाए बैठे हैं.

सवाल है कि जो अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी दिल्ली से निकलकर पंजाब पहुंची और फिर गुजरात और गोवा में उसकी थोड़ी बहुत हनक है, उस पार्टी के पास बिहार में न तो कोई नेता है और न ही कार्यकर्ता, उसे बिहार में हासिल क्या होगा? क्या बिहार विधानसभा चुनाव में केजरीवाल महज खेल खराब करने उतरे हैं या फिर वो एक बार फिर से 2014 वाली वो गलती दुहरा रहे हैं, जिसमें उन्होंने वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़कर अपनी फजीहत करवा ली थी.

आखिर क्या है अरविंद केजरीवाल का गेम प्लान, जिसमें हुआ है बिहार चुनाव लड़ने का ऐलान, बताएंगे विस्तार से-

अरविंद केजरीवाल ने साफ कर दिया है कि अब वह एकला चलो रे वाले हैं. दोस्ती किसी सियासी दल से नहीं, और दुश्मन तो अब सब हैं, लेकिन केजरीवाल का सबसे बड़ा सियासी दुश्मन कौन है. जाहिर है कि इसका जवाब सबको पता है कि अरविंद केजरीवाल ने अपने सियासी करियर में किसी एक पार्टी को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है, तो वो कोई और नहीं सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस है.

अपने गठन के साथ ही दिल्ली की राजनीति में उतरी आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले कांग्रेस को सत्ता से दूर किया, शीला दीक्षित जैसी कद्दावर नेता का पूरा पॉलिटिकल करियर ही खत्म कर दिया. और जब दिल्ली से निकलकर आप पंजाब पहुंची तो वहां भी न सिर्फ कांग्रेस को ही सत्ता से हटाया बल्कि मुख्यमंत्री रहे चरणजीत सिंह चन्नी को भी दो-दो जगहों से हराकर उनकी सियासत पर भी सवालिया निशान लगा दिए. गुजरात में भी आप ने बीजेपी से ज्यादा नुकसान कांग्रेस का ही किया था.

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में आप को कुल पांच सीटें मिली थीं. इनमें से जामजोधपुर और विसावदर कांग्रेस की सीट थी, जिसे आप ने छीन लिया. दो सीटें गरियाधार और बोटाद बीजेपी से छीनी हुई सीटें हैं और डेडियापाड़ा भारतीय ट्राइबल पार्टी की सीट रही है. तो कांग्रेस ने भी इसका बदला दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप से चुका ही लिया और चुनाव लड़कर कांग्रेस भले ही एक भी सीट नहीं जीती, लेकिन आप के इतने वोट तो काट ही दिए कि वो सत्ता से बाहर हो गई.

बाकी याद करिए साल 2014 का लोकसभा चुनाव. जब बीजेपी ने तय किया कि नरेंद्र मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार होंगे, तो अरविंद केजरीवाल बिना कोई जमीन तैयार किए नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाराणसी पहुंच गए. जबकि कांग्रेस की ओर से तब भी अजय राय उम्मीदवार थे. लेकिन केजरीवाल के दो लाख से भी ज्यादा वोटों की वजह से अजय राय तीसरे नंबर पर पहुंच गए. जब 2019 में केजरीवाल वाराणसी से चुनाव नहीं लड़े तो अजय राय को 2014 की तुलना में दोगुने से भी ज्यादा वोट आए और 2024 में तो 2019 की तुलना में करीब तीन गुने वोट.

अब केजरीवाल बिहार जा रहे हैं. वहां से चुनाव लड़ने का ऐलान कर रहे हैं. और ऐसे में बिहार में पहले से ही लालू यादव और तेजस्वी की आरजेडी के गठबंधन में कुछ सीटें हासिल करने की कोशिश करने वाली कांग्रेस के खिलाफ अगर केजरीवाल कोई बड़ा प्लान कर लें तो किसी को कोई हैरत नहीं होगी, क्योंकि उन्होंने तो साफ-साफ कह ही दिया है कि इंडिया गठबंधन सिर्फ और सिर्फ लोकसभा के लिए था.

बाकी सवाल तो रहेगा ही कि जब केजरीवाल के पास बिहार में न कोई नेता है और न ही कोई कार्यकर्ता तो क्या पूरे बिहार में चुनाव लड़ने के लिए वो 243 प्रत्याशी भी खोज पाएंगे क्योंकि पिछले करीब तीन साल से पूरे बिहार में मेहनत करने वाले, शहर-दर-शहर, गांव-दर-गांव घूमने वाले प्रशांत किशोर भी इतनी शिद्दत से कोशिश के बाद भी मुतमईन नहीं हैं कि उन्हें उनके मनचाहे 243 प्रत्याशी मिल ही जाएंगे.

ऐसे में केजरीवाल का ये ऐलान सवाल तो खड़े करता ही है कि क्या ये चुनाव आप की बिहार में सियासी ज़मीन बनाने की तैयारी भर ही है या फिर मकसद कांग्रेस को और भी समेटना है. खैर मकसद चाहे जो हो, वो तो चुनाव के नतीजे बता ही देंगे. लेकिन अभी चुनाव में वक्त है. तो वक्त का इंतजार करिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: मस्क ने अमेरिकी चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, जानिए भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने अमेरिकी चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, जानिए भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget